22 दिसंबर : सारण के प्रमुख समाचार

0
chhapra news

खाटु श्याम बाबा पूजन महोत्सव का आयोजन

सारण : छपरा शहर के सलेमपुर स्थित सेंटर प्वाइंट होटल परिसर में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में खाटु श्याम बाबा पूजन का आयोजन किया गया। मौके पर श्याम भक्तों ने खाटु श्याम बाबा की विधिवत पूजा की तथा भजन का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष भक्त इसमें शामिल हुए। बताया जाता है कि खाटू श्याम बाबा का पूजन खासकर राजस्थान के मारवाड़ियों द्वारा की जाती है। सारण के मारवाड़ी युवा मंच ने इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

अमनौर विधायक ने किया नल जल योजना का कार्यारंभ

सारण : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अमनौर प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या सात धरहरा कला गांव में नलजल योजना कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व पूजापाठ कर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा द्वारा किया गया। विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि बिहार की नीतिश कुमार व सुशील कुमार मोदी की सरकार के सात निश्चय योजना गांव-कस्बों के चौतरफा विकास में कारगर साबित हो रही है। गली गली सड़क ,नाले, शौचालय,बिजली व स्वच्छ पेयजल की ब्यवस्था आदि से लैश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ- सबका विकास के तहत सभी लोगों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अमनौर बीडीओ विभू विवेक,मुखिया पति बसंत सिंह, हरेन्द्र राय अम्बिका राय, निर्मल पाण्डेय वार्ड सदस्य मंयक कुमार सिंह वार्ड सचिव मोनू कुमार जदयू नेता भानु प्रताप सिंह गुडु सिंंह, गनौर राम भरोसा राम, नरायण राम आदि लोग उपस्थित रहे।

swatva

टेकनिवास बाजार स्थित पांच दुकानों में चोरी

सारण : रिविलगंज थाना क्षेत्र में टेकनिवास बाजार स्थित पांच दुकानों से लाखों की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। दुकानदारों में माधो तिवारी, विनोद तिवारी, दिलिप तिवारी, महक तिवारी, गुलशन कुमार की दुकान से अज्ञात चोरो ने लाखों के सामन गायब कर दिये। चोरी की घटना से टेकनिवास बाजार के सभी दुकानदारों में स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखी।

जब्त 22 सौ लीटर दारू को किया गया नष्ट

सारण : शीतलपुर एसएच 73 पर परसा थाना क्षेत्र तीतिरा चाउर के समीप से बरामद 22 सौ लीटर देशी शराब को थानाध्यक्ष मो जकरिया और सीओ राम भजन राम की उपस्थिति में बिनष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी उमाकांत चौबे थानाध्यक्ष मो जकरिया सीओ रामभजन राम एसआई मो अस्दुल इस्लाम उमाकांत यादव ओमप्रकाश सिंह अखलेश्वर राम सुदीश राय भरत राय राजेन्द्र कुमार सिंह अजय कुमार तेजलाल माझी विनय कुमार उपस्तिथ थे। मालूम हो कि थाना कांड संख्या 342/19 मामला दर्ज है।

अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

सारण : पुलिस ने पानापुर नहर के पास एक कार्टून में छुपाकर 175 एमएल के 40 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो धंधेबाज मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थानांतर्गत हरिनारायणपुर गांव के पंकज कुमार सिंह और मनोज सिंह बताये जाते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष के डी यादव एवं एएसआई अजय कुमार गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान पानापुर नहर के समीप डुमरसन से नहर मार्ग से बाइक से आ रहे दोनो धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगे।शक होने पर पुलिस ने उनदोनो को खदेड़कर बाइक सहित पकड़ लिया। थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनो धंधेबाजों को जेल भेजा गया।

मजहरुल हक की 153 वीं जयंती मनाई गई

सारण : छपरा हिन्दू हों या मुसलमान, एक ही कश्ती के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ, पार उतरेंगे तो साथ। मौलाना मजहरूल हक का यह कथन आज देश के लिए बहुत ही प्रासंगिक है। उक्त बातें विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने कहीं। जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को 153 वीं हक जयंती राजकीय समारोह के रूप में आयोजित की गयी। मजहरुल हक चौक और एकता भवन में अवस्थित हक साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण के बाद डॉ यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मजहरुल हक साहब ने देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों की मदद के लिए अपना पद, घर-बार, धन संपत्ति सबकुछ दान कर दिया। ऐसा त्याग कम देखने को मिलता है।
मौके पर मौजूद मजहरुल हक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने कहा कि हक साहब देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे। महात्मा गांधी उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे। छपरा उनकी कर्मभूमि थी। इस्लाम के सदाकत (सत्य) और सनातन के आश्रम को उन्होंने प्रायोगिक तौर पर एक करते हुए अपने घर व 16 बीघा जमीन को सेनानियों के लिए सदाकत आश्रम के रूप में दान दे दिया। यह उनके त्याग, बलिदान और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थल पर कुर्सी और एकता भवन में सभा की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। माल्यार्पण करने वालों में जिला परिषद अध्यक्ष सुनील राय, कमिश्नर राबर्ट एल चुंगथू, एडीएम अरुण कुमार, एडीएम विभागीय जांच भरत भूषण, ओएसडी सह डीसीएलआर संजय कुमार, राजद जिलाध्यक्ष जिलानी मोबीन, कांग्रेस नेता नदीम अख्तर अंसारी, न्याय के महासचिव सुल्तान हुसैन इद्रीसी, ट्रस्टी मंजूर अहमद, हरि प्रकाश गोकुल, यूसुफ महमूद बबलू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here