18 फरवरी को सिवान की प्रमुख खबरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

भगवान विश्वकर्मा का मनाया गया प्रकट्य दिवस

सिवान : सिवान के छपरा रोड स्थित मिर्जा कंपलेक्स में सिवान जिला विश्वकर्मा संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव मनाया गया। मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी विक्रम संवत 2075 को ही प्रकट हुए थे। इन्हें सृष्टि का निर्माता माना जाता है। त्रेता और द्वापर युग में इनके द्वारा निर्मित नगर एवं महलों का अवशेष आज भी देखने को मिलते हैं। ऐसी लोक मान्यता है। इन्हीं भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव विश्वकर्मा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। पंडित लाल बाबू शर्मा ने वेद उच्चारण मंत्र के साथ पूजा का संपूर्ण कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही भव्य भंडारा भी किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी योगेंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि गोपालगंज निवासी ठाकुर सुरेंद्र प्रसाद थे। राष्ट्रपति से सम्मानित गायक मनोज शर्मा ने भक्ति गीत से आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया। वहां भक्ति का वातावरण बन गया।इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, अंबा लाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दुर्गा शर्मा, राजेश शर्मा, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, डॉक्टर प्रभुनाथ शर्मा, मनोज शर्मा मुखिया, श्री किशुन ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, कुणाल गंधर्व, मुन्ना शर्मा, राम सागर शर्मा, डॉ दुर्गेश कुमार, डॉ बीके शर्मा, डॉ कमल देव शर्मा, डॉ उमेश शर्मा, देवीलाल शर्मा, प्रभु नाथ शर्मा, अवधेश शर्मा समेत विश्वकर्मा समाज के अतिरिक्त अन्य बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मजहरुल हक डिग्री कॉलेज में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिवान: मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दुख की घड़ी में उनके शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।शोक सभा का आयोजन एनएसएस इकाई के समूह नेता स्वयंसेवक प्रिंस कुमार,सोनू शर्मा एवं अलका कुमारी ने किया। मौके पर प्राचार्य सुबोध कुमार,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अवधेश शर्मा, प्रोफेसर भूपेंद्र नारायण सिंह, प्रोफ़ेसर कुमार सत्यम , प्रोफेसर प्रभु देवनारायण , प्रोफेसर विकास आनंद, विनायक कुमार सिंह, कामता सिंह, नरेंद्र सिंह ,श्याम कुमार प्रत्युष पल्लव एवं छात्र मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, सलमान अली, धनंजय कुमार , धनजी शर्मा , शिल्पी कुमारी , बेबी कुमारी , शालू कुमारी, सितारा खातून , हुस्ना परवीन , प्रीति कुमारी , नेहा कुमारी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

swatva

नीलमणि बने एनयूजेआई के सिवान अध्यक्ष, आकाश महासचिव

सिवान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के सिवान इकाई की द्विवार्षिक अधिवेशन सह सेमिनार का आयोजन रविवार को कलावती मैरेज हाल में किया गया।इसमें राष्ट्रीय चेतना के संदर्भ में पत्रकारों की भूमिका विषय पर प्रदेश से आये बिभिन्न पदाधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय चेतना स्वतः जागृत होती है। आम जनों में राष्ट्र के प्रति चेतना जगाने में पत्रकारो की अहम भूमिका होती है। पत्रकार अपनी सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रीय चेतना को निरंतर जागृत रखने में अहम भूमिका रखते हैं। इसके अलावा वक्ताओं द्वारा संगठन की मजबूती पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। सेमिनार में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर पत्रकार ललन सिंह नीलमणि, महासचिव पद पर आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ राकेश कुमार तिवारी समेत कई अन्य लोगों को उपाध्यक्ष,सचिब समेत विभिन्न जिम्मेदारी दी गयी।
सेमिनार में आगत अतिथियों के साथ साथ पत्रकारों को भी अंगवस्त्र, मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार पांडेय,संचालन आनंद किशोर मिश्र ने किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत ओझा,प्रदेश संरक्षक रवि विभाकर,डॉ राकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार,सत्येंद्र तिवारी,धनन्जय सिंह तोमर,सिवान के लगभग सभी पत्रकार, सम्मानित लोग समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

(अवधेश शर्मा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here