26 मई : बेगूसराय की प्रमुख खबरें

0

ईश्वर की उपासना और खुदा की इबादत है संगीत : अमिय कश्यप

बेगूसराय : संगीत में वह शक्ति है जो देव, दानव एवं मानव को एकसूत्र में खड़ा कर सकता है। संगीत ईश्वर की उपासना एवं खुदा की इबादत के समान है। यदि आपको सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है तो समाज में संगीत का विकास कीजिये। ये बातें बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह हिंदी, भोजपुरी व मैथिली फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिय कश्यप ने शहर के जीडी कॉलेज रोड में यश म्यूजिक एकेडमी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शनिवार को कही। कश्यप ने कहा कि ऐसी संस्थाओं के विकास होने से बेगूसराय ज़िला सांस्कृतिक क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा। संस्थान के निदेशक धीरज कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। धीरज कुमार ने कहा कि बेगूसराय को सांस्कृतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर गौरवान्वित करना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि अब युवाओं को संगीत की शिक्षा के लिए कहीं धक्के खाने की ज़रूरत नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रकवि दिनकर फिल्मसिटी के कार्यकारी निर्माता राकेश कुमार महंथ, सिने अभिनेता देवानंद सिंह आदि प्रमुख थे। मौके पर गोपाल कुमार, राजू दास, धीरज कुमार, मो.तबरेज, मंजेश कुमार, पिंकी झा आदि कलाकार उपस्थित थे।

निरंजन सिन्हा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here