24 जुलाई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

 

अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगी कोरोना की जांच

बक्सर : कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जांच का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र से भेजी गई रैपिड कीट अब जिले में भी उपलब्ध है। प्रशासन ने उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक प्रखंड में जांच की योजना बनायी है। आज गुरुवार को डीएम अमन समीर ने सभी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र प्रभारियों से इस बारे में बात की। साथ ही अंचल अधिकारी, बीडीओ और अनुमंडल पदाधिकारी से भी बात की।

swatva

वीडियो संवाद के द्वारा सभी से कहा गया। आप अपने क्षेत्र में संक्रमण के लक्षण वालों को सूची बद्ध करें।  वैसे लोग जो किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं। या उनके अंदर लक्षण हैं। उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच करें। शनिवार से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच की व्यवस्था होगी। लेकिन, उसका उचित उपयोग हो। यह सुनिश्चित करना चिकित्सा प्रभारी की जिम्मेवारी होगी।

साथ ही संक्रमित पाए गए लोगों की निगरानी भी आवश्यक है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी और समक्ष अधिकारियों से कहा। कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाया जाए। उसे आवश्यकता अनुरुप सख्त होना चाहिए। उस क्षेत्र में जरुरी सामान की आपूर्ति हो सके। इसके लिए दुकानों को चिह्नित कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी निर्धारित होनी चाहिए।

एससी-एसटी के तहत मुखिया के खिलाफ शिकायत

बक्सर : सदर प्रखंड के खुटहां पंचायत मुखिया धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हितन पडऱीनिवासी सुरेन्द्र राम ने 20 जुलाई को उनके विरूद्ध एससी-एसटी थाने में शिकायत की थी। सुरेन्द्र राम ने आरोप लगाया है। मुखिया धर्मेन्द्र जो मझरियां गांव के रहने वाले हैं। वे हमारे टोले में आए और गालियां दी। जाति सूचक शब्दों से संबोधित किया। जाते-जाते जान मारने की धमकी दे गए।हालांकि आवेदन में विवाद का करण नहीं बताया गया है। वहीं सूत्रों की माने तो नाली विवाद के कारण यह विवाद उपजा। मुखिया उन सबों के खिलाफ आक्रोशित हो गए। क्योंकि कुछ लोग वहां खड़ा होकर वीडियो बना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले सुरेन्द्र राम ने आवेदन में कहा है। मुखिया ने हमारे साथ जो किया है। उसका वीडियो भी उपलब्ध है।

मानसी पट्टी में गोलीबारी, देशी कट्टा बरामद

  • पांच गिरफ्तार, चोरी के मामले को ले हुआ विवाद

बक्सर : औद्योगिक थाना के बड़का गांव मानसी पट्टी में गुरुवार की दोपहर विवाद हुआ। आइसक्रीम चोरी के आरोप के बाद शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रुप अख्तियार कर लिया। फिर गांव एक समुदाय के लोग वहां एकत्र हो गए और आइसक्रीम फैक्ट्री को घेर लिया। स्थिति विस्फोटक होते देख वहां एक पक्ष के लोगों ने गोली भी चलाई। इसी बीच औद्योगिक थाने की पुलिस वहां पहुंची। क्योंकि फोन से किसी ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी थी।

औद्योगिक थानाध्यक्ष के अनुसार विवाद आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक और जटलू तुरहा के बीच हुआ था। उन लोगों ने तुरहा को बुलाकर मारपीट की। कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें चंदन मिश्रा, विजय मिश्रा आदि शामिल हैं। पुलिस ने वहां से दो देसी कट्टे और खोखे बरामद किए हैं।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को ले माले ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्ख़ास्त करने की उठाई मांग

बक्सर: भाकपा माले ने गुरुवार को प्रतिरोध दिवस मनाया। राज्य व्यापी निर्देश के अनुरुप आज पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत तीन मांगे रखी गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त किया जाए। क्योंकि वह एक नकारा मंत्री हैं। उनका कोई भी कार्य जनहित में नहीं है। दूसरी मांग रही कोरोना की व्यापक जांच हो। तथा जिला व अनुमंडल स्थल पर आई सी यू केन्द्र स्थापित किए जाएं। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकें। इन मांगों के साथ चौगाई में स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी माले के प्रखंड सचिव वीरेन्द्र सिंह ने स्वत्व समाचार को दी।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here