26 जुलाई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

शुतुरमुर्ग की तरह तूफ़ान गुजरने का इंतजार कर रही सरकार : कांग्रेस

  • फोर टी का दिया फार्मूला
प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन

बक्सर: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार हो चुकी है। लोगों को जरुरी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। हालांकि, महामारी के कारण पूरा देश परेशान हैं। लेकिन, केन्द्र की गलत नीतियों और सरकार की अक्षम नीति के कारण बिहार में स्थिति भयावह हो गई है। यहां की सरकार तो शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपाकर तूफान के गुजर जाने का दुहाई दे रही है। उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहीं।

उन्होंने कहा जो वर्तमान दौर में है। इसमें शासन और प्रशासन सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं। पूरे जिले का हाल बेहाल है। क्योंकि यहां कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। तथागत ने कहा हम मांग करते हैं। बक्सर और डुमरांव में 50-50 बेड का अस्पताल हो। जहां कोविड संक्रमितों का उपचार हो सके। इसके लिए उन्होंने फोर टी का फार्मूला भी दिया। जिसमें ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पार्टी नेता राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

swatva

जीप व बाइक की टक्कर में सीएसपी कर्मी की मौत

  • नहर में पलटी जीप

बकसर : तेज गति से जा रही कमांडर जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, मृत युवक की पहचान दरोगा सिंह के पुत्र गजेन्द्र सिंह (24) के रूप में हुई है ।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक सीएसपी राजपुर में काम करता था। अपराह्न तीन बजे के लगभग हीरो बाइक से अपने गांव उतड़ी की तरफ लौट रहा था। रामपुर नहर मार्ग पर रौनी मोरी के पास उसे विपरीत दिशा से आ रही कमांडर जीप ने टक्कर मार दी। चालक अपनी गाड़ी पर संतुलन खो बैठा। कुछ दूर आगे जाकर उसका वाहन नाहर में पलट गया। वही बाइक के परखच्चे उड गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। पुलिस अस्पताल पहुच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों को मौत की खबर मिलतें ही। घर में कोहराम मच गया।

ज़िले में हुई कोरोना से तीसरी मौत

बक्सर : कोरोना संक्रमण का मामला लगातार जिले में बढ़ता ही जा रहा है, शुक्रवार को जिले में कोरोना से तीसरी मौत हुई जिससे लोगों में हड़कंप मच गई है। सूचना के अनुसार मृतक हृदयानंद दुबे (64 वर्ष) सिमरी प्रखंड के खंधरा पांडेयपुर गांव निवासी थे।

दो दिन पहले जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया। शनिवार को रिपोर्ट आई। जिसमें उन्हें पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने उनके घर वालों को सूचित किया। पर रात में ही उनकी मृत्यु हो गई। यह खबर मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए। वरीय पदाधिकारियों से विमर्श के बाद बीडीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष वहां पहुंचे हैं। फिलहाल दुबे जी के शव को वहां रोका गया है। सुरक्षात्मक ढंग से अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों के अनुसार वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। इस मौत के साथ अब जिले में संक्रमण से प्रभावित लोगों के मरने की संख्या तीन पहुंच गई है। सबसे पहले इटाढ़ी के चौकीदार और उसके बाद सिविल लाइन के एक अधिवक्ता की मौत हुई थी।

दुर्व्यवस्था की शिकायत पर आइसोलेशन वार्ड का जायज़ा लेने पहुंचे डीएम व एसपी

  • कोविड केयर यूनिट के रुप में होगा विकसित
वार्ड के निरीक्षण करते डीएम अमन समीर व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा

बक्सर: पुराने सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां संक्रमित लोगों को रखा जा रहा है। लेकिन वहां भोजन, गर्म पानी, बिजली की लचर व्यवस्था से लोग परेशान हैं। दुर्व्यवस्था के खिलाफ यहां रह रहे लोगों ने हंगामा किया। उनकी शिकायतों से प्रशासन के कान खड़े हुए। भनक लगते ही शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी यूएन वर्मा स्थिति का जायज़ा लेने पहुंचे।

जायज़ा ले उन्होंने बताया कि भोजन की दिक्कत नहीं है। गर्म पानी और सफाई की बात सामने आई है। उसका इंतजाम किया जाएगा। इस अस्पताल में दो वेंटीलेटर रखें हैं। उसे क्यूं नहीं चलाया जा रहा। डीएम ने कहा तकनीकि रुप से दक्ष लोग नहीं है। जल्द ही उसकी व्यवस्था होगी। साथ ही इस भवन को कोविड केयर यूनिट के रुप में विकसित किया जाएगा। सभी बेड पर आक्सीजन की व्यवस्था होगी। जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उसके लिए और आइसोलेशन सेंटर की जरुरत होगी? सवाल के जवाब में उन्होंने कहा डुमरांव डायट केन्द्र और अन्य प्रखंड़ो में बने सरकारी भवन जो खाली हैं। उनमें केन्द्र बनाए जाएंगे। जैसी जरुरत होगी। उनको चिह्नित कर लिया गया है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here