22 मार्च : नवादा के प्रमुख समाचार

0
swatva samachar

मालगाड़ी की ब्रेकवैन बफर तोङ हुई बेपटरी

नवादा : दानापुर रेल मंडल के गया-क्यूल रेलखंड स्थित वारिसलीगंज रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी का ब्रेकवैन बफर तोङकर बेपटरी हो गया। घटना तब घटी जब उसे शंटिंग कराया जा रहा था। इस दुर्घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है।
बताया जाता है कि मालगाड़ी सिमेंट लेकर आई थी। उसपर क्षमता से अधिक सिमेंट लदा था जिसे खाली कराने के लिए उसे कर्मियों द्वारा शंटिंग कराया जा रहा था। रात में अंधेरा होने के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं पङा जिससे ब्रेकवैन बफर तोङ गड्ढे में पलट गया।
सूचना के आलोक में पहुंचे स्टेशन प्रबंधक ने तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रेल यातायात निरीक्षक संजय कुमार सुमन ने मामले की जांच आरंभ की। इसके साथ ही बचाव कार्य भी आरंभ कराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बफर की मरम्मत करा दी जाएगी। घटना अंधेरे के कारण हुई। संतोष की बात यह है कि किसी प्रकार का बङा हादसा नहीं हुआ। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए सभी उपाय शुरू किये गए हैं।

दहेज दानवों ने खुशबू को मार डाला

नवादा : अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मना सकी खुशबू। दहेजलोलुप दरिंदों ने उसकी हत्या जलाकर कर दी। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव का है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके वालों को सौंपा है। इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। सभी आरोपी घर छोङ फरार हैं।
मृतका के भाई विनय कुमार के अनुसार उसने वहन खुशबू उर्फ सुगंधा की शादी 10 मई 2018 को युगल प्रसाद के पुत्र उदय शंकर के साथ की थी। शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल के साथ रोजगार के लिए दो लाख रूपये नकद की मांग करने का दबाव वहन पर उसके ससुराल वालों द्वारा बनाया जा रहा था। इतनी बङी रकम देना संभव नहीं था। इसलिए वहन के साथ मारपीट की जा रही थी।
आसपास के लोगों ने बहन को घर में जलाकर हत्या करने की सूचना दी। सूचना के आलोक में पहुंचने पर बहन को कमरे में मृत देखा। पहुंचने के पूर्व घर के सारे सदस्य घर छोङ फरार हो गए थे।

swatva

पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

नवादा : नवादा जिले के शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर गांव में पोखर में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक गांव के धर्मेन्द्र तांती का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
बताया जाता है कि धर्मेन्द्र तांती का पुत्र 10 वर्षीय गोलू अपने अन्य साथियों के साथ पोखर में स्नान कर रहा था। इसी क्रम में उसका एक साथी पोखर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसने अथक प्रयास किया तथा सफल रहा। लेकिन इस दौरान वह खुद गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीण बचाव में दौङ पङे तथा काफी मशक्कत के बाद उसे पोखर से बाहर निकाला। इलाज के लिये उसे शेखोपुर सराय पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। इकलौते पुत्र को खोने वाले परिजनों का हाल बेहाल है।

तालाब में जहर देने से लाख़ों की मछलिया मरी

नवादा : नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के ओडो गांव में देवी स्थान के समीप स्थित दिघी तालाब में अज्ञात लोगों ने जहर डाल दिया। जहर डालने से तालाब की सारी मछलियां मर गईं। तकरीबन 8 लाख रूपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तालाब में गांव के ही नीरज कुमार व छोटी ने मत्स्य पालन के लिए जीरा डाल था। घटना होली के दिन दोपहर के बाद की बतायी जा रही है। मामले की सूचना सीओ व पुलिस को दी गयी है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों घरों में मातम छा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here