21 को होने वाले क्षेत्रीय शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी

0

छपरा : भारतीय जनता पार्टी की सारण इकाई द्वारा स्थानीय जगदम महाविद्यालय परिसर में होने वाले क्षेत्रीय शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल की तैयारियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं व जिला अध्यक्ष ने जायजा लिया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में प्रमंडल के चारों लोकसभा क्षेत्र— सिवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम 21 जनवरी को दिन के 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं समीक्षा बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राम दयाल शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, जट्टी विश्वनाथ मिश्र, रविकांत पांडे, शत्रुघ्न भक्त, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार चौहान, मदन सिंह, शांतनु कुमार, विनोद सिंह, रंजन यादव, मनोज कुशवाहा, कुमार भार्गव, धीरज कुमार प्रदीप सौरभ आदि ने हिस्सा लिया।
विशाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here