17 अगस्त : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

ऑनलाइन व मोबाइल के माध्यम से बीजेपी बनाएगी 10,000 नए सदस्य

मधुबनी : शनिवार को दोपहर 3 बजे भाजपा नगर मंडल के द्वारा जयनगर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी, पूर्व खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजुद रहे। एक प्रशन का जवाब देते हुए सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि आज से ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से भाजपा 10,000 नए कार्यकर्ता इस क्षेत्र में बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर नगर अध्यक्ष विकास चंद्रा, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, उद्धव कुंवर, सूरज महासेठ, सुधीर खरगा, राहुल शर्मा एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।

swatva

जीएसटी संबंधित समस्याओं पर बैठक

मधुबनी : जयनगर में आज राज्य कर संयुक्त आयुक्त, अंचल कार्यालय, मधुबनी के तत्वावधान में जीएसटी से संबंधित समस्याओं पर विशेष चर्चा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंचल कार्यालय, मधुबनी से असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स के तरफ से प्रवीण कुमार और शशिभूषण कुमार ने जानकारी दी।

बैठक में शहर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मिथिलांचल चैम्बर ऑफ कॉमर्स, कैट संस्था को मुख्य रूप से शामