28 अप्रैल : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

अवैध संबंध के मामले में चाकू गोद की हत्या

सिवान : लॉकडाउन को लेकर जहां लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं वहीं असामाजिक एवं अपराधिक तत्व ताब-तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। बीती रात सशत्र अपराधियों ने मैरवा थाने के इमलौली गावँ में विशाल शर्मा 24 की चाकू व कुल्हाड़ी से गोद-गोद कर हत्या तब कर दी जब वह धनंजय साहनी के साथ गावँ से बाहर शौच के लिए गया था। इस घटना में धनंजय साहनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है जबकि मृत व्यक्ति का अंत्यपरीक्षण के पश्चात उसके परिजनों को सौप दिया गया।

इधर, इस घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने एक टीम एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित किया टीम ने महज चंद घंटों में ही घायल धनंजय साहनी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। इस घटना में धनंजय साहनी के अतिरिक्त, प्रदीप उर्फ श्रवण चौहान, मुन्ना मियां एवं संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस घटना के मूल तथ्यों से ध्यान भटकाने को लेकर अभियुक्त धनंजय साहनी पर भी हमला किया गया,जो कि अब इस कांड का एक अभियुक्त है। पुलिस की अब तक के जांच में घटना का कारण अबैध संबंध बताया जाता है। पुलिस इस घटना के संबंध में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

swatva

डॉ विजय कुमार पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here