22 जुलाई : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

प्रोफेशनल एवं टेक्निकल कोर्स में केंद्रीय काउंसलिंग से होगा नामांकन

दरभंगा : प्रोफेशनल एवं टेक्निकल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया पूर्व से ही काउंसलिंग प्रणाली से होती आ रही है, परंतु परंपरागत विषयों का नामांकन ऑफलाइन होता आ रहा है। मैंने जब यहां योगदान किया था, तो बड़े पैमाने पर बीएड में नामांकन हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया हो रही थी पिछले वर्ष कुछ छात्रों की शिकायत थी कि उनको अपने मेरिट के हिसाब से कॉलेज या विभाग नहीं मिल सके। इन्हीं कारणों से मैंने इस बार स्नातकोत्तर 2019- 21 में नामांकन हेतु केंद्रीय काउंसलिंग से नामांकन कराने का निर्णय लिया। उक्त बातें कुलपति सुरेंद्र कुमार सिंह ने आज केंद्रीय काउंसलिंग द्वारा सोमवार से नामांकन लिये जाने हेतु आयोजित पूर्वाभ्यास सत्र का उद्घाटन करते हुए कही। पूर्वाभास सत्र स्नातकोत्तर वनस्पति विभाग में आयोजन किया गया था। सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं उनके विभाग के कर्मी भी उपस्थित थे। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो॰ रतन कुमार चौधरी ने सबों का स्वागत करते हुए  किस तरह से अभ्यर्थी के आने के बाद पूरी प्रक्रिया से गुजरेंगे इसे दर्शाने को कहा गया। जिस तरह से प्रक्रिया दिखाई गई सबों ने इस पर संतोष ब्यक्त किया एवं सराहना की। प्रति कुलपति प्रो॰ जय गोपाल ने नामांकन में इस नयी तकनीक को करने के लिए कुलपति महोदय को बधाई दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी डॉक्टर के के साहू ने किया।

प्रोवीसी ने किया नव निर्मित  वर्ग कक्षों का उद्घाटन

दरभंगा :  संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोवीसी प्रो0 चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने आज मीरगंज, रोहतास के रघुवीर स्मारक जगन्नाथ संस्कृत महाविद्यालय के नव निर्मित वर्ग कक्षों का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुदूर इलाके में संस्कृत के संवर्धन व विकास में यह केलेज पूरी तरह से सहायक होगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों समेत कालेज कर्मियों के साथ साथ छात्रों को संस्कृत शिक्षा के प्रति लगाव जारी रखने को कहा। साथ ही संस्कृत है तो संस्कृति है यह कहते हुए प्रोवीसी ने सभी को खूब उत्साहित किया और कॉलेज में नियमित कक्षाएं संचालित हो इसके लिए भी उन्होंने समाज को उत्तरदायी होने को कहा।

swatva

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इसी क्रम में परिसर में प्रोवीसी प्रो0 सिंह ने फलदार समेत अन्य प्रजातियों के पौधे को रोपा।पर्यावरण संरक्षा के लिए उन्होंने इसे जरूरी बताया।संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त उक्त कालेज में आज उत्सवी माहौल देखने को मिला।

मौके पर प्रधानाचार्य डॉ अनिल ईश्वर, प्रधानाचार्य डॉ कृष्णनंदन कुमार, शासी निकाय के सचिव महावीर जमादार समेत जनप्रतिनिधियों विपिन गुप्ता, उदय सिंह, दिलीप गुप्ता, उपेंद्र सिंह, ददन सिंह, राजदेव सिंह यादव के अलावा छात्रों व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

