20 जून : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

करंट लगने से पति-पत्नी की मौत

  • बचाने गया पुत्र भी आया चपेट में,घायल

सिवान : जिले के मैरवा थाना अंतर्गत इंगलिश गावँ में बीती रात को बिजली के खुले तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी। वहीं माता-पिता को करंट से बचाने गया पुत्र भी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सुभाष यादव (35 वर्ष) के घर में बिजली का खुला तार लटक रहा था। जिसकी चपेट में आकर वह छटपटाने लगा। इसे देख उसकी पत्नी रमावती देवी (30 वर्ष) उसे बचाने गयी और खुद भी उस्की चपेट में आ गई। दोनों को छटपटाते देख उसका पुत्र उन दोनों को बचाने के क्रम में जख्मी हो गया। घर में शोर शराबा सुनकर ग्रमीणों की मदद से सभी को मैरवा रेफरल अस्पताल लाया गया।

swatva

जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रारंभिक इलाज के बाद उसके लड़को को हॉस्पिटल से मुक्त कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अंत्यपरीक्षण हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया जहां अंत्यपरीक्षण के बाद शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया।

वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

सिवान : जिले के हसनपुरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत होने की सूचना मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला बारिश में भैस चारा रही थी तभी वज्रपात हो गया जिसके चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाने के हसनपुरा गांव में आज अपराह्न लगभग तीन बजे हो रही बारिश में एक महिला की मौत तब हो गयी जब वह भैंस चराने के लिए गावँ के बाहर खेत में गयी हुई थी।मृत महिला की पहचान गिरिजा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है जो इसी गावँ के राम दयाल महतो की पत्नी बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है।

डॉ विजय कुमार पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here