2 दिसंबर : जमुई की मुख्य ख़बरें

0

प्याज के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जमुई : जमुई शहर स्थित बिस्कोमान के प्रांगण आज सोमवार को आम लोगों 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचे जाने की शुरुआत की है। बढ़ते प्याज के दरों से आम लोगों काफी परेशान थे। खुदरा बाजार में प्याज का मूल्य 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया है। ऐसी परिस्थिति में बिस्कोमान द्वारा आम लोगो को सस्ते दरो पर प्याज उपलब्ध कराने की लोग चर्चा कर रहे है।

बिस्कोमान परिसर में आज प्याज को ले काफ़ी संख्या में लोग पहुंचे और लाइन में लग प्याज ख़रीदा। बिस्कोमान द्वारा प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम प्याज दिया जा रहा है। जमुई सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि विशेष ध्यान इस बात पर दिया जा रहा है कि कोई व्यक्ति दूबारा न लेले इसके लिए प्रशासन का भी मदद ली जा रही है।

swatva

सुधीर विश्वकर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here