24 सितंबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

बीजेपी मंडल व चुनाव अधिकारियो की हुई बैठक

सारण : छपरा भारतीय जनता पार्टी ने शहर के स्नेही भवन में जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव अधिकारियों का एक बैठक आयोजित की गई जहां बैठक में 25 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर कई निर्णय लिए गए जिसमें हर बूथ पर जयंती मनाने का योजना बनी तथा महात्मा गांधी जयंती को लेकर 2 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक गांधी सेवा यात्रा आयोजित कर गांव गांव तथा जन जन तक गांधीजी के सिद्धांतों का पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

वही इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सारण जिला भाजपा चुनाव अधिकारी मृत्युंजय झा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रभारी तथा अधिकारियों को संबोधित किया तथा उन्होंने बताया कि जिले में मनाया जा रहा है। संगठन पर्व को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं का संयोग ही आज बिहार के प्रथम स्थान दिलाने में सहयोगी रहा जबकि इस अवसर पर रिवीलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीधर तिवारी, कामेश्वर सिंह, जनक सिंह, रंजीत सिंह, श्रीकांत पांडे, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, बृज मोहन सिंह, शत्रुघ्न भगत, सुदामा तिवारी, राजेश फैशन, बलिराम तिवारी, रामाशंकर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम दयाल शर्मा, अनीता गुप्ता, पुरुषोत्तम मिश्रा, विवेक सिंह, कुमार भार्गव, मनोज कुशवाहा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल चुनाव प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

swatva

इनरविल क्लब ने छात्राओं के बीच सीनेटरी पैड का किया वितरण

सारण : छपरा इनरविल क्लब सारण के सदस्यो ने स्थानीय राजेन्द्र कालेजिएट उच्च विद्यालय में  छात्राओं के बीच सीनेटरी पैड के इस्तेमाल करने की जानकारी दी क्लब की अध्यक्षा अनु जायसवाल ने अपने सभी सदस्यो का परिचय करवाया महामारी से होने नुकसान तथा उससे बचाव के उपाय बताई वही क्लब की सचिव अनीता राज ने सभी छात्राओं को जानकर दी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा अनु जायसवाल ने अपने सभी सदस्यो के साथ मिलकर 100 से अधिक छात्राओं के बीच सीनेटरी पैड का वितरण किया जबकि इस स्कूल के प्राचार्य महोदय सहीत शिक्षकगण एवं सभी शिक्षिकाओं ने क्लब के द्वारा किए गये कार्यो की काफी सरहाना की इस कार्यक्रम मे कल्ब की उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता कोषाध्यक्ष सुषमा गुप्ता रीना गुप्ता रजनी गुप्ता  गुड्डी जायसवाल श्वेता माहेश्वरी सदस्यो ने सहयोग किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवं सभी शिक्षको और शिक्षिकाओं ने भी अपना भरपूर सहयोग किया।

कर्मचारी संघ ने की बैठक

सारण : छपरा बिहार राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रज किशोर सिंह और चंद्रमा राय नवल किशोर सिंह एवं भगवान राय के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ में एक बैठक राजेंद्र कॉलेज में किया गया।इस बैठक में छपरा, सीवान, गोपालगंज, के सभी महाविद्यालय से कर्मचारी भाग लिए थे। आपको बता दें कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी कर्मी, जो सामंजन और डेली बैसेज पर महाविद्यालय में काम कर रहे थे उनको समंजित किया गया था।

जिसके बाद कर्मी न्यायालय में गए थे। जहां से न्यायालय ने कर्मियों को जीत दे दी है। इस संबंध में आज एकजुट होकर कर्मियों ने एक बैठक किया। कर्मियों का कहना है कि हम लोग न्यायालय के निर्णय के स्वागत करते हैं और जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सम्मान करते हुए कुलपति का निर्णय के इंतजार में है।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग सजग

सारण : छपरा बच्चों की बेहतर सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय है। अब स्वास्थ्य विभाग बुखार जैसे सामान्य बीमारियों से लेकर बच्चों की जन्मजात विकृतियों एवं कई अन्य गंभीर जटिलताओं पर भी ध्यान दे रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) चलाया जा रहा है।

