21 जून : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

सड़क दुर्घटना में तीन डॉक्टर घायल

हाजीपुर/भगवानपुर : नील गायों की बढ़ती जनसंख्या के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 22 पर आए दिन वाहन दुर्घटना हो रही है। शुक्रवार को हाजीपुर से गोरौल जा रहे गोरौल पीएचसी प्रभारी डॉक्टर एसके गुप्ता, डॉक्टर प्रकाश एवं डॉ राज कृष्णा की कार के आगे एकाएक बीच सड़क पर नीलगाय के आ जाने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी।  जिससे कार में सवार तीन डॉ एवं एक चालक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने गोरौल पीएसीएस में पहुचाया। जहाँ घायलो का इलाज किया गया। सभी घायलों की स्थिति ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबरBR01CZ/7175 बताया गया है।

बताया जाता है कि आए दिन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रिय राजमार्ग पर नीलगायो के चलते सड़क दुर्घटना होती रहती है।

swatva

दिलीप कुमार सिंह  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here