26 फरवरी को चंपारण की प्रमुख खबरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

मिशन नमो रिपीट अभियान होगा सशक्त : राधामोहन सिंह

मोतिहारी : मिशन नमो रिपीट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय प्रकाश के निर्देश पर मंगलवार को मिशन नमो रिपीट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( युवा मोर्चा) डा. अनुप कुमार ने वरीय भाजपा नेता मनोज पासवान को मिशन नमो रिपीट के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उम्मीद जताई की मिशन नमो रिपीट की नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर इसे शीघ्र जिला में गति देंगे। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि नमो एप के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आपसे काफी उम्मीद है।

मनोज पासवान जिला अध्यक्ष मनोनीत

केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने मिशन नमो रीपिट के नव मनोनित जिला अध्यक्ष श्री मनोज पासवान को बधाई देते हुए मिशन नमो रिपीट को जिले में सशक्त बनाने की दिशा में कारगर पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह मिशन का नमो एप भाजपा का सशक्त अभियान साबित होगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर जाकर नमो एप के माध्यम से लोगों को जोड़ते हुए मिशन के उद्देश्य से अवगत कराएं। बधाई देने वालों में पर्यटन मंत्री श्री प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री श्री राणा रंधीर सिंह, विधान पार्षद श्री बब्लू गुप्ता, विधायक श्री सचिंद्र सिंह, विधायक श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री डा. लाल बाबू प्रसाद , मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश अस्थाना, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के वरीय नेता मनोज गुप्ता सहित कई भाजपा नेता व शुभचिंतक शामिल हैं।

swatva

केसरिया महोत्सव विफल होने की कागार पर, प्रशासन मौन

केसरिया (पूर्वी चम्पारण) : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव वर्ष 2017 की तरह इस वर्ष फीर विफल होने के कागार पर है।जबकि केसरिया महोत्सव का कई मायने में केसरिया के लिये महत्वपूर्ण योगदान रहा है।जिससे केसरिया विकाश की सिढ़ी पर उपर चढ़ते गई।उदाहरण के तौर पर केसरिया ग्राम पंचायत से नगर पंचायत मे तब्दील,विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विकाश,कड़ोड़ो की लागत से बने स्तूप के समीप निर्माणाधिन भवन,विश्व के मानचित्र पर केसरिया बौद्ध स्तूप का नाम सहित कई लाभकारी व केसरिया का विकाश केसरिया महोत्सव के माध्यम से हीं होना सुनिश्चित हुआ है।जैसा कि हम बता दें केसरिया महोत्सव हर वर्ष फरवरी के अंतिम पाक्ष में या मार्च के प्रथम पाक्ष में वर्षो से होते आ रहा है। जिसके उद्घाटन के मौके से मुख्यमंत्री सहित कई राजनेता महोत्सव के मंच पर केसरिया के विकाश के विषय पर गहन चर्चा कर विकाश को बढ़ाने की घोषणा भी कि जाती थी।जो केसरिया के लिये लाभकारी थी।बहरहाल इस वर्ष भी केसरिया वाषियों को ऐसा लग रहा है कि महोत्सव कार्यक्रम शायद नहीं होगा।गौरतलब हो कि केसरिया महोत्सव केसरिया के विकाश के साथ साथ क्षेत्र के ग्रामीणों के इंटरटेनमेंट का साधन भी बन गया था।जिसमें सुदुर ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों से ख्याती प्राप्त कलाकार व गायक रु ब रु हुआ करते थे।इस केसरिया महोत्सव को लोग बड़ी शौक से देखते थे।वहीं महोत्सव में ग्रामीणों के सुविधा के लिये मुफ्त चिकित्सा शिवीर लगा कर लोगों का सभी प्रकार के मुफ्त में इलाज व मुफ्त में दवा वितरण भी किया जाता था।इसमें और भी कई प्रकार के इंस्टॉल लगा कर सूदूर ग्रामीण इलाकों के ग्रामीण जनता को लाभावान्वित भी किया जाता था।इस तरह के कई लाभकारी योजना केसरिया महोत्सव के समय दी जाती रही है ।ज्ञात हो कि यह केसरिया महोत्सव कई मायने में लाभकारी महोत्सव रहा है।जो आज जिला प्रशासन के इशारे पर चल रहा है।विदित हो कि तीन दिवसीए केसरिया महोत्सव में ख्याती प्राप्त कई नामचीन गायक व कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर इस महोत्सव का मान बढ़ाया है।इसके बावजूद भी केसरिया महोत्सव का नामो निशान मिटते जा रहा है। यह जिला प्रशासन के उदासीन रवैये का जीता जागता उदाहरण के रूप में सामने आते दिखाई दे रहा है।
(राजन दत्त द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here