जिसमें जिला स्तर पर गठित आरबीएसके टीम द्वारा सरकारी स्कूलों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों में स्वास्थ्य जटिलता की जाँच की जा रही है।  इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में जनवरी 2019 से लेकर जुलाई 2019 तक लगभग 2.83 लाख बच्चों का इलाज किया गया है। साथ हीं साथ इन सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन 80 से 100 बच्चों का स्क्रिनिंग किया जाता है।

फोर डी पर आधारित जाँच :

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों के फोर डी पर फोकस किया जाता है, जिसमें डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी, डिसीज, डेवलपमेंट डिलेज इन्क्लूडिंग डिसएबिलिटी यानी किसी भी प्रकार का विकार, बीमारी, कमी और विकलांगता है। इसमें 38 बीमारियों को चिन्हित किया गया है। आरबीएसके में शून्य से अठारह वर्ष तक के सभी बच्चों की बीमारियों का समुचित इलाज किया जाता है। शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग आंगनबाड़ी केंद्रों में होती है, जबकि छह साल से अठारह साल तक के बच्चों की स्क्रीनिंग उनके स्कूलों में जाकर की जाती है। स्क्रीनिंग करते वक्त बच्चों को हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है।

राष्ट्रीय सर्वा योजना के तहत जगदम कॉलेगे में किया गया पौधरोपण

सारण : छपरा राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज स्वयंसेवकों इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। जिसका शुभारंभ जगदम कॉलेज के प्राचार्य  डॉक्टर के. के बैठा ने एक फलदार पेड़ लगाकर किया।

उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक फिर लगाएं तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण ने भी दर्जनों वृक्षारोपण किए एनएसएस सभी स्वयं  सेवकों ने पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया इस अवसर पर डॉक्टर धनंजय कुमार चौबे डॉक्टर विजय कुमार डॉ राजश्री सिंह, डॉ राज मोहन शर्मा, डॉ सोभनाथ झा, डॉ रमेश सिंह, राष्ट्रपति से सम्मानित मंटु कुमार यादव, रणजीत कुमार, नितू कुमारी, विश्वजीत कुमार तिवारी,  रितेश कुमार, कुमारी पंखुड़ी, रिमी कुमारी, संजू कुमारी ,रजनी कुमारी, पूजा कुमारी आदि मौजूद रही।

वाहन चेकिंग में काटे कई वाहनों के चालान

सारण : छपरा मुख्यालय स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दरोगा राय चौक पर भगवान बाजार पुलिस एसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कई दो पहिये गाड़ियों का मौके पर चालान काटा गया।

उन्होंने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया जा रहा है। अभियान में चोरी की गाड़ियां और अपराधियों के द्वारा गाड़ियों का गलत इस्तेमाल कर अपराधी घटनाओं के इस्तेमाल में  नियंत्रण करने को लेकर किया जा रहा है। जहां कई ऐसी गाड़ियां मिली जिसका कागज पत्र सही नहीं होने के कारण चालान काटा गया तथा कुछ गाड़ियां जब्त की गई।

जल जीवन हरियाली अभियान पर दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सारण : छपरा राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण के द्वारा शहर के स्थानीय एकता भवन में जल जीवन हरियाली अभियान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एडीएम सीडीसी सहीत जिले के तमाम बड़े अधिकारियों ने सामुहिक रुप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। तथा मौके पर जिलाधिकारी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर जिले के सभी प्राकृतिक जल संचय केंद्रों को 31 दिसंबर, 2019 तक अतिक्रमण मुक्त करा कर प्राकृतिक रूप से होने वाली आपदाओं तथा जल संचय केंद्र बनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। तथा उन सभी तमाम कार्यों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो जल संकट जैसे बड़ी आपदाओं से निपटने के लिए सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस मौके पर जिले के सभी  प्रखंड पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तर के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

भामाशाह की प्रतिमा की स्थापना पर वैश्य महासभा ने जताई ख़ुशी

सारण : छपरा सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त तथा महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने पटना के पुनाईचक पार्क में भामाशाह की आदम कद प्रतिमा की स्थापना करनें के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधान पार्षद ललन सर्राफ एवं विधायक संजीव चौरसिया के प्रति आभार प्रकट किया हैं तथा धन्यवाद प्रेषित किया।

सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त तथा महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने छपरा में महाराजा अग्रसेन तथा भामाशाह के आदम कद प्रतिमा के लगाने की मांग बिहार सरकार से की हैं। राजेन्द्र कॉलेगे में साह बनवारी लाल की आदम कद प्रतिमा की स्थापना की जाए, जिन्होंने राजेन्द्र कॉलेगे की स्थापना करनें के लिए अपनी जमीन दान में दे दीं। लक्ष्मी नारायण प्रसाद अधिवक्ता, राजेन्द्र प्रसाद, अश्विनी प्रसाद,प्रोफेसर सिया शरण प्रसाद, अनन्त प्रसाद, बैधनाथ प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश स्वर्णकार, प्रभु जी अग्रहरि, योगेन्द्र प्रसाद, बिजय ब्याहुत, राजेश फैशन, अजय कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, दिलीप चौरसिया, चंदन कुमार ब्याहुत, राजु ब्याहुत, अरूण कुमार रौनियार, राजेश नाथ प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार ब्याहुत आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया हैं तथा प्रतिमा लगाने की मांग की हैं।

अनियंत्रित बोलेरों ने दो को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

सारण : छपरा कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालेसरा गांव के समीप देर रात अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वही पीड़ित दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ राय तथा राजकुमार राय के रूप में इनकी पहचान हुई है।

दियारा में छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

सारण : छपरा पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देश के आधार पर मकेर पुलिस ने दियारी के तटीय इलाकों में छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। तथा करीब 1000 लिटर अर्ध निर्मित शराब को भी नष्ट किया गया। साथ ही जावा महुआ तथा कई अन्य उपकरण को जप्त किया गया। इस छापेमारी की खबर मिलते ही धंधेबाज मौके से फ़रार हो गए।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी

सारण : छपरा गंगा और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से जिले में उत्पन्न हुई बाढ़ की समस्या को देखते हुए समाजसेवियों ने लोगो को राहत पहुचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में रिवीलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने रिवीलगंज प्रखंड के सिताबदियारा पंचायत के दखिनवारी चक्की गांव के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।  जहां जिला प्रशासन से भी बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए आग्रह किए जाने पर खाने, पीने की सामग्री सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरुरी सामग्री बटवाई

सारण : छपरा गंगा व गंडक नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ लगातार वर्षा होने के कारण सोनपुर के दियारा क्षेत्रों एवं तटीय क्षेत्रों में लगातार जल वृद्धि होने से आम लोगों को आवागमन बाधित होने के साथ कई क्षेत्र में तेज रफ्तार से बह रही जल के कारण कटाव होने से खेती की फसल, झोपड़ी नुमा घर बाढ़ के चपेट में आने के कारण बह गए।

इन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को राहरदीयर, शाहपुर दियरा, नजरमीरा, गंगाजल के साथ पहलेजाघाट तक के क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद सभी अधिकारियों को नाव की व्यवस्था, ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करने के साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने के साथ किसी तरह की कमी न हो इसके लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस निरीक्षण में सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी शम्भु शरण पांडेय, सीओ रमाकांत महतों, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अनेक विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

कार में बैठे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

सारण : छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित चेतन छपरा गांव के समीप शनिवार की सुबह बुलेट सवार अपराधियों ने कार पर फायरिंग कर उसमे बैठे एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ साह का पुत्र सुनील कुमार गुप्ता (35वर्ष) बताया गया है।

गोली युवक के बाएं हाथ में लगी, जो बांह की हड्डी को तोड़ते हुए उसमें फंस गई है। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह दाउदपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव निवासी अपने मित्र अनुज कुमार सिंह के साथ घर लौट रहा था।

कार युवक के मित्र की है, जो खुद ड्राइव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार चेतन छपरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी बुलेट सवार बदमाशों ने कार रोककर फायरिंग शुरू कर दी।  इस दौरान एक बदमाश ने ड्राइवर सीट के बगल में बैठे सुनील पर गोली चला दी।  कार के शीशे को छेदती हुई उसके बाएं हाथ में लगी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।

अनुज कार को लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचा, जहां जख्मी के बांह की हड्डी टूटी होने और गोली उसमें फंसे होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  हालांकि घटना के विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। जख्मी युवक ने इस मामले में विवाद के कारणों पर अनभिज्ञता जाहिर की है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।

स्काउट और गाइड ने चलाया स्वच्छता अभियान

सारण : छपरा भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा अंतराष्ट्रीय शांति दिवस और वर्ल्ड क्लिन अप डे के अवसर पर आयोजित हुआ। जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन, संयुक्त जिला सचिव सुश्री मंजू वर्मा, सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरी, कोषाध्यक्ष अब्दुल गनी खां, स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार सिंह, अमन राज, गाइड कैप्टन रितिका कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सारण एकेडमी छपरा के मुख्य गेट स्थित रेलवे ढाला के पास स्तिथ कचरे की सफाई की।

जागरूकता रैली योगिनियां कोठी होते हुए नगरपालिका चौक छपरा जगर समाप्त हुई। इस अवसर पर स्काउट ने पॉलीथिन उपयोग से होने वाली समस्या पर लोगो को स्लोगन, बैनर के माध्यम से जागरूक किया। स्काउट ने “छीन रहा है जीवन हमारा ये प्लास्टिक हत्यारा, स्काउट गाइड ने ठाना है पॉलीथिन मुक्त भारत बनाना है, पॉलीथिन है पृथ्वी का भक्षक इससे मुक्त कर बनो पृथ्वी का रक्षक,पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ, जो प्लास्टिक का उपयोग नहीं छोड़ेगा, वह जल्दी दुनिया को छोड़ेगा, आओ मिलकर अलख जगाए, पॉलीथिन को घर घर से भगाए, पर्यावरण को बचना है पॉलीथिन को जड़ से मिटाना है आदि निनाद से लोगो को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रपति स्काउट, अंकित श्रीवास्तव, अभिमन्यु कुमार, राज्य पुरस्कार स्काउट, विकास कुमार ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में 40 स्काउट ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन पर मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह से सराहना की।

कुपोषण से लड़ने में अहम् भूमिका निभा रहा पोषण पुनर्वास केंद्र

सारण : छपरा जिले के कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल में पोषण माह अभियान काफ़ी कारगर शाबित हो रही है। इसमें जिले का पोषण पुनर्वास केंद्र अहम योगदान दे रहा है।  कुपोषित  बच्चों  को  14  दिन  से  1 माह तक की बेहतर देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर स्वस्थ समाज निर्माण  में  पोषण पुनर्वास केंद्र सहयोग  प्रदान  कर  रहा  है।  साथ ही अति कुपोषित  बच्चों  के  लिए  यह  संजीवीनी  भी  साबित हो रहा है।  रिविलगंज प्रखंड के मुबारकपुर गाँव के निवासी संजीत कुमार के 45 दिन के बेटे सुजीत को पोषण पुनर्वास केंद्र में नया जीवन मिला है गृह भ्रमण के दौरान मुबारकपुर गाँव की आशा आशा देवी ने संजीत की जाँच कर उसे अति-कुपोषित पाया सुजीत  कुमार के पिता को बिना देर किए जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने की सलाह दी। उसे 19 अगस्त को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया।

सुजीत को मिला नया जीवन

पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती के समय सुजीत का वजन मात्र 1.80 ग्राम थापोषण पुनर्वास केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार 4 अगस्त को वजन बढ़ कर 2.16 किलोग्राम हो गया केवल 16 दिनों में 300 ग्राम वजन की बढ़ोतरी हो गई वही चिकित्सकों ने बताया अगर समय पर सुजीत कुमार को नहीं लाया जाता तो गंभीर  स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो  सकती थी चिकित्सक  की देखरेख में सुजीतकुमार  का  ईलाज  शुरू  किया  गया। सेहत  में  सुधार  देखते  हुए  5  अगस्त  को हीं सुजीत कुमार  को घर भेजा गया बेहतर देखभाल के कारण सुजीत  को नया जीवन दान मिला वही सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि  पोषण  पुनर्वास  केंद्र  में  बच्चे  को  14 दिनों  के  लिए  रखा जाता है डाक्टर की सलाह के मुताबिक ही डाइट दी जाती है अगर यहां रखा  गया  कोई  बच्चा  14 दिन में कुपोषण से मुक्त नहीं हो पाता है तो वैसे बच्चों को एक माह तक भी यहां रखे जाने का प्रावधान है भर्ती हुए बच्चे के वजन में न्यूनतम 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद ही यहाँ से डिस्चार्ज किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here