26 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

मधुबनी : नगर के समाहरणालय के सामने स्थित अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पूरे धूमधाम के साथ संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाया गया। प्रभारी जिला पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, एस.पी.डॉ़ सत्यप्रकाश सहित दर्जनो प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थल, डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन व्यक्त किए।

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संविधान दिवस समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ़ भीम राव आंबेडकर के विचारो और उनके बनाये गये संविधान पर विस्तार से चर्चा की गई और आम नागरिको के बीच में  उनके अधिकार की जागरूकता के लिये प्रचार-प्रसार की जरूरत पर बल दिया। समारोह में सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

swatva

संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

मधुबनी : बेनीपट्टी मुख्यालय के शहीद भवन परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर, कर्पूरी समाजिक संस्थान के तत्वावधान में राजेंद्र साफी की अध्यक्षता और पवन भारती के संचालन में संविधान गोष्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि हमारा मुक्ति-उन्नति का भीम स्मृति है, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानववाद के प्रसार पर जोड़ देता है।

दो दिवसीय लिखिया प्रतियोगिता का हुआ समापन

मधुबनी : 655 मिथिला पेंटिंग कलाकारों ने स्थानीय टाउन क्लब फील्ड में रंगों से खेला। रंग, ब्रश और कल्पनाओं के अद्भुत समागम का गवाह बना मधुबनी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, पुर्णिया, बेगुसराय जिलों से विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री पुरुष कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ऊंच-नीच, गरीब-अमीर, लिंग-भेद तथा जातीय सीमा से परे क्राफ्टवाला और राज्य विकास फाउंडेशन की टीम द्वारा मधुबनी में मिथिला पेंटिंग कलाकारों का यह विशाल समागम करवाया गया था।

मुख्य आयोजक क्राफ्टवाला एवं राज्य विकास फॉउंडेशन के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन श्रेष्ठ दो प्रतियोगी को 50,000 रुपये का चानो देवी सम्मान पुरस्कार एवं 35000 रुपये का रौदी पासवान सम्मान पुरस्कार दिया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम पुरस्कार विभा कुमारी, मधुबनी और रामा देवी सतघारा का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कलाकार रानी झा, कल्पना सिंह, अरुण कुमार लाल, दुलारी देवी थी।

इस अवसर पर राकेश झा ने बताया कि  क्षेत्र के कलाकारों के बीच नई प्रतिभा को खोजना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि मिथिला चित्रकला का बाजार कैसे बढ़े कैसे कलाकारों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाया जा सके इसके लिए हमलोग ऐसा आयोजन करते रहेंगे।

राज्य विकास फॉउंडेशन कर अध्यक्ष रतन कुमार झा ने कहा कि हमलोग उत्साहित हैं। जिस तरह कलाकारों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इसे देख इससे भी बड़ा आयोजन करने की योजना बना रहे है। कलाकारों एवं स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग हमे प्राप्त हुआ है।

पुरस्कार की घोषणा पश्चात ग्रियर्सन सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें रजनीकांत पाठक (मैथिली फ़िल्म प्रोड्यूसर), प्रफ्फुल चंद्र झा (समाजसेवी) पुष्यमित्र (पत्रकार), विष्णुकांत पाठक (फ़िल्म निर्देशक), सचिन (युवा उद्यमी), नीरज पाठक (समाजसेवी) आदि व्यक्तियों को ग्रियर्सन सम्मान से सम्मानित किया गया। तद्पश्चात लोक राग के तहत अभिषेक मिश्रा, रश्मि प्रिया झा, अनामिका झा, रामकृष्ण आदि ने लोक संगीत की प्रस्तुति दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में सुमन सिंह, षष्ठीनाथ झा, अजित आजाद, सोनू निशांन्त, रानी झा, कल्पना सिंह, मुकुंद झा, मुकुंद माधव, विजय घनश्याम, विकास सिंह, गणेश जी आदि का सहयोग रहा।

पत्रकार पर हुए हमले का भारतीय मित्र पार्टी ने की निंदा

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी ने कार्यालय में आज मंगलवार को एक प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा पत्रकार जयकांत चौधरी पर जिस तरीके का हमला किया गया है, पुलिस के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है, यह निंदनीय है।

पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है जिस तरीके से बॉर्डर की रक्षा सहना करती है। उसी तरह से समाज में बुराई और अच्छाई दिखाने का जो काम करता है। वह एक पत्रकार है, अपनी जान की जोखिम में बाढ़ हो दंगे फसाद हो यह किसी भी तरह की कोई खबर भ्रष्टाचार से जुड़ी हो वह एक पत्रकार ही दिखाता है। इसीलिए पत्रकार को चौथा स्तंभ कहा गया है।

पटना पुलिस और बिहार पुलिस और साथ में कहूं देश की पुलिस यह गुंडे मवालीओ को पकड़ने में नाकाम है। अपराध रोकने में नाकाम है। इनका काम मोटरसाइकिल वाले से हेलमेट के नाम पर वसूली करना रह गया है। दारू पकड़ना रह गया है। नीतीश कुमार ने कक्षा काम दे दिया है। भाई का तो इनसे अपराध कहां से देगा क्योंकि दारूबंदी सही तो अपराध है। बिहार में अब पत्रकार उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो यह पत्रकारों पर अपना वर्दी का रौब दिखाते उनकी पिटाई करते हैं। अभी जैन कॉलेज के छात्रों को दिल्ली में देखा किस तरह पिटाई किया गया, किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश में किस तरह लाठीचार्ज किया गया। बिहार में शिक्षकों के ऊपर किस तरह से लाठीचार्ज किया गया। नेताओं के ऊपर किस तरह लाठीचार्ज किया गया। अभी एक पार्टी ने आंदोलन किया था, उसके ऊपर तो पुलिस प्रशासन ऐसा लगता नहीं कि समाज की रक्षक है। यह भक्षक का काम कर रही है पुलिस। प्रशासन का फेवर नहीं है। यह एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार की सरकार का फेल है

किसी भी चीज पर नीतीश कुमार की सरकार सफल नहीं रही है। खासतौर से जब दोबारा से एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने हैं, तब से ऐसा लगता है कि बिहार में महाजंगलराज का स्थापना हो गया है। किसी भी चीज पर अंकुश नहीं है।

इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, उप राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरतन महतो, महिला सेल की अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी, पटना जिला अध्यक्ष बिहारी यादव, गोपाल कुमार तिवारी, लव कुमार सिंह, राम अवतार यादव उपस्थित थे।

संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

मधुबनी : उप-विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में किशोर कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपट्टी, विमल कुमार मंडल, प्रबंधक, एस0एफ0सी0, मधुबनी, विकाश कुमार,वरीय उप-समाहत्र्ता, मधुबनी(प्रशिक्षु), विवेक कुमार, अपर निर्वाचन पदाधिकारी, जयनगर, रमण प्रसाद सिंह, महामंत्री, अराजपत्रित कर्मचारी संघ, मधुबनी, दुःखी राम, कार्यालय अधीक्षक, मधुबनी, लक्ष्मी पासवान, आनंद कुमार झा, सुरेन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार झा, आई0टी0 सहायक, मधुबनी,  परमेश्वर महतो, अशोक कुमार, मो0 जकी अहमद समेत समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं के कर्मीगण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-विकास आयुक्त, मधुबनी ने कहा कि 26 नवंबर 2019 को संविधान के 70 साल पूरे हुए है। भारतीय संविधान के जनक श्री बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर है। आज पूरे देश में 70वां संविधान दिवस मनाया जा रहा है। आज से 70 साल पहले सरकार ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। वे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें संविधान का फाइनल ड्राॅफ्ट करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे थे।

उन्होंने कहा कि संविधान हमें हमारे अधिकार एवं कत्र्तव्यों का बोध कराता है। हम सबों को अपने अधिकार एवं कत्र्तव्यों का हमेशा उपयोग करना चाहिए। साथ ही हमारा संविधान हम सबों को समानता का अधिकार भी देता है। इस देश के सभी नागरिकों को संविधान के द्वारा समान अधिकार प्राप्त है।  उप-विकास आयुक्त, मधुबनी के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

समता मूलक समाज के बिना अतुल्य भारत की कल्पना असम्भव

मधुबनी : डीबी. कॉलेज में आज मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ संजय कुमार पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का शुभारंभ डीबी. कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर नंद कुमार के द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार पासवान द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षको को  समता मूलक समाज की स्थापना, देश की एकता व अखंडता का शपथ भी दिलाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रोफेसर नंद कुमार ने कहा कि, “राष्ट्र को अतुल्य भारत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समता मूलक समाज की स्थापना में अपनी हिस्सेदारी और भूमिका को सुनिश्चित करना होगा। कयोंकि समता मूलक समाज के बिना अतुल्य भारत की कल्पना करना असंभव है।”

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ संजय कुमार पासवान ने कहा कि, बाबा साहब के सपनो को साकार करने के लिए देश में सामाजिक समरसता को बढावा देना होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य प्रोफेसर नंद कुमार, डॉ संजय कुमार पासवान, डॉ शैलेश कुमार सिंह, अवध बिहारी यादव, डॉ आनंद कुँवर, डॉ ओम कुमार, डॉ बुद्धदेव प्रसाद सिंह, डॉ रंजना, डॉ मो. मिनहाजुद्दीन, डॉ. मो. मुन्ना, शिव कुमार, शशि सिंह, ऋषि सिंह, अभिषेक सिंह, अमित कुमार, धीरज साह, रेनु, ज्योति, प्रतिक्षा सहित दर्जनों अध्यापक, छात्र, छात्राए और स्वयं सेवक उपस्थित रहें।

साहरघाट में किसान चौपाल का आयोजन

मधुबनी : साहर दक्षिणी पंचायत बसबरिया गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की आय दोगुनी करने, पराली खेत में नही जलाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयीं। मधवापुर बीएओ शिवनाथ झा ने कहा कि किसान बेहतर खेती कर खुद की आमदनी दोगुनी कर सकते है।

गोल्डन कार्ड बनाने में अवैध वसूली कर रहे सीएससी कर्मी

मधुबनी : जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र मे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड में अवैध रुप से राशि वसूली को लेकर विशौल गाँव के ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। दरअसल विशौल गांव स्थित वार्ड नंबर तीन के निवासी हरे कृष्ण झा के दरवाजे पर सोमवार को सीएससी कर्मी नवीन कुमार ग्रामीणों को गोल्डेन कार्ड बनाने पहुंचे।

उसी दौरान सीएसी कर्मी के मनमानी ढंग से रुपये लेने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरु कर दीया वार्ड दो के वार्ड सदस्य सुरेश मंडल, मनीक लाल सहनी, दूर्गा देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि सीएससी कर्मी के द्वारा परिवार के प्रति सदस्य तीस रुपये लिया जा रहा है। जबकि सरकार का आदेश प्रति कार्ड तीस रुपये लेना है। चाहें एक कार्ड में परिवार के जितने भी सदस्य का नाम हो।

आपलोगो ने गोल्डन कार्ड बनाने मे अवैध वसूली की कहानी देख लिया लेकिन अवैध वसूली की सीमा को भी पार कर बैठे। जब बिधवा अनिता देवी ने बताया कि मेरे पति स्वर्गीय हो चुंके है बावजूद भी उनके नाम का भी रूपये जोरकर ले लिया गया है।यहाँ चौकने वाली बात यह है कि मृत ब्यक्ति का भी गोल्डन कार्ड बनाया जाता है।

वहीं कार्ड बनाने आए सीएससी कर्मी ने बताया कि हरलाखी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ के डी राय के आदेशानुसार प्रति व्यक्ति तीस रुपये ले रहे है.इस बावत पीएचसी पदाधिकारी ने बताया कि पैसे कितने लेने है इसका सही जानकारी मुझें नहीं मालूम है।

एनसीसी से एनएसजी तक पहुंचे संजीव कुमार

मधुबनी : दुल्लीपट्टी पंचायत के सेलिबेली गांव के संजीव कुमार ने देश के सबसे उत्कृष्ट आर्मी सेवा एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो में देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने अपने इस विशिष्ट कैटेगरी में अपनी सेवा पिछले कुछ सालों से सेवा दे रहे हैं। इस से पहले वो चार देशों से स्पेशल ट्रैनिंग लेके आ चुके हैं। इससे पहले वो घातक कमांडो में भी सेवा दे चुके हैं। उनका यह कैरियर 2004 में जयनगर डी०बी० कॉलेज में एनसीसी से शुरू हुआ।

उनका कहना है कि उनको आर्मी के चितकबरे ड्रेस से विशेष लगाव था, जिसको पहनने के उद्देश्य से वो आर्मी में शामिल हुए। उसके बाद दानापुर, कर्नाटक, बंगाल एवं अन्य कई जगहों से विभिन्न समयों पर ट्रेनिंग लिया।

इसके बाद वो स्पेशल ट्रेनिंग के लिए चाइना, भूटान, जर्मनी इत्यादि जगहों पर देश के लिए विशेष ट्रेनिंग लेने के लिए गए। हाल ही में जर्मनी गए ट्रेनिंग में वो भारत के लिए ट्रेनिंग में फर्स्ट आये थे। इस के बाद अब वो देश के विशिष्ट आर्मी सेवा एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो में अपनी सेवा दे रहे हैं।

संविधान दिवस पर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मधुबनी : भारत के संविधान दिवस के अवसर पर आज मधुबनी जिले के जयनगर में अनुसूचित जाति-जनजाति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर उनको याद किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने बताया कि आज हमारा संविधान दिवस है। इस मौके पर संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर को याद कर उनको नमन करते हैं। उन्होंने हमारे देश का संविधान का निर्माण किया है, जो विश्व मे सबसे महान संविधान माना जाता है। हमें गर्व है कि हम ऐसे देश में रहते हैं। हमारा देश एक महान देश है। ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमें गर्व है, जो देश को संविधान के दायरे में रह कर बढ़िया से हमारे देश का विकास कर रहे हैं। इस मौके पर कैलाश पासवान, विजय कुमार, गणेश पासवान, विनोद शर्मा, सुजीत यादव, पप्पू सिंह एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हुए शामिल

मधुबनी : राजनगर प्रखंड के रामेश्वर उच्च विद्यालय के तत्वाधान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक राम प्रीत पासवान और अमरनाथ प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया  गया था। विधायक रामप्रीत पासवान राबता के इस प्रयास से बहुत उत्साहित दिखेl उन्होंने भविष्य में राबता की हरसंभव सहायता करने का वादा किया।

कलाकारों ने अपनी कला से समा बाँध दियाl  सुरुचि, तन्मय, सपना, प्रज्ञा, चंदन ने गायिकी और नृत्य मे सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया तो वही सदफ, श्रीया, राहुल, आसिफ़ ने अपनी कविताओं से दर्शकों का दिल जीत लिया करुणाकर और उन्मुक्त अभी ने मंच संचालन मे बहुत ही अच्छा योगदान दिया l राबता के संस्थापक राहुल कार्यक्रम के सफल आयोजन से काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने जल्द ही मिथिला की धरती पर एक और कार्यक्रम करने का दर्शकों से वादा किया l राबता के संस्थापक सदस्यों सुशांत और शताक्षि का भी भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सुमित राउत 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here