23 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

655 प्रतिभागियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग ले बनाया विश्व रिकॉर्ड

मधुबनी : शहर के टाउन क्लब फील्ड में लिखिया प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया। पहले दिन 655 प्रतिभगियों ने मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग ले कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री पुरुष कलाकारों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में किसी भी प्रतिभागियों से कोई शुल्क नही लिया गया और न ही इन्हें पहले से की कोई तय विषय पर पेंटिंग बनाने का निर्देश दिया गया था। ऊंच-नीच, गरीब-अमीर, लिंग-भेद तथा जातीय हदबंदी को तोड़ते हुवे मधुबनी में मिथिला पेंटिंग कलाकारों का यह विशाल समागम था।

swatva

सभी कलाकार जमीन पर बैठ कर मिथिला के पारंपरिक चित्र के साथ साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक विषयों को ले कर चित्र बनाते देखे गए।

आयोजक क्राफ्टवाला एवं राज्य विकास फॉउंडेशन के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के आखरी दिन श्रेष्ठ दो प्रतियोगी को 50,000 रुपये का चानो देवी सम्मान पुरस्कार एवं 35000 रुपये का रौदी पासवान सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित अन्य कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश झा ने बताया कि मधुबनी क्षेत्र के कलाकारों को बड़ा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि मिथिला चित्रकला के बाजार पर कुछ खास लोगों ने आधिपत्य बना रखा है, इसे तोड़ने की जरूरत है। मिथिला में आज भी 50000 से ज्यादा कलाकार सक्रिय हैं। लेकिन उन्हें अपेक्षित मंच और बाजार उपलब्ध नही हो रहा है। इस दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।

संस्था के अध्यक्ष रतन कुमार झा ने कहा कि हमलोग उत्साहित हो कर इससे भी बड़ा आयोजन करने की योजना बना रहे है। कलाकारों एवं स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग हमे प्राप्त हुआ है।

मिथिला स्कूल ऑफ आर्ट के अकादमिक प्रबंधक कौशिक कुमार झा ने कहा कि नई पीढ़ी को इस तरह के आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने से मिथिला चित्रकला का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक कलाओं एवं धरोहरों के प्रति अभिरुचि जगाना भी हमरा उद्देश्य है। इस आयोजन को सफल बनाने में सुमन सिंह, षष्ठीनाथ झा, अजित आजाद, सोनू निशांन्त, रानी झा, कल्पना सिंह, मुकुंद झा, मुकुंद माधव, विजय घनश्याम आदि का सहयोग रहा।

मधुबनी में बाइक लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मधुबनी : बासोपट्टी पुलिस ने बाइक लूट कांड के अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार यूवक की पहचान कलुआही निवासी कुंदन कुमार शर्मा के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया की करीब दो वर्ष पूर्व बासोपट्टी उमगांव मुख्य मार्ग पर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा नेपाली नागरिक के साथ मारपीट कर बाइक लूट लिया गया।

इस मामले को लेकर बासोपट्टी कांड संख्या 12/17 दर्ज किया गया। इस मामले में संलिप्त चार  लोगों को पहले हि गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य व्यक्ति को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नौ दिवसीय शिव कथा में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

मधुबनी : आज संसार के लोगों को झूठ पर अधिक विश्वास हो गया है। जिस कारण सर्वत्र अशांति और कलह का वातावरण दिखता है। मनुष्य को यदि शत-प्रतिशत सत्य में विश्वास दृढ़ हो जाए तो सबका कल्याण हो जाएगा तथा सत्यम शिवम सुंदरम की उचित चरितार्थ हो जाएगा। उक्त बातें आचार्य संत श्री जानकी शरण व्यास महाराज ने उमगांव में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय शिव कथा के दुसरे दिन कही।

उन्होंने शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन विधेश्वर संहिता का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि माया और मोह के कारण स्वर्गादि देवता ब्रह्म अपने मूल स्वरूप को भूल गए और क्षीर सागर में जाकर भगवान विष्णु को अनाप-शनाप कह डाला। जबकि ब्रह्म का उद्गगम भगवान विष्णु की नाभि से हुआ है। परिणामस्वरूप दोनों में संघर्ष होने लगा। अहंकार के अंधकार में दोनों अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने लगे।

यह देखकर देवाधिदेव भगवान शिव को बड़ा आश्चर्य लगा। दोनों को झगड़ते देख भगवान शिव सर्वप्रथम अपना अग्नि संतंभ लिंग को प्रकट किया और झूठ, कपट का आश्रय लेने वाले ब्रह्म को श्राप देकर सत्य स्वरुप शिव ने उन्हें पूजा की पंक्ति से हटा दिए। साथ हि उनका पांचवा सिर काट दिए। उन्होंने कहा कि हम मनुष्यों को झूठ का त्याग कर सच पर पुरी निष्ठा के साथ विश्वास करना चाहिए। ऐसा करने पर पृथ्वी स्वर्गलोक हो जाएगा। कथा को सुनने आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रदालुओं की भीड़ देखा गया।

वाहन चेकिंग में पुलिस ने की लोगों से नियम का पालन करने की अपील

मधुबनी : बासोपट्टी बीडीओ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त रूप से गुरुवार को वाहन चेकिंग किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात हेलमेट के वाहन चालकों पुलिस प्रशासन द्वारा नियम का पालन करने का अपील किया गया। चेकिंग में 3 दर्जन से ज्यादा वाहनों की जांच किया गया। जांच के दौरान सभी कागजात दुरुस्त रखने व हेलमेट उपयोग करने वाले चालको को पुलिस प्रशासन द्वारा धन्यवाद दिया गया। साथ ही जिन चालको के पास हेलमेट नही था उनके द्वारा हेलमेट खरीद कर रसीद के साथ दिखाने पर उनको छोड़ दिया गया। गुरुवार को हुई वाहन जांच में कुल चार वाहन का फाइन किया गया।

बता दे कि वाहन जांच अभियान जिला प्रशासन व पुलिस अधिक्षक के संयुक्त आदेश पर किया गया है। इस वाहन जांच के दौरान बीडीओ मनीष कुमार सिंह , थानाध्यक्ष इंदल यादव , एएसआई नंद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

जांच को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह निरंतर चेलेगा। वाहन चालकों से अपील किया गया है कि वो सड़क पर जब भी अपना वाहन लेकर निकले उससे पहले यातायात नियम का पालन करते हुए सभी कागजात हेलमेट जरूर उपयोग करे।

इंडो नेपाल बोर्डर पर अधिकारियों ने किया संयुक्त मार्च

मधुबनी : जिले के खुटौना में इण्डो-नेपाल सीम के स्तम्भ संख्या-245 लक्ष्मीपुर से 247 डुबरबौना तक भारत और नेपाल दोनों देशों के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। जिसमें लौकहा एसएसबी कैंप, लौकहा थाना, नेपाल ढाढी के जनपद व शस्त्रवल ने भाग लिया।

इस दौरान स्तमभौ की रखरखाव मुयायना किया गया तथा अपराध नियंत्रण, तस्करी, संदिग्ध पर पैनी  नजर आदि पर चर्चा की गयी। इसका नेतृत्व एसएसबी लौकहा कैंप प्रभारी गणेश चक्रवर्ती ने किया।

इस मौके पर लौकहा थाना के सव इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह, नेपाल जनपद के विष्णु मंडल व नेपाल शस्त्रवल के प्रभारी जीवन खतीओड़ा अपने अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे।

सुमित राउत  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here