27 अप्रैल : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

छत से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

सारण : जिले के गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरखा बाजार के छपरा रोड स्थित एक मकान से सोमवार को छत से लटका हुआ एक संदिग्धावस्था में शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गरखा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम और गरखा सीओ मोहम्मद इस्माइल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गए।

मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जैनपुर गांव निवासी बिपिन कुमार( 22 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिपिन गरखा बाजार और आसपास के इलाकों में ठेला पर गोलगपा बेचता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव देखने से यह प्रतीत हो रहा हैं की मौत 3-4 रोज पूर्व हुई हैं। शव से काफ़ी बदबू आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरवाजा को देखा की अंदर से बंद था और ताला जो दरवाजा में लगता था वह खुला हुआ था। गरखा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मृत्यु की कारणों का सही तरीक़े से जानकारी मिल पाएंगी।

swatva

सरकार के प्रलोभनों में न आए शिक्षक : शिक्षक संघ

सारण : सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के परीक्षा सचिव विद्यासागर विद्यार्थी संयुक्त सचिव विष्णु कुमार अनुमंडल सचिव सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हमारे हड़ताली क्रांतिकारी शिक्षक साथी आज 63 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रह कर भी कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी में भी पूरी दुनिया जहाँ एक तरफ जीवन मृत्यु की शर शय्या से जूझ रही है। उसमें भी हमारे शिक्षक हड़ताल पर रहते हुए क्वारंटाइन सेन्टर में कार्य करते हुए जन जागरण अभियान भी चला रहे हैं।

देश के आम जनजीवन आर्थिक तंगी की चपेट से घिर चुकी है, ऐसे हालात में अगर सरकार किसी को उनका वाजिब हक न दे तो इसे अमानवीय कृत्य ही समझना चाहिए।

24 अप्रैल को आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई थी तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार ने अपने ज्ञापांक 197/ 24 अप्रैल द्वारा एक प्रलोभन भरा एक आदेश निर्गत किया गया जिसमें शिक्षकों को योगदान के लिए प्रलोभन दिया गया फिर भी हमारे शिक्षक हड़ताल से टस से मस नही हुए। जिसका विवरण निम्नलिखित है:
1. सारण जिला में कुल नियोजित माध्यमिक शिक्षकों की संख्या 1447 जिसमें से 1349 शिक्षक हड़ताल पर है शेष 98 शिक्षक शुरू से ही हड़ताल पर नहीं है।
2. सारण जिला में कुल +2 शिक्षकों की संख्या 426 जिसमें से 373 हड़ताल पर है शेष 53 शिक्षक शुरू से ही हड़ताल पर नहीं है।
3. सारण जिला में कुल पुस्तकालयाध्यक् की संख्या 94 जिसमे से 90 हड़ताल पर है।शेष 04 शुरू से ही हड़ताल पर नहीं हैं।
4. सारण जिला में कुल वेतनमान वाले शिक्षक 122 जिसमें से सभी 122 शुरू से ही हड़ताल में नहीं है।
5. सारण जिला में कुल वेतनमान वाले +2 शिक्षकों की संख्या 20 है।जिसमें से सभी 20 शुरू से ही हड़ताल पर नहीं है।
6.सारण जिला में कुल प्राथमिक शिक्षकों की संख्या 11084 जिसमें से 10638 अभी भी हड़ताल पर है। शेष 453 शुरू से हड़ताल पर नहीं है।तथा 40 बाद में ज्योनिंग किये है।
7. सारण जिला में कुल वेतनमान वाले प्राथमिक शिक्षकों की संख्या 2079 जिसमे से सभी 2079 शुरू से ही हड़ताल पर नहीं है।

फेस ऑफ़ फ्यूचर इंडिया ने पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई स्क्रीन सीट

सारण : फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्क्रीन सीट बनाई है। सदस्यों ने अभी तक 30 स्क्रीन सीट सारण पुलिसकर्मियों के लिए ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को भेंट किया। जिसे संस्था अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, रचना पर्वत, ट्विंकल कुमारी एवं सन्नी सुमन द्वारा तैयार किया गया है। जिसे चेहरे पर लगाकर आसानी से अपनी सुरक्षा की जा सकती है यह सीट केवल प्लास्टिक, फॉम और इलास्टिक से बनाई गई है जिसकी कुल लागत 10 से ₹15 के बीच है विदेशों में इसकी लागत ₹200 है फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव का कहना है कि जो पुलिस हमारी रक्षा के लिए जिंदगी दांव पर लगाकर अपनी ड्यूटी निभा रही है उनके लिए यह छोटा सा सहयोग एक अतिरिक्त बचाव कवच के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्धों का लिया जा रहा सैंपल

सारण : कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे की जा रही है. सोमवार को सारण के क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने शहर में चल रहे डोर टू डोर सर्वे अभियान का जायजा लिया। उन्होंने शहर के काशी बाजार के कई मुहल्लों में डोर टू डोर सर्वे अभियान का जायजा लिया। साथ ही आम जनता से भी कार्यों के बारे में फीडबैक भी लिया लिया।

क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ गुप्ता ने निर्देश दिया है कि सर्वे अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक घरों की पूर्ण सर्वे किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही होने से कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में चुनौती बढ़ सकती है. उन्होंने बताया इस अभियान में एक भी घर छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा आम जनता से शिकायत मिली थी कि काशी बाजार मोहल्ले के कई घरों में सर्वे नहीं किया गया है, जिसके बाद उन्होंने जायजा लेने पहुंचे और सर्वे दलों के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने बताया इस क्षेत्र में करीब 150 घरों का सर्वे किया जाना है. आशा कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार कोरोना वायरस के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है । साथ हीं उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी जा रही है।

आम जनता से लिया फीडबैक :

क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान आम जनता से भी सर्वे कार्यों के बारे में फीडबैक लिया तथा फीडबैक के आधार पर सर्वे कार्य में लगे टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने आम जनता से भी सर्वे कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा सर्वे दलों को सही सही जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि करुणा संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सके।

पोलियो अभियान की तर्ज पर घरों की हो रही मार्किंग :

पल्स पोलियो अभियान की तरह इस अभियान में भी कोरोना संक्रमण व्यक्तियों के घरों की मार्किंग की जा रही है. कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड 19 फॉर्म उपलब्ध कराये गये हैं। इसमें तीन स्तरों पर सूचना लिया जा रहा है। कोविड-19 फॉर्म के तहत पहला प्रपत्र स्थानीय स्तर पर नियुक्त किये गये दलकर्मी भर रहे है। कोविड 19 फॉर्म के तहत 2, 3 व 3 ए व 4 प्रपत्र को पर्यवेक्षक व फॉर्म 5 जिला स्तर पर भरने का काम किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में हाउस मार्किंग की जा रही है। संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों के घरों पर मार्किंग की जा रही है।

इन बातों का रखें ख्याल :

• यदि घर से बाहर निकलना पड़े तब लोगों से 1 मीटर की दूरी जरुर बनायें
• घर आने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक पानी एवं साबुन से धोएं
• बाहर में किसी भी चीज को छूने से परहेज करें
• लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन करें

जिले के दो डॉक्टरों ने वेबिनार में लिया हिस्सा

सारण : छपरा-लाईभ वेबिनार के जरिए छपरा के सुप्रसिद्ध डॉक्टर राजीब कुमार सिंह स्पीकर बनकर और डॉक्टर राजीव रंजन मोडेरेटॉर बनकर देश-विदेश के डॉक्टरों से कोविंड-19, कोरोना तथा उदर रोग के बारे में जानकारी दी। जो लोग उदर संक्रमित होते है उनका निदान डायग्नोसीस काफी समय के बाद यानी लेट से होता है। इस लिये उनमें इस महामारी के समय जान का खतरा ज्यादा होता है। विश्व के रोगियो में पता चला है कि 48 प्रतिशत रोगी उदर रोग से ग्रसित होते है – डायरिया, पेट दर्द, उल्टी को अक्सर पाया जता है । वोहान में देखा गया है की 10 प्रतिशत रोगी उदर के थे जिनमे स्वास रोग का लक्षण नहीँ पर इलाज देर से हुवा जिसे मौते अधिक हुई । विश्व से जाने- माने डॉक्टरों ने कोविड 19 कोरोना के मेडिकल सवालो के पुछे जाने पर डॉ राजीब ने बड़े बारीकी से जबाब दिया जैसे दरभंगा, मुम्बई, दिल्ली पटना अमेरिका के डॉक्टर लाइव वेबिनार चर्चा में सामिल थे।

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

सारण : पानापुर तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसानों के चेहरे मुरझा गये। तेज बारिश के कारण गेहूं के तैयार फसलों के अलावे फल एवं सब्जियों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में अभी भी सैकड़ो एकड़ में गेहूं की कटनी एवं दौनी बाकी है।वही पिछले कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है जिससे दियारा क्षेत्र के रेत पर लगी तरबूज ,खीरा ,ककड़ी लौकी आदि की फसलें डूब गयी हैं। मोरिया गांव निवासी किसान अवधेश सिंह ने बताया कि पहले नीलगायों ने फसल बर्बाद कर दी थी।रही सही कसर इस बारिश ने पूरी कर दी।उन्होंने बताया कि 4 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बारिश की पानी मे डूब गयी है।वही दियारा क्षेत्र में तरबूज की खेती किये किसान मोगल सहनी ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण एक तो पहले ही  तैयार फलों के खरीददार नही मिल रहे थे ,दूसरे नदी का बढ़ा जलस्तर भी क्षति पहुँचा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो अधिकांश किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर किया जा रहा मास्क का वितरण

सारण : देश में मास्क की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक देशवासियों से अपने घरों में मास्क बनाने की अपील की और उसे लोगों में वितरित करने के लिए भी कहा है। भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं देश के आम लोगों भी इस कार्य में जुट गई है जिसका परिणाम यह हुआ कि आज हर घर तक मास्क पहुंचने लगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा दीदी, सारण के जन जन के नेता, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी,भारतीय जनता पार्टी सारण जिला के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा सहित सभी वरीय नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की और हम लोग उसी समय से राहत अभियान में जुट गए। आज सारण जिले के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह से तस्वीरें प्राप्त हो रही हैं उन तस्वीरों को आप सब से साझा कर रही हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद हमारी महिला मोर्चा टीम की नेहा यादव सहित,रूपाली, नीतु कुमारी,मोनी कुमारी, नीतु सिंह उर्फ मैडम सभी बहनों को।

जरूरतमंदों के बीच किया गया मास्क का वितरण

सारण : सारण सांसद राजीव प्रताप रुड़ी के मार्गदर्शन और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर के सौजन्य से छपरा विधानसभा के नैनी गाँव में भाजपा छपरा सदर मंडल अध्यक्ष विश्वास गौतम के द्वारा मास्क और सैनिटाइजर के तौर पर साबुन वितरण किया गया। इस मौके पर छपरा सदर अध्यक्ष विश्वास गौतम ने कहा कि कोरोना रुपी महामारी को परास्त करने के लिए मास्क का अहम किरदार है , दूसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार ने घर से बाहर जाने के लिए मास्क पहनना आवश्यक कर दिया है ! लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी जब तक कोरोना का कोई अंतिम समाधान नहीं हो जाता, मास्क हमारे जीवन का आवश्यक अंग बना रहेगा और छपरा सदर प्रखंड में लगातार मास्क का वितरण किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह, मुकेश कुमार, फौलादी कुमार आदि लोग सहयोगी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here