24 अप्रैल : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलटा, किशोर की मौत

बक्सर : इटारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप गेहू लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी ट्रैक्टर पर बैठा एक किशोर की दब कर मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मनोहरपुर गाव के सिंटू उपाध्या का पुत्र रौशन कुमार उम्र 8 वर्ष है। पुलिस घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुच गयी, घायल सिंटू उपाध्या को इलाज के लिए पीएचसी ईटारी में भर्ती करा दिया, मृत किशोर का शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह सिंटू उपाध्या मनोहरपुर गाव के बधार में हार्वेस्टर से गेहू कटवा रहे थे, खेत से गेहू की कटनी हो जाने के बाद ट्रेक्टर से ढुलाई कर घर ले जारहे थे, उसी ट्रैक्टर पर पिता और पुत्र भी बैठे थे, ट्रैक्टर नहर की चढाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे पिता पुत्र दोनों दब गये। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की ट्रेक्टर को नहर के रास्ते घर ले जाने के कर्म में घटना हुयी है, ट्रेक्टर को नहर में उतरने और चढाने के समय अनियंत्रित होकर पलट गयी, ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है, चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस जुट गयी है।

swatva

पुलिस ने बी तस्कर को किया गिरफ्तार

बक्सर : डुमराव पुलिस ने महरौरा गाव में छापेमारी कर दहाड़ी राम पिता रामकेवल राम को शराब के साथ रेंजहाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार की सुबह जेल भेज डी, पुलिस को गुप्त सुचना मिली की दहाड़ी राम अपने घर पर ही देशी शराब बनता है और बिक्री भी करता है, गुरुवार की रात पुलिस ने महरौरा गाव के दलित बस्ती में छापेमारी की। जहा से पुलिस ने दहाड़ी राम को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही ब्रहमपुर पुलिस ने उमेदपुर गाव में छापेमारी कर श्रीभगवान बिन को गिरफ्तार कर लिया, थानाध्यक्ष बीएन चौधरी ने बताया की श्रीभगवान बिन पिता कैलाश बिन के घर से 9 अप्रैल को 34 पैकेट देशी शराब जपत किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था ।

2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ कुल संख्या हुई 10

बक्सर : जिले में कोरोना संक्रमित 2, और नए मामले सामने आये है, कुल मरीजो की संख्या बढ़कर 10, हो गयी है। जिला स्वास्थ विभाग ने इसकी जानकारी दी, जिला स्वास्थ विभाग ने शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने की सुचना जारी की। दोनों कोरोना पोजेटिव मरीजो की पहचान वही पुराने गाव में मिला है, जिसमे एक छह साल की बच्ची है तथा एक 60, की महिला शामिल है, जिले में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सख्या दस हो गयी है, जिलाधिकारी ने भी इस सुचना को सही बताया है।

गैस रिसाव से घर में लगी आग, महिला की मौत

बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के परसदा गाव में खाना बनाने के दौरान लीलावती देवी पति श्रीराम चौधरी बुरी तरह से झुलस गयी, बुरी तरह से जली लीलावती को परिजन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये। जहा डाक्टर ने फ़ास्ट एड कर बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन होनी को कुछ और मजूर था। अस्पताल पहुचते ही लीलावती देवी 42, वर्ष ने रस्ते में दम तोड़ दिया, घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे को जलाया की गैस सिलिंडर में आग में आग लग गयी, गैस सिलिंडर में पूर्व से ही गैस का रिसाव होरहा था। आग तेजी से पुरे घर में फैल गया, महिला के कपडे आग से जलने लगा, उक्त महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी, महिला की चिलाने की आवाज सुनकर परिजन महिला को बचने के लिए दौड़े, लेकिन आग की भयावहता को देखकर किसी की हिम्मत नही हुई। तबतक महिला पूरी तरह से जल चुकी थी।

शेषनाथ पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here