25 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

swatva samachar
मीडियाकर्मियों को संबोंधित करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

बाढ़ : भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोंधित करते हुए कहा कि युवाओं के बदौलत बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार और एनडीए की सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीसिंह नगर के ढेलवागोसाई स्थित माही हॉस्पिटल के भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि अन्य दलों की तरह भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ बातें ही नहीं बनाती है,बल्कि काम भी करती है।

वैश्विक महामारी कोरोना जैसे महामारी में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने हर संभव लोगों को सहयोग किया और जिन्हें खून की जरूरत थी,उन्हें खून भी दिया।जबकि अन्य दलों के युवा नेता गायब दिखे। उन्होंने बिहार में करीब दो लाख मास्क बांटे जाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिये ‘डिजिटल योद्धा’ निर्माण की बात भी कही। भारत सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बींच पहुंचाने के लिये भाजपा युवा मोर्चा प्रतिबद्ध है।

swatva

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रचनात्मक और सृजनात्मक दोनों तरह के काम करने में माहिर हैं और यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा भरोसा युवाओं पर है।इस अवसर पर अवनीत कुमार गुंजन-संगठन भाजपा युवा जिला अध्यक्ष, हिमांशु शेखर प्रदेश प्रवक्ता, धर्मेंद्र तिवारी और कमलेश, प्रदेश महामंत्री, तथा सन्नी श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री के साथ बाढ़ भाजपा संगठन जिला के जिला अध्यक्ष डॉ सिया राम सिंह भी मंच पर मौजूद थे।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here