22 दिसंबर : मधुबनी के प्रमुख समाचार

0
swatva samachar

देवधा में चार फरारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल के देवधा थानाक्षेत्र में एक पुराने केस के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। प्राप्त सूचनानुसार देवधा थाना कांड संख्या:-125/19 के आरोपी 1). मनोज यादव, पिता:-राजदेव यादव, 2). नौशाद साफी, पिता:- प्रमोद साफी, 3). कारी यादव,पिता:-मुशरू यादव, 4). जितेंद्र मेहरा,पिता:-बेचैन मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त सभी आरोपी पीठवाटोल, देवधा थाना के निवासी हैं।
इन पर एनएच को जाम करने, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने एवं गाली-गलौज करने का मामला दर्ज है। उपरोक्त सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त सभी जानकारी देवधा थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने दी है।

शिक्षा समिति अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक पर लगाए आरोप

मधुबनी : शिक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि मुझे समिति बनाने की जानकारी तक नही, प्रधानाध्यापक कर रहे मनमानी। शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि इस स्कूल के प्रधानाध्यापक मनमानी किए हुए हैं। हम लोग कई बार कंप्लेंट कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही हो नहीं रही है। यहां पर शिक्षा समिति का गठन उन्होंने अपने मन से कर लिया है, जिसकी सूचना तक मुझे नहीं दी गई है। मैं इस समिति का अध्यक्ष हूं, और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। उसके अलावा हुए स्कूल में मिड-डे मील भी बंद किए हुए हैं, और उसके अलावा वह स्कूल में अपना निजी सामान जैसे धान चावल यह सब रखते हैं। स्कूल की कभी-कभार अपने जरूरत के हिसाब से बंद कर दिया करते हैं। इसकी कंप्लेन हमने की है, लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

swatva

युवा समिति की बैठक में विवेकानंद जयंती मनाने का निर्णय

मधुबनी : खजौली प्रखंड के इनरवा ब्रह्मस्थान के प्रांगण में प्रगति समाज सेवी युवा समिति की बैठक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पिछले तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया जाएगा।
युवा दिवस पर वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के छात्र- छात्राओं का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। 12 जनवरी को ब्रह्मदेव चन्द्र कला अन्तर महाविद्यालय खजौली में 10 बजे से परीक्षा लिया जाएगा, जिसमे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न बहुवैकल्पिक रहेगा। परीक्षा 100 अंको की होगी। परीक्षा के बाद कॉपी जांच किया जाएगा जिसमें से टॉप – 5 को कमिटी के द्वारा प्रमाण पत्र और किताब दे कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही सबसे अधिक अंक लाने वाले को चांदी का मेडल भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अरुण कुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव भारत यादव, नवल किशोर, नीतीश कुमार, धर्मपाल कुमार, रोहित कुमार, संजीव यादव, अनिल कुमार, रामदुलार यादव, श्रीकांत कुमार, गुडडू कुमार ,दुर्गेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

जीएसटी पुस्तक का एलएनएमयू कुलपति ने किया लोकार्पण

मधुबनी :आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के आवासीय सभागार में डी.बी. कालेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ शैलेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ नंद कुमार व विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष सह निदेशक प्रोफेसर एच. के. सिंह द्वारा समसामयिक विषय जी.एस.टी. पर संपादित जी. एस. टी. लाॅ एण्ड इम्पलीमेन्टेशन पुस्तक का लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. के. सिंह के द्वारा किया गया।
इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर एस. के. सिंह. ने कहा कि, डी.बी. कालेज जयनगर के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार पर प्रकाशित पुस्तक विशेष रूप से व्यापारी वर्ग के लिए जन उपयोगी है।
यह प्रयास काफी सराहनीय है, इससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित होंगे। शिक्षण संस्थानो में इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से कई सीनेट व सिंडीकेट सदस्य, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, विकास पदाधिकारी के के साहू, संतोष कुमार, डाॅ चंद्रभानू प्रसाद सिंह, डाॅ आनंद कुँवर, डाॅ रंजना, डाॅ अनंतेश्वर यादव, डाॅ मदन पासबान, डाॅ कुमार सोनू शंकर, आयुष्मान पाठक सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहें।

CAB और NRC के विरोध में कन्हैया कुमार ने की सभा

मधुबनी : CAB और NRC के विरोध में आज मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के रहिका माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जेएनयू ब्रांड छात्र नेता कन्हैया कुमार ने एक जनसभा की। जनसभा के माध्यम से उन्होंने देश की नरेंद्र मोदी सरकार और अमित शाह और जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ये कानून देश विरोधी है, ओर नोटबन्दी की तरह यह भी एक काला कानून साबित होगा देश के लिए। ये नरेंद्र मोदी की सरकार इस देश को हिन्दू राष्ट् बनाना चाह रही है। ये देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहाँ सभी धर्मों के लोगों को रहने का अधिकार है। अगर देश मे NRC लागू हुआ तो यह देश बर्बाद हो जाएगा। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह रंगा ओर बिल्ला की जोड़ी है, जो देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। डेस्क के लोगों की परेशानियों को दरकिनार करते हुए देश को असल मुद्दों से भटक कर पहले देश, ओर अब धर्म की राजनीति कर रही है।

सरसोपाही में सहभोज और कंबल वितरण का आयोजन

मधुबनी : आज मधुबनी जिला के सरसोपाही गांव में उड़ान एक नारी शक्ति के तत्वावधान में एक सहभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उड़ान की टीम द्वारा भोजन के साथ साथ हजार लोगों के बीच कम्बल बितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में आए बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में ग्रामीणों द्वारा उड़ान की समस्त टीम का स्वागत माला पहना कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सुमन महासेठ जी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक श्री समीर महासेठ जी का स्वागत मिथिला की परम्परा पाग, चादर एवं माला पहना कर किया गया।
अपने संबोधन में श्री सुमन महासेठ जी उड़ान टीम के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यो सहित चल रहे कार्यक्रमो की काफी प्रसंसा किए।
विधायक श्री समीर महासेठ जी द्वारा उड़ान की टीम के सभी नारी की ऊर्जा एवं कार्य कौशल की प्रसंसा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उड़ान की अध्यक्ष विजेयता देवी एवं संचालन प्रह्लाद कुमार पूर्वे ने किया। कार्यक्रम में उड़ान की सचिव सबिता महासेठ,ज्योति सर्राफ ,काजोल पूर्वे, रीना सर्राफ, उमा सिंह, खुश्बू भारती, प्रीति साहिल, सुमन मेहता, प्रतिमा रंजन,बिभा कुमारी, दीपिका कुमारी, अनुराधा महासेठ, रजनी महासेठ, बेनजीर खालिद,अंजलि मोंगा, नेहा चौधरी,गुड़िया चौधरी, गरिमा कुमारी, सोनी कारक एवं अन्य उपस्थित शामिल हुई।

सुमीत राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here