20 सितम्बर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिया धरना-प्रदर्शन

मधुबनी : अखिल भारतीय किसान महासभा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मधुबनी जिला को बाढ़ व सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर सभी परिवारों को राहत की राशि देने, किसान व बटाईदार का कर्ज माफ करने, लोहट-सकरी चीनी मील चालू करने, नूनथर व सीसापानी में हाई डैम निर्माण हेतु नेपाल सरकार से समझौता करने सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर मधुबनी समाहरणालय के समक्ष भाकपा (माले) से जुड़ा अखिल भारतीय किसान महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने धरना दिया। किसान महासभा के जिला सचिव प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में इस सभा को आयोजित किया गया।

प्राचार्य को गिरफ्तार करने के लिए धरना

 मधुबनी : मधुबनी नागरिक अधिकार मंच के तत्वाधान मे RNJ कॉलेज मधवापुर के बर्खास्त BA पास प्रभारी प्राचार्य को गिरफ्तार करने एवं भ्रष्टाचारी मधुबनी डीपीओ अनिल श्रीवास्तव के द्वारा उसको संरक्षण देने को लेकर कॉलेज के व्याख्याताओं एवं कर्मियों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के पास एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन दिया गया। सम्बंधित घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक प्रतिनिधि विभा देवी ने बताया कि अपने जायज मांग को लेकर हमलोग धरने पर बैठे हैं।

swatva

ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला, बी०ई०ओ० योगेन्द्र चौधरी का किया घेराव।

मधुबनी : मधुबनी जिले में पंडौल के पूर्वी पंचायत के इसहपुर में दो दिनों से बंद प्राथमिक विद्यालय का ताला खुलवाने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे थे जहाँ उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। जिसके, बाद विद्यालय के सभी कर्मीयों के संग बी०ई०ओ० योगेन्द्र चौधरी को विद्यालय कैम्पस में तालाबंदी कर दिया तथा 4 घंटे तक बंद रखा। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। छात्रवृति, पोशाक व किताबों की राशि के साथ ही पिछले आठ माह से मिड डे मील भी बंद है।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पठन–पाठन भी सुचारू रूप से नहीं होती है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडौल थाना के पुलिस पदाधिकारी मो० अबुल कलाम एजाज पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया। जिला पार्षद रमणजी चौधरी, हर्षनाथ झा हरखू, महेन्द्र झा समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीणों व पदाधिकारीयों के संग वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। उसके बाद चार बजे विद्यालय का ताला खोला गया।

नेपाली गागन नदी में आयीं बाढ़, कई गावों में घुसा बाढ़ का पानी।

मधुबनी : मधुबनी जिले के नेपाल से सटे प्रखंडों और गावों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल के गागन नदी मेंजलस्तर बढ़ने से एक बार फिर लदानियाँ, धौरी पुल के पास, कुमारखत पूर्वी पंचायत अन्तर्गत पथलगाढ़ा, दोनवारी, मोतनाजे एवं जानकीनगर गांव बाढ़ के चपेटे में आ गई है। बाढ़ का सबसे विकराल रूप पथलगाढ़ा गांव में देखने को मिल रहा है जहां गागन नदी में आयीं बाढ़ के पानी ने कई घरों को अपने आगोश मे ले लिया है
लोग परेशान हो कर एक बार फिर अपना घर छोड़ कर छतदार घर वाले शुभचिंतक के घरों में शरण लेना शुरू कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लोग भयाक्रांत है। गंभीर बात यह है कि प्रशासन के स्तर से कोई भी कर्मी या पदाधिकारी प्रभावित गांव का सुध लेने तक नहीं पहुँचा है। सिर्फ पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव के द्वारा तत्काल गांव का दौरा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य जारी है।

 गाड़ी सहित शराब के साथ पिस्टल व मैगजीन बरामद

मधुबनी : मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के जे०पी० कालोनी से पुलिस ने वैगनार कार से छह कार्टन शराब एवं बाइक से 27 बोतल सोफिया शराब के साथ एक पिस्टल बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर थाना परिसर के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरूण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह गस्ती के दौरान पुलिस को देख अपनी गाड़ी छोड़कर शराब तस्कर फरार हो गया। राय ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी सहित शराब एवं एक पिस्टल व मैगजीन बरामद क्र अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here