26 अगस्त : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आया युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना

दरभंगा : मिथिलांचल में भीषण बाढ़ एवं वर्षा से बेहाल लाखों लोग विस्थापित होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग के बावजूद भी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से लाखों लोग त्रस्त हैं। बिहार में भीषण बाढ़ से त्रस्त लाखों लोगों के लिए युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा राहत वितरण के बाद मेडिकल कैंप लगाएगा।

युग संस्कृति न्यास के संस्थापक धर्मवीर अचार्य एवं एनडीआरएफ के पूर्व डीजी संजय कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह के स्वयंसेवकों द्वारा राहत वितरण को सराहनीय सहयोग बताया। राहत सामग्री चिउरा, मुरही, दालमोठ, गुड, दूध का पाउडर, ओ आर एस ,माटिन, पानी साफ करने वाला टेबलेट, सेनेटरी पैड, नैपकिन मास्क, एनर्जी ड्रिंक, साबुन, मच्छरदानी, चप्पल, त्रिपाल के लदे ट्रक को युग संस्कृति न्यास के मुंबई के प्रतिनिधि ऐश्वर्य भारद्वाज ,बेंगलुरु के प्रतिनिधि अमेय विक्रमा ,कोसी प्रमंडल के प्रभारी अरुण जायसवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के नेता हर्षवर्धन सिंह, समाजसेवी शंभू शाह, समाजसेवी शंकर कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गोपाल कुमार मिश्र, मनोज कुमार मंडल आदि ने मधुबनी के लोकहा प्रखंड के लिए एवं दरभंगा की गीदड़ गंज के विस्थापित परिवारों के लिए झंडी दिखाकर लदे ट्रक को विदा किए।

swatva

युग संस्कृति न्यास के मुंबई प्रतिनिधि इंजीनियर ऐश्वर्य भारद्वाज ने कहा बाढ़ का स्थाई निदान एवं जल प्रबंधन आवश्यक है। जल प्रबंधन से ही किसानों के भविष्य में बदलाव आ सकता है और बिहार के विकास में बढ़ोतरी होगी। युग संस्कृति न्यास के कोसी कमिश्नरी के प्रभारी अरुण जायसवाल ने कहा राहत वितरण कार्यक्रम प्रशासन के सहयोग से लगातार चलता रहेगा। इस पुनीत कार्य में लोगों से सहयोग करने की अपील की।

कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए महा विद्यालय महा परिवार संकल्पित है। स्वयंसेवकों के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए स्वच्छता अभियान एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण में स्थानीय जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का सहयोग के लिए प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह ने धन्यवाद दिया।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here