2 मार्च : नवादा की मुख्य ख़बरें

0

विद्यालय में दुर्व्यवस्था देख ग्रामीण हुए आक्रोशित

नवादा : नवादा के पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिमरिया की स्थिति नारकीय हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने विद्यालय के नियमित खुलने और न ही समय पर बन्द होने का आरोप लगाया है। जिसके कारण ग्रामीणों ने विधालय में जमकर हंगामा किया। विद्यालय के कार्यालय में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के पति सभी कार्य निपटाते हैं। अधिंकाश शिक्षक नियमित नहीं आते हैं। आते भी हैं तो समय से पहले ही निकल जाते हैं। प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ग्रामीणों को हमेशा डराती, धमकाती रहती है। सिर्फ विद्यालय के नाम पर  कोरम पूरा किया जाता है। इस विद्यालय में बच्चे को न तो अंडा मिलता है और न ही फल।

दो थानों में नए थानेदार प्रतिनियुक्त

नवादा : जिले के काशीचक व कादिरगंज थाना में नए थानाध्यक्ष प्रतिनियुक्त किए गए हैं। एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि काशीचक में एस आइ राजीव कुमार पटेल और कादिरगंज में नरोत्तम को थानाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि कादिरगंज थानाध्यक्ष रहे सुभाष कुमार को एक दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। वहीं काशीचक थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी को इंस्पेक्टर में प्रोन्नति मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की कमान सौंपी गई थी।

swatva

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत हुआ आयोजन

नवादा : सशस्त्र सीमा बल के 29 वीं वाहिनी एफ कंपनी अकबरपुर को फतेहपुर ने सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बक्सण्डा और ज्ञान शिखा भारती विद्यालय फतेहपुर परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता को ले जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के कंपनी इंचार्ज लोकेश कुमार सब इंस्पेक्टर जकाई वाकपन बक्सण्डा के मुखिया श्री सुबोध कुमार, ज्ञान शिखा भारती स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रोशन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बक्सण्डा के प्रधानाचार्य प्रिंस चंद्रकांत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 22 जनवरी 2015 को केंद्र सरकार द्वारा लागू बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। तथा बताया गया कि समाज के हर नागरिक का फर्ज है कि वह कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाए तथा बेटियों के जन्म पर मातम छा जाने जैसी कुरीतियां का विरोध करें। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आई टीम की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर एक से बढकर एक बढ़िया गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महिलाओं को जागरूक किया गया।

(रवीन्द्र नाथ भैया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here