कुंवर सिंह महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

दरभंगा : बिहार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वानिकी करण व वृक्षारोपण कार्यक्रम कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में दिन के 11:30 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ कामेश्वर झा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्ला और कार्यक्रम के संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ अशोक कुमार सिंह महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण कर्मचारी गण और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। कार्यक्रम को उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ कामेश्वर झा ने कहा अब तो प्रकृति और पर्यावरण पर्यायवाची हो गया है। डार्विन के सिद्धांत के अनुसार पता चला मनुष्य का पूर्वज पेड़ ही है। पेड़ के बाद ही हम लोग हैं। जिस रोज धरती पर पेड़ नहीं रहेगा  मनुष्य भी धरती पर नहीं रहेगा। प्रकृति भी नहीं रहेगी सांसे बंद जो जीवन मंत्र का मतलब ऑक्सीजन होता है उन्होंने कहा बिहार में एक गांव धराराह है उस गांव में बेटी के जन्म लेने के बाद पेड़ लगाया जाता है 2006 में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार पहली बार धराराह गांव गए थे यूनेस्कोमें इसकी चर्चा हुई इस गांव के इस कदम पर एक फिल्म बना जो बेटी के नाम समर्पित किया गया उन्होंने कहा झारखंड अलग होने के बाद बिहार की हरियाली 6.2 प्रतिशत रह गया धरारा गांव के प्रेरणा से बिहार सरकार 2015 तक 15% तक ले गया बिहार के मुख्यमंत्री मान्य नीतीश कुमार यूनिस्को के सहयोग से 2022 तक एक करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया और वृक्षारोपण 17 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा आज का कार्यक्रम उसी कड़ी का एक परिणाम है प्रधानाचार्य डॉक्टर रहमतुल्लाह ने कहा आने वाले दिनों में जलवायु परिवर्तन, तापमान में वृद्धि, वर्षा की अनियमितता, जल संकट, एवं पर्यावरण संतुलन हेतु वानिकी कारण के लिए बिहार सरकार और जिला प्रशासन को इस अभियान के लिए धन्यवाद दिया और कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर में एक सौ से ज्यादा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा लगवा कर अभियान की शुरुआत की गई। इस वर्ष 500 से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा ‘वृक्ष है तो जहान’ है। बिहार सरकार और जिला प्रशासन के वृक्षारोपण अभियान को महाविद्यालय परिसर और शहर के मुख्य सड़क पर चलाया जाएगा दरभंगा मेडिकल कॉलेज परिसर में नाका 6 से कर पुलिस चौक और मेडिकल केंपस और रामगंज चौक सेअलल पट्टी चौक के बीच लगवाया जाएगा। इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, एनजीओ और शहर के समाजसेवी को का सहयोग से 500 से ज्यादा पेड़ लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुंवर सिंह कॉलेज के शिक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह डॉ प्रकाश चंद्र शाह डॉक्टर सुनील कुमार ठाकुर डॉक्टर सुनील कुमार डॉक्टर गुंजन कुमारी डॉक्टर सुदी लाल यादव राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक प्रमुख शुभम कुमार झा के नेतृत्व में सिलाना हसन केशव कुमार ईश्वर गौतम कुमार झा अमित कुमार झा विकास कुमार पंडित पुरुषोत्तम फहीम अहमद खान दीपक कुमार साह संजीव कुमार साह संजीव कुमार अंकित कुमार बद्री कुमार यादव राहुल कुमार शिवम कुमार राष्ट्रीय  स्वयंसेवक छात्रा प्रमुख पारुल प्रिया अंजली कुमारी निधि कुमारी खुशी राधिका भारती कुमारी नेहा कुमारी निभा राय रानी कुमारी अंकिता कुमारी खुशी कुमारी मुस्कान कुमारी आदि स्वयं सेवकों ने एक सौ से ज्यादा पेड़ लगाया इस कार्यक्रम में बीगो हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के निदेशक शाहिद अतहर ने वृक्षारोपण में सहयोग करने की अपील की और एक सौ से ज्यादा वृक्ष गैवियनन के साथ देने की घोषणा की ।छात्र नेता शंकर सिंह छात्रों के द्वारा इस अभियान को चलाएंगे धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनील कुमार ने किया।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here