20 सितंबर : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

भगवनपुर प्रखंड को सुखारग्रस्त घोषित करने के लिए आमरण अनशन शुरू

वैशाली : भगवनपुर प्रखंड को सुखारग्रस्त घोषित करने के लिए नागरिक विकाश परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन करने वालो में नागरिक विकास परिसद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव, उपाधयक्ष मंजू सिंह,  सदस्य रविन्द्र गिरी, मानोज राय, मदन पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल है।

मालूम हो कि बिहार सरकार द्वारा वैशाली जिले के भागवानपुर प्रखंड को सुखरग्रस्त घोषित नहीं  किये जाने पर नागरिक विकाश परिषद एवं प्रखंड राजद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वैशाली जिला नागरिक विकाश परिसद के अध्यक्ष  केदार प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष मंजू सिंह के अगुवाई में किरतपुर अड्डा चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया था। आक्रोश मार्च प्रखंड के किरतपुर, रोहुआ रतनपुरा, असुरार सहित दर्जनों गावो में जा कर लोगो को आंदोलन में शामिल होने जा निमंत्रण देते हुए आंदोलन को और तेज करने का आहवाहन किया था।

swatva

भगवनपुर को सुखारग्रस्त घोषित करने के लिए नागरिक विकाश परिसद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष मंजू सिंह के अगुवाई में आज से आमरण अनशन शुरू हुआ। मालूम हो कि सरकार द्वारा वैशाली जिले भगवनपुर के कृषि पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को समय पर रिपोर्ट नहीं भेजे जाने से भगवनपुर सुखारग्रस्त होने से वंचित रह गया। वैशाली जिले में मात्र 10 प्रखंडों को सुखरग्रस्त घोषित किया गया है।

भगवानपुर में पहुंचा परशुराम रथ यात्रा, भव्य स्वागत

वैशाली : राजस्थान से यात्रा की शुरुआत कर अखंड भारत श्री परशुराम यात्रा रथ को भगवानपुर  पहुचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पिछले 5 मार्च 2017 को आचार्य राजेश्वर जी महाराज ने लोहागल धाम झुंझुनूं राजस्थान  से यात्रा प्रारम्भ कर देश के विभिन्न राज्यो से होते हुए गुरुवार को वैशाली के बानथु गाव में पहुचा जहा ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।  विश्व ब्राह्मण महापरिसद एवं ब्रह्म परशुराम अखाड़ा द्वारा विश्व के समस्त ब्राह्मण बंधुयों को एक सूत्र में बांधने के लिए निकाला गायब श्री परशुराम यात्रा देश के 700 जिलों एवं 5000 कस्बे की यात्रा तय करने के लक्ष्य के तहत आज प्रथम प्रजातंत्र की जननी वैशाली के बानथु गाँव में पहुचा जहाँ ग्रामीणों सहित अगल बगल के बुद्धिजीवियों ने भव्य स्वागत किया।

यात्रा के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए युगल पीठाधीश्वर आचार्य रामेश्वर जी महाराज ने बताया कि 5 मार्च 17 से यात्रा के प्रारंभ करने के बाद अबतक 23 राज्यो में रथयात्रा भ्रमण करने के बाद आज वैशाली जिले में प्रवेश किया,  यह से रथ यात्रा मुज़फ़्फ़रपुर होते हुए दरभंगा के लिए रवाना हुए। भगवनपुर में स्वागत करने बालो में अमरेश तिवारी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू तिवारी, नरेश पांडेय, रंजीत दि्वेदी, पिंटू मिश्रा, अमित कुमार पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोगो ने अपनी भागीदारी निभाते हुए एक सूत्र में बंधने के लिए लोगो को जागरूक किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम का के चित्र पर फूल चढ़ाकर पुजा अर्चना की एवं आचार्य को फुलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। रथ यात्रा के साथ डॉ शंकर शर्मा बंगलोर, रविराज खंडल, प्रकाश चंद्र गौर, प्रशांत शर्मा एवं राजेश्वेर जी महाराज चल रहे है।

वज्रपात से दो बच्चों की मौत

वैशाली : राजापाकर-बखरी बराई पंचायत अंतर्गत फरीदपुर ग्राम में दिन के लगभग 2 बजे वज्रपात होने से दो बच्चों की मौत हो गई एवं दो घायल हो गए। ज्ञात हो कि फरीदपुर ग्राम के चार बच्चे अपने खेत देखने के लिए फरीदपुर ब्रह्म स्थान गए थे।

लगभग 2 बजे तेज बारिश होने के बाद खेत के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे जाकर छुप गए। इसी बीच भारी बारिश हो रही थी। इसी दौरान वज्रपात एक पीपल के पेड़ पर हुआ। जिसमें 2 बच्चे जो पीपल के पेड़ से सटे थे झुलस गए। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। जो बच्चे पेड़ से थोड़ी दूर चबूतरे पर थे दोनों घायल हो गए।

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here