17 जुलाई : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक जख़्मी

आरा : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी।इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शाहपुर से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी हरि नारायण राम का पुत्र मुकेश राम है। बताया जाता है कि आज सुबह वह बाइक से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में बुआं के यहां गृह प्रवेश का न्योता देने गया था। वापस गांव लौटने के दौरान शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

swatva

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

आरा : शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।

जानकारी के अनुसार मृतका शुभकरणगंज गांव निवासी अजय कुमार की 34 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी है। बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने मवेशी को घर से बाहर बांधने जा रही थी। रास्ते में ही पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा था। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की हालत बिगड गई।
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र संदीप कुमार एवं एक पुत्री रूबी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ड्राइवर पर किया गोली से हमला, पानी में कूदकर चालक ने बचायी जान

आरा : आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के सिंगही के समीप गुरुवार की देर शाम एक वाहन चालक पर फायरिंग कर दी गयी। इस दौरान दो से तीन राउंड गोली चलाये जाने की बात कही जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद गोली चलाने वाले बदमाश भाग निकले। इस घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने पानी में कूदकर अपनी जान बचायी।

घटना आरा शहर से उतर पैगा रोड में हुई। हालांकि इस मामले में वाहन चालक द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है। पैगा रोड की हुई घटना की सूचना पर नगर थाना के गस्ती टीम पहुंची, लेकिन छानबीन के बाद कुछ पता नही चला।

आरा मंडल जेल में मोबाइल के साथ बंदी को पकड़ा गया

आरा : आरा मंडल कारा में शुक्रवार को एक बंदी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक सिम भी बरामद किया गया।आरा मंडल जेल के अधीक्षक और कक्षपाल ने पकड़ा है।पकड़ा गया बंदी दीपक यादव है और वह वार्ड नंबर बीस में बंद था।

इस संबंध में आरा टाउन थाना में बंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरा मंडल जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि आरा मंडल कारा की विधि-व्यवस्था को भंग करने वाले बंदियों की सूची तैयार की जा रही है। सभी को भागलपुर भेजा जायेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

आरा : पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को भोजपुर जिले में सघन दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भोजपुर जिले में 848 वाहनों की जांच की गई तथा 181 बाइक चालकों से 1 लाख 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से बिना कागजात के सड़क पर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।

अभियान के दौरान आरा के नवादा थाना पुलिस द्वारा 27 वाहन चालकों से 21 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं भोजपुर जिले में गडहनी थाना द्वारा 22 वाहन चालकों से 11 हजार 5 सौ रुपया, यातायात थाना द्वारा 15 वाहन चालकों से 11 हजार रुपया जुर्माना, आरा नगर थाना द्वारा 9 वाहन चालको से 9 हजार रुपये तथा धनगाई थाना द्वारा 17 वाहन चालकों से 85 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।

आरा में 12 लाख की लागत से लगायी जाएगी स्टील डस्टबिन

आरा : शहर में नगर निगम के द्वारा स्टील डस्टबिन लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने रमना मैदान के बाहर दो स्टील डस्टबीन भी लगा दिया हैं। इसके बाद अब पूरे 45 वार्डों के साथ साथ हर चौक चौराहे पर स्टील डस्टबीन लगाया जाएगा। जिसमें सूखा और गिला कचरा रखने की अलग अलग व्यवस्था की गयी है। स्टील डस्टबिन से कचरा उठाने के लिए प्रतिदिन नगर निगम का वाहन जाएगा।

शहर में डस्टबिन लगाने के लिए नगर निगम ने बारह लाख रुपये का टेंडर किया गया था। इसके बाद डस्टबिन लगाने के लिए एक एजेंसी को टेंडर दे दिया गया। एजेंसी को दो महीना में शहर में स्टील डस्टबीन लगा देना है। ताकि चौक चौराहे पर लोगों के द्वारा गंदगी नही फैलाया जा सकें।

डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए शहर के 45 वार्डों में पिछले वर्ष प्लास्टिक का डस्टबीन लगाया गया था । जिसमें सुखा और गीला कचरा रखने के लिए अलग अलग डस्टबीन दिया गया था। हालांकि ये योजना कुछ कारगर साबित नही हुई। प्लास्टिक का कूड़ादान सालभर नही चल सका। इसलिए नगर निगम ने स्टील डस्टबीन लगाने का प्लान बनाया है।

आपको बता दे कि पिछले वर्ष नगर निगम द्वारा प्लास्टिक का डस्टबिन लगवाया गया था। लेकिन इन डस्टबिनो से शहरवाशियो को कोई ज्यादा फायदा नही हुआ। वहीं नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में कूड़ा उठाव का काम भी नही करवाया जाता है। और ना ही सफाई का काम करवाया जाता है। अब आगे देखना है कि स्टील के डस्टबिन लगने के बाद शहर की क्या स्थिति रहती है।

गोली मार अधेड़ को किया घायल

आरा : इस वक्त भोजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली लग गई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बांदा गांव के समीप की है जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसका नाम लालजी ओझा है, जो स्वर्गीय सिद्धनाथ ओझा का बेटा बताया जा रहा है जिसका घर बांधा है।इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गोली पेट में लगी है। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई थी और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। गोली से जख्मी लाल जी ओझा के बेटे रितिक का कहना है कि उसे भी गोली मारी गई थी उसे छूकर गोली निकली हुई है वह भी सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा हुआ था। ऋतिक ओझा का कहना है कि मेरे दरवाजे पर दूसरे आदमी गाली दे रहा था।मना करने के बाद में गोली चलाई।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में जुटी हुई है।

राजीव एन अग्रवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here