27 अप्रैल : चंपारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

डीएम ने बलुआ सब्जी बाज़ार का किया निरीक्षण

चंपारण : मोतिहारी, डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने आज सोमवार की शाम बलुआ स्थित सब्जी बाज़ार पहुंच कर सोशल डिस्टेंसिंग की पड़ताल की। इस दौरान डीएम ने एसडीओ सदर प्रियरंजन राजू को बाज़ार को कही और शिफ्ट करने या दुकानदारों को दूरी बना कर बैठाने का निर्देश दिया। कहा कि भले ही दुकानदारों की लाइन कितनी भी लंबी हो जाए पर दो दुकानों के बीच के फासले को ध्यान में रखी जाए।

इस दौरान कई वाहनों का जांच किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना आवश्यकता के किसी की आवाजाही नहीं होने दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 28 अप्रैल से दोपहर 3 बजे तक ही दुकाने खुलेगी। इसके बाद वाहनों का परिचालन भी पूर्णतः बन्द कर दिया जाएगा। पुलिस – प्रशासन ने सोमवार से ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जांच के क्रम में दो पुलिस का लोगों लगे बाइकों को रोका गया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। इसके अलावे डीएएम एसपी ने स्वयं कुछ चारपहिया वाहनों का पास चेक किया।

swatva

सरकार की लापरवाही से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या : मंजूबाला

चंपारण : सुशासन बाबु की विफलता के कारण ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि है, बिहार में फ़िलहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों संख्या 321 हो गई है। यह सही समय पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाने के कारण ही हुआ है। उक्त बातें बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष सह बापू धाम ट्रस्ट ( पं. चंपारण ) की अध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने जारी बयान में कही।

उन्होंने बताया कि बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र का बुरा हाल है। स्वस्थकर्मियों के पास न तो प्रयाप्त मास्क हैं, न ही पीपीई किट जिसके कारण स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो रहें है। जांच किट ऑर उपकरण नहीं होने से समुचित जांच नहीं हो रहा है और ये जांच रफ्तार भी धीमी है। रसूखदार और सत्ता के विधायक, सांसद और उनके सगे संबंधी के द्वारा लॉकडाउन के उलंघन से आम जनमानस भी पूर्णत लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं फलस्वरूप संक्रमण तेजी से फैला हैं।

हॉटस्पॉट जगहों को समय रहते पहचान कर उनको सील नहीं किया गया फलस्वरूप संक्रमण इतना व्यापक स्तर पर फ़ैल गया। सरकार द्वारा लोगों को व्यापक स्तर पर जागरुकता कार्यकर्म नहीं चलाया गया या विज्ञापन भी नियमित नहीं दी गई। उन्होंने नीतीश सरकार से मांग किया है कि कोरोना के रोकथाम के लिए बिहार में कारगर कदम उठाएं और लॉकडाउन का उलंघन करनेवाले जनप्रतिनिधियों पर कार्यवाही करें।

गृह मंत्रालय के नोटिस से उहापोह में लोग : एपी पाठक

चंपारण : बीते दिनों गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया एक नोटिस आमलोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल 25 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया था जिसमें कुछ सूचनाएं आयी। लोग अभी उस सूचना के माध्यम से खुद को तैयार कर रहे थे उसके कुछ घंटो बाद ही दूसरी सूचना आयी जो पहले वाली गाइडलाइन्स में कुछ फेर बदल के साथ आई थी। एक ही सूचना पर तीन गाइडलाइन्स जारी की गई। जिससे न केवल लोगों में बल्कि प्रसाशन में भी भ्रम की स्थिति हो गयी। इसके अलावा सूचना के अलग अलग माध्यमो ने एक ही सूचना को कई तरीके से प्रकाशित किया है।

सोशल साइट्स भी अफवाहों को जबरजस्त तरीके से उछाल रहे है। इसके अलावा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अलग अलग गाइडलाइन्स भी लोगो के लिए दुविधा का कारण बने हुए है। उक्त बातें भारत सरकार के संयुक्त सचिव सह बापूधाम ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक ने बयान जारी कर कही। कहा कि अब इस उहापोह की स्थिति में बाबू धाम ट्रस्ट के युवा कार्यकर्ताओ ने एक तरकीब निकाली है। कार्यकर्ता लोगों को सरकार द्वारा जारी सूचनाओं को लोगों तक आसान भाषा मे पहुँचा रहे है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है।

सोशल साइट्स पर अफवाहों को फैलने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने नौजवान साथियों से आह्वान करता हूँ कि वो समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अफवाहों से बचने में उनकी मदद करे। इसके अलावा खुद भी किसी भी तरह की खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करे। हमको कोरोना से लड़ कर जीतना है और इस समय सबको साथ आ कर सरकार का सहयोग करना है।बाबू धाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूँ और उनसे भी आग्रह है कि सुरक्षित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा कोरोना से जंग में गरीबों के साथ : मीना

  • प्रतिदिन बांट रहे गरीब व जरूरतमंदों के बीच मास्क

चंपारण : मोतिहारी, कोरोना महामारी को लेकर एक ओर जहां गरीब वर्ग के लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कोरोना से जंग में भाजपा महिला मोर्चा गरीबों को सहयोग करते हुए हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा ने कही।

उन्होंने बताया कि मोर्चा के सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा मास्क का निर्माण कर वितरण किया जा रहा है। 28 मार्च से बिना किसी प्रचार के प्रतिदिन 100 मास्क का वितरण महिला मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्रीमती मिश्रा के साथ पुतुल मिश्रा, प्रतिमा देवी, ऋतु वर्मा, बिंदु देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। महिला मोर्चा इस अभियान को लॉक डाउन की अवधि तक चलाने को संकल्पित है। सांसद मोतिहारी, चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह सहित जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश आस्थाना एवं जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह ने महिला मोर्चा के इस कार्य के लिए मोचा की जिलाध्यक्ष सहित सभी सहयोगी कार्यकर्ता बहनों को बधाई दी है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने दी।

राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here