20 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

मॉर्निंग वॉक ग्रुप के युवाओं ने किया पौधरोपण

मधुबनी : जयनगर शहर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा प्रत्येक सप्ताह पौधरोपण कार्यक्रम किया जाता है। इसी कड़ी में बिहार के सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर जयनगर के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे का रोपण किया गया।

इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के पुजारी ने कहा कि मनुष्य को वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए। वे उनके मित्र है, जो सुख-दुख में उनकी मदद करेंगे। और हमें सब को एक वृक्ष तो अवश्य लगाना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

swatva

उन्होंने कहा कि मॉर्निंग वॉक टीम के द्वारा लगभग छह महीनों से यह पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है, जो पर्यावरण के संरक्षण के सराहनीय कार्य है। इस अवसर मॉर्निंग वॉक ग्रुप के टीम ने कहा कि यह पौधरोपण कार्यक्रम उनके द्वारा उन्नीसवाँ  सप्ताह से किया जा रहा है।

इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा पेड़ हमलोगों के लिए जीवन के लिए बहुत जरूरी है। वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।

इस अवसर पर पप्पू कुमार राय, संतोष कुमार शर्मा, अरुण  झुनझुनवाला, नवल किशोर, प्रशांत झा, दीपक सिंह, लक्ष्मण यादव, अतुल कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बस ने साईकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

मधुबनी : रहिका थाना अंतर्गत मीना बाजार मे सुबह-सुबह तेज रफ्तार से आ रही नील कमल नामक बस ने सड़क किनारे से जा रहे साईकिल से पढ़ने जा रहे स्कूली छात्र जगतपुर निवासी मनीष कुमार सिंह, पिता-कैलाश प्रसाद सिंह को ठोकर मार दी। वह छात्र मनीष कुमार सिंह की हालत काफी गंभीर हो गई, जिसे स्थानीय लोगो ने तत्काल ईलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त साईकिल भी बुरी तरह टूट चूकी है। ठोकर मारने के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौकाये वारदात से भाग गये।  मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया है। हालाकि मौके पर रहिका थाना की पुलिस पहुँच कर मामले को शांत कर रही है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया। ग्रमीणों ने बताया कि इस रोड मे सभी बस काफी तेज चलती है। जिसका लगाम लगाने मे प्रशासन विफल है। उसी का नतीजा है, आज की घटना।

आज भी रोज की भांति नीलकमल बस की रफ्तार काफी तेज थी। स्कूल का छात्र मनीष कुमार सिंह सड़क के किनारे से साईकिल से पढ़ने जा रहा था। वो लड़का एकदम साईड से जा रहा था। तभी उसे तेज गति के बस ने साईड मे जाकर ठोकर मार दी, और ड्राइवर और कंडक्टर भाग गया।

भारतीय मित्र पार्टी ने केन्द्र सरकार को बताया गरीब विरोधी

मधुबनी : दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रो पर लाठीचार्ज को भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने निंदनीय बताया और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के फीस मे एकाएक ज्यादा बढोत्तरी पर कहा कि भारत के कोने-कोने से छात्र जवाहर लाल विश्वविद्यालय में  दाखिला लेते थे और अपना आइएस, आइपीएस और अन्य तरह के अपने सपनो को गरीब का बच्चा साकार करते है। लेकिन अब इस सरकार की फीस की पहल पर गरीबो का बच्चा कभी भी नही दाखिला ले संकेगे और न ही अपना सपना साकार कर संकेगे।ये सरकार तो औधोगपतियो की सरकार है। कर्ज माफ भी करेंगे तो वह औधोगपतियो का ही किसान अगर अपना मुआबजा मांगता है तो लाठीचार्ज किया जाता है कहा ये सरकार औधोगपतियो की सरकार है और गरीब की  बिरोधी सरकार है।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार ने की प्रेस कांफ्रेंस

मधुबनी : बिहार विधान परिषद की दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार व अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन के महासचिव प्रोफ़ेसर अरुण कुमार ने मंगलवार को स्थानीय सीपीआई कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारी लड़ाई धनबल के खिलाफ है। वह शत्रुध्न सिंह और वासुदेव सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान आए है। सदन में शिक्षको की आवाज बुलंद होना चाहिए। सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर तुली हुई है। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। यह देशहित में नहीं है। नियोजित शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन मिले। मैं नियोजित शिक्षकों के वेतनमान, सेवाशर्त नियमावली के लिए संघर्ष करूँगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची समझी रणनीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और महाविद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाये।

खेल सामग्री के क्रय के लिए लगाया गया शिविर

मधुबनी : वाटसन स्कूल के प्रांगण में खेल सामग्री के लिए एक शिविर लगाया गया। इस शिविर में अफरातफरी के बीच स्कूलों से आये एचएम को लाइन में खड़ा कर दिया गया। बनाये गए चार काउंटरों में से एक पर एक घंटे के बाद ही उपयोगी खेल सामग्री खत्म हो गयी। अन्य काउंटरों पर कीट दिया जा रहा था, पर उस कीट में क्या है और उसकी मूल्य एवं गुणवत्ता क्या है? इसको पूछने पर अधिकारियों द्वारा हड़काने जाने लगा, जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता गया। यहाँ हंगामा होने लगा और अफरातफरी के बीच शिक्षकों ने खेल का सामान खरीद कर बाहर आये तो उसे देख तो उनका आक्रोश बढ़ गया ओर कहने लगे कि अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामान ऊंचे दामों पर खरीदने को विवश किया गया।

इस बात को लेकर भी रोष रहा कि महज चार प्रतिष्ठानों को अनुमति दी गयी। उसके बिल को भी बाध्यकारी बनाया गया, जो लूटखसोट को इंगित करता है।

हालांकि जिला स्तरीय खेल सामानों की बिक्री के लिए लगाए गए इस कैम्प की प्रक्रिया और बाध्यकारी नीति की शिकायत मिलने पर एडीएम दुर्गानंद झा ने तत्काल जांच के आदेश दे दिया है। इस जांच के लिए डीडीसी अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया गया है। इस शिविर में डीईओ नसीम अहमद, डीपीसी सतीश कुमार, खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित एवं अन्य कई लोग उपस्तिथ थे।

शिविर में दर्जनों वाहन चालकों के आंखों की हुई जांच

मधुबनी : जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन विभाग द्वारा बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय स्थित बुनियाद केंद्र परिसर में एसडीएम मुकेश रंजन और डीटीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में वाहन चालकों के लिये निःशुल्क आंख जांच सह चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें वाहन चलाते समय दृष्टि स्पष्टता, उम्र के अनुसार निकट एवं दूर दृष्टि दोष, स्पष्ट दृश्यता सहित कई बिंदुओं पर जांच की गयीं। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने आंखों की सुरक्षा व देखभाल, आंखों की नियमित जांच, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर दो से अधिक को नही बैठाने, चार चक्का वाहन परिचालन के समय सीट बैल्ट बांधने, वाहन परिचालन के समय मोबाईल का प्रयोग नही करने एवं वाहन धीमी गति से चलाने सहित कई हिदायत वाहन चालकों को दिया। कैंप में 5 दर्जन से अधिक चालकों के आंख की जांच की गयीं।

इस अवसर पर एसडीएम मुकेश रंजन ने कहा कि जब हमारी आंखे सुरक्षित रहेंगी, तब हम भी सुरक्षित रहेंगे। आज आंखों में उत्पन्न समस्याओं के कारण ही अधिकतर दुर्घटनाएं हो रही है। इसीलिए सभी वाहन चालकों को समय समय पर वाहन की जांच कराते रहनी चाहिए।

चोरों ने एटीएम तोड़ा, पर नहीं मिली सफलता

मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल चौक स्थित एटीएम को बीती रात चोरों ने चोरी की नियत से तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार लोगो ने जब सुबह में जगा तो एटीएम मशीन टूटे होने की जानकारी मकान मालिक शम्भू प्रसाद साह की दिया। वही मकान मालिक ने इसकी सूचना थाना क्षेत्र के पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही बाबूबरही पुलिस ने टीम निरीक्षण कर उसको स्थापित करने वाली कंपनी इंडिया वन कंपनी को दिया।कंपनी के जिला सुपरवाइजर चैतन्य कुमार पांडेय ने आकर एटीएम ओर कैश की जांच की, और उन्होंने बताया कि कैश की चोरी नही हुई है। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात की खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।

सदर अस्पताल का आईवार्ड हुआ हाइटेक

मधुबनी : सदर अस्पताल का आईवार्ड पूरी तरह से हाइटेक हो चुका है। तमाम अत्याधुनिक उपकरण लगा दिए गये हैं। सभी वार्डों को सुसज्जित कर दिया गया है। कल देर शाम इस आईवार्ड का उद्घाटन हुआ।

इसके बाद इसमें आमलोगों को आंख से संबंधित तमाम तरह की सुविधाएं मिलने लगेंगी। अब उन्हें मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने बाहर नहीं जाना होगा, न तो किसी प्राइवेट क्लीनिक में ऑपरेशन कराने की नौबत आएगी। अब यह सुविधा सदर अस्पताल के आईवार्ड में मिलेगी। अस्पताल के एसीएमओ डॉ० एस०पी० सिंह ने कहा कि इससे पहले सदर अस्पताल में यह सुविधा नहीं थी। आईवार्ड में करीब करीब 35 लाख से अधिक के उपकरण लगाए गये हैं। एसीएमओ डॉ० एस०पी० सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आईवार्ड में हाईटेक ऑपरेशन थियेटर बन चुका है। उद्घाटन का इंतजार है। उद्घाटन के साथ ही अब हजारों लोगों को सदर अस्पताल में ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो सकेगा। खासकर गरीब लोगों को अधिक फायदा होगा। उसे सभी तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी।

वहीं, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ० संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पहले आईवार्ड में किसी तरह की कोई सुविधा नहीं थी। पर बीते छह महीने में पूरे आईवार्ड की सूरत बदल गई।

इन उपकरणों से लैस हुआ आईवार्ड :

आईवार्ड में माइक्रोस्कॉप, ए स्कैन मशीन, स्लीट लैंप विथ टोनोमीटर, नन कॉन्टैक्ट टोनोमीटर, कैरेटोमीटर सहित कई अन्य उपकरण लगा दिये गये हैं। एसीएमओ ने बताया कि बताया कि अब अस्पताल में आंख के रोगियों को कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेगी। वार्ड को भी अपटूडेट कर लिया गया है। जांच के तमाम उपकरण भी आ चुके हैं।

इधर, सिविल सर्जन डॉ० मिथिलेश झा ने बताया कि अब मरीजों को बाहर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए नहीं जाना होगा।

गोली लगने पर भी युवक ने अपराधी को धर दबोचा

मधुबनी : कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर कचहरी चौक स्थित रंजीत साह की दुकान के सामने एक पल्सर बाइक से दो युवक पहुंचे। चालक बाइक पर बैठे रहे। वह कपड़ा से मुंह पूरी तरह ढका हुआ था। हेलमेट भी लगाया था। पीछे बैठे व्यक्ति पास बगल में रामनारायण साह की चाय दुकान पर बैठ गया। वह दुकानदार से चाय देने को कहा और मोबाइल पर बात करने लगा। दुकानदार चाय बनाने लगे। इसी दौरान बगल में खड़े एक अन्य व्यक्ति की नजर बाइक पर बैठे नकाबपोश पर पड़ी। उसका दोनों हाथ फुलपैंट के पॉकेट पर पड़ी। काफी देर तक उसका दोनों हाथ पॉकेट पर था।

बाइक पर बैठे व्यक्ति पर लोगों ने शक जाहिर करते हुए उससे पूछताछ करने लगे। रंजीत भी बाइक सवार के पास पहुंचा और उसका हाथ और कॉलर पकड़ लिया। उससे पूछने लगा कि पॉकेट में क्या है दिखाओ? पॉकेट से हाथ नहीं हटाया तो रंजीत ने बगल के दुकानदार से कहा कि स्थानीय चौकीदार विश्वनाथ को फोन करो। इतना कहते ही उसका साथी चाय दुकान से निकला और फायरिंग करने लगे। रंजीत घायल हो गये। उसके छाती और बांह से खून की धार बहता रहा, लेकिन वह बाइक पर सवार व्यक्ति का कॉलर नहीं छोड़ा।

रंजीत की बहादुरी को देख आसपास के लोग भी बदमाश पर टूट पड़े। देखते ही देखते भीड़ में शामिल लोग उनदोनों पर टूट पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचने में थोड़ी ओर देर करती तो भीड़ उनको शायद मार डालती।

इधर, कलुआही थानाध्यक्ष आर०के० मंडल ने बताया कि दोनों अपराधियों के शरीर पर कई जख्म है। थानेदार ने बताया कि बाइक चालक की पहचान सोनू मंडल और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान रामभजन मुखिया के रूप में हुई है।

इधर जयनगर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए दो व्यक्तियों में एक सोनू के रूप में हुई है, उसका आपराधिक इतिहास रहा है। जयनगर थानाक्षेत्र के दो कांडों में इसकी सीधी संलिप्तता है। जिसमे एक आर्म्स एक्ट ओर दूसरा एक व्यवसायी मंटू चौधरी को जान से मारने का प्रयास का मामला है।

भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का पुतला आज मधुबनी डीएम कार्यालय के समक्ष पुतला दहन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश उन्नाव इस तरीके से किसानों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया है, जो इस देश के अन्नदाता है। वह घोर निंदनीय हैं। केंद्र सरकार को और योगी आदित्यनाथ को पूरे देशवासियों किसान से माफी मांगनी चाहिए। इस घटना की और किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। युवा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा दिल्ली में जेएनयू कॉलेज छात्रों के ऊपर जो लाठीचार्ज वह वह घोर निंदनीय है। देश के अंदर शिक्षा का अधिकार हर व्यक्ति को है, स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति को है। यह दोनों ही चीजें सरकार को मुफ्त में देनी चाहिए, क्योंकि देश की जनता इनको 28 परसेंट टैक्स देती है। और ऐसा क्या चीज है, जो सरकार को आम जनता टैक्स नहीं देती। हर चीज के ऊपर जब जनता टैक्स देती है, तो सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा मुफ्त क्यों नहीं दे सकते?

भारतीय मित्र पार्टी यह आंदोलन जब तक जारी रखेगा, जब तक भारतीय मित्र पार्टी की एक डिमांड हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार जब तक पूरी नहीं होती। तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मोहम्मद चांद, मोहम्मद भोला, मोहम्मद अल्लाह, मोहम्मद जावेद, नूरेन सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छात्र संघर्ष समिति की हुई बैठक

मधुबनी : सभी कॉलेजों में छात्र संघर्ष समिति समर्थित उम्मीदवार को जिताने हेतु विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, दरभंगा के द्वारा छात्र संघ का चुनाव 01 दिसंबर 2019 को विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेजों में निर्धारित किया गया है। छात्र संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को छात्र संघ चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में आरके कॉलेज, मधुबनी, जे. एन कॉलेज, मधुबनी एवं बी एम कॉलेज, रहिका में छात्रसंघ चुनाव में संघर्ष समिति समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के द्वारा किया गया।

छात्र संघर्ष समिति समर्थित उम्मीदवार

(1) अध्यक्ष- राहुल पासवान

(2) उपाध्यक्ष- उमर फारूक

(3) सचिव- पदमाकांत यादव

(4) संयुक्त सचिव- पूजा कुमारी

(5) कोषाध्यक्ष- दयानन्द साह

काउंसिल मेंबर-

(6) प्रिंसी झा

(7) दीपक कुमार यादव

(8) सौरभ कुमार

(9) मो. अमानुल्लाह

(10) अविनाश कुमार

(11) बादशाह खान

(12) धनंजय कुमार मिश्रा

(13) मो. काफिल

(14) मो. वसीम अकरम उर्फ हीरा

(15) राजीव कुमार साफी

(16) सतीश कुमार

(17) बजरंगी कुमार

(18) रजनीश कुमार रॉय

(19) मो. मोजम्मिल

जे. एन कॉलेज, मधुबनी में छात्र संघ चुनाव में छात्र संघर्ष समिति  समर्थित उम्मीदवार…

(1) अध्यक्ष- राजा कुमार

(2) उपाध्यक्ष- आलोक कुमार झा

(3) सचिव- रौशन कुमार मेहता

(4) संयुक्त सचिव- तबस्सुम खातून

(5) कोषाध्यक्ष- रामजी मिश्रा

काउंसिल मेंबर-

(6) चंदन कुमार झा

(7) कृति कुमार यादव

(8) मिहिर कुमार भंडारी

(9) फसिहुल्ला अंसारी

(10) चंदन कुमार कामत

(11) गोविंद कुमार

बी0. एम कॉलेज, रहिका में छात्र संघ चुनाव में छात्र संघर्ष समिति समर्थित उम्मीदवार…….

(1) अध्यक्ष- गिरीजानंद सिंह

(2) उपाध्यक्ष- ब्रह्मानंद कुमार यादव

(3)  सचिव – आशुतोष कुमार रॉय

(4) संयुक्त सचिव- अब्दुर्रहमान

(5) कोषाध्यक्ष- नंदन कुमार

काउंसिल मेंबर-

(6) सियाराम यादव

(7) पंकज कुमार

छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव ने सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव में उक्त सभी उम्मीदवारों को भारी से भारी वोट से जिताने का अपील किए। बैठक में मुख्य रूप से छात्र संघर्ष समिति प्रधान महासचिव सुरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बादल गुप्ता, संजय पासवान, चंदन कुमार, विजय कुमार, मुलायम कुमार, पंकज पासवान, दीपक पासवान, मनोज पासवान, जितेंद्र कुमार यादव, सुनील पासवान, पप्पू यादव, विकास यादव, मणिशंकर कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष मिंटू कुमार यादव, सचिव सुनील कुमार पासवान, धर्मदेव रमन, मो. इकबाल,संयुक्त सचिव पूजा कुमारी, कोषाध्यक्ष- मो. शाहनवाज मुकेश सहनी, सीताराम कामत, राकेश कुमार, शिव कुमार सुमन, संजीव कुमार कामत सहित सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने भाग लिये।

पूर्व मंत्री ने की बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की अपील

मधुबनी : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने जयनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सजद(डी) के संगठनात्मक ढांचा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तयारी में जुट जाने को कहा।

उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि राजनीति संक्रमणकाल से गुजर रहा है। देश जबरदस्त आर्थिक मंदी से गुजर रहा है  एवं भयावह आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। आमजनों को शुद्ध पेयजल और शुद्ध हवा लेने के घोर संकट उपस्तिथ होने वाला है। जन जीवन बचाओ के लिए अब आंदोलन करने की नौबत आ गयी है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय इस देश की राष्ट्रीय आय से 58% कम है।

बिहार में डबल इंजिन की सरकार को अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से कौन अब रोक रहा है? राज्य और केंद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बिचोलिये मालामाल हो रहे है, गरीब लोग ओर गरीब होते जा रहे हैं।

राजनीति पटरी से उतर गई है, राजनीति से नीति नदारद हो रही है। धर्म और जाति के चश्मे से राजनीति होने लगा है। भावनाओं की सौदगिरी चल रही है। आमलोगों को बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाकर उनका दोहन किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को विकास एवं मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय उनको दिशाहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी, जयनगर अनुमंडल अध्यक्ष हरि नारायण यादव, प्रवक्ता औसाफ़ सहन, जयप्रकाश दिवाकर, सुरेश चौधरी, भोला यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुमित राउत  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here