23 सितंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

पिस्तौल के बल पर लूटी बाइक

मधुबनी : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली उतर टोला का मुकेश प्रसाद शनिवार देर शाम अपने ग्लेमर बाईक से बसैठ चौक से दवा लेकर घर पाली लौट रहा थ। जहां घात लगाकर बैठे बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने असलम चौक और पंचायत भवन नजरा के बीच सुनसान का फायदा उठाकर युवक के कनपटी में पिस्तौल सटा गाली-गलौज करते हुए बाईक लूट लिया और बसैठ की ओर भाग निकले। पीड़ित युवक ने थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। बेनीपट्टी एसएचओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरु कर दी गयी है। बता दें कि अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार डीएसपी, एसपी, डीआईजी सहित अन्य आलाधिकारी बैठक कर कई निर्देश जारी कर रहे हैं।

जिउतिया पूजन पर निकली 501 कलश के साथ निकली शोभा यात्रा

मधुबनी : सुक्की पंचायत स्थित महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को जीतवाहन (जिउतिया) पूजन को लेकर 501 महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं जीतवाहन का जयकारा लगाते हुए सुक्की घाट टोल, डीह टोल, ब्राह्मण टोल आदि का भ्रमण करते हुए कमला तट पहुंचे। यहां से जल लेकर जीतवाहन पूजा स्थल पहुंची। इस दौरान पंडित विशेश्वर झा द्वारा वैदिक रीति से कलश स्थापित कर पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर पूजा समिति सचिव शिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष धर्म कुमार सिंह, मेला प्राभारी सगुन कुमार सिंह, ग्रामीण मनोज सिंह, संजीव कुमार साह, राजीव कुमार साह, उमेश सहनी, देबू सहनी, रामप्रीत पासवान आदि उपस्थित थे। कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रमुख कुमारी उषा, जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू अध्यक्ष शत्रुघ्न राउत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री संतोष शर्मा आदि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

swatva

बाढ़ पीड़ितो ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

मधुबनी : जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा व बसैठ पंचायत के बाढ़ से पीड़ित लोगों ने अबतक बाढ़ सहायता राशि नही मिलने से आक्रोशित होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बेनीपट्टी पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया।

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि डीएम ने बाढ़ के दौरान निर्देश दिया था कि वर्ष 2017 में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के सूची के अनुसार इसबार भी बाढ़ पीड़ितो को प्राथमिक तौर पर जीआर मद्द की राशि शीघ्र भेज दी जाय ताकि पीड़ितो के बीच त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। इसके साथ नये परिवारों को भी अलग से सूची बनाकर जीआर राशि भेजे जाने का आश्वासन दिया था, बावजूद अबतक करहारा पंचायत के विभिन्न वार्डो के 50 फीसदी से अधिक पीड़ितो के खाते पर सहायता राशि नही भेजी गयी है।

आक्रोशित लोगों ने आयुक्त, डीएम, एसडीएम, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को अपना ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य मो० सदरे आलम और पूर्व मुखिया भोगेन्द्र मंडल ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हमारी सभी मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो बाध्य होकर 28 सितंबर से धरना, प्रदर्शन और अनशन शुरु किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटनाओं को दे रही दावत

मधुबनी : कुछ दिनों से हो रहे लगातार बारिश की वजह से राजमार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई है। कई बार इन पानी से भरे खराब सड़क पर मोटरसाइकिल और गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मालूम हो कि इस राजमार्ग की हालत पहले से ही बहुत खराब है। कई बार इस सड़क के बनाने के लिए स्थानीय देवधा के ग्रामीणों ने सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। परंतु अभी तक इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनाने की कोई भी पहल नही की गई है। हालांकि जयनगर अनुमंडलाधिकारी और स्थानीय विधायक ने कई बार आश्वासन दे रखा है, पर नतीजा कुछ नहीं निकला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here