19 जुलाई : गया की मुख्य ख़बरें

0
5 अगस्त : गया की मुख्य ख़बरें

एबीवीपी ने प्राचार्य को सौपा नौ सूत्री मांग पत्र

गया : शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय की तरफ बढ़े तथा प्राचार्य कार्यालय में जाकर प्रचार महोदय को 9 सूत्री मांग पत्र सौपा। सौरव शर्मा ने कहा की महाविद्यालय में नियमित वर्ग संचालन की व्यवस्था किया जाए, शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए तथा शिक्षक को प्रति कलास मानदेय पर रखा जाए। जिसका भुगतान महाविद्यालय के विकास कोष से किया जाए। गुड्डू कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन करने पर महाविद्यालय के कंप्यूटर के उपकरण का मरम्मत किया गया। पर इसमें भी लूट-पाट किया गया। छात्रों को इससे कोई लाभ नहीं होगा। महाविद्यालय में जो विश्वविद्यालय का फण्ड रहता है उसको सार्वजनिक किया जाए। महाविद्यालय के नामांकन खिड़की के दरवाजा में काला शीशा लगाया गया है। जो गलत है उसको जल्द से जल्द हटा देना चाहिए। कालेज के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, खिड़की बंद कर दे रहे हैं। अध्यक्ष राजीव केशरी, उपाध्यक्ष राजा पटेल, बंटी कु, नविन, क्षितिज कु, गुड्डू बाबू एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

राजीव प्रकश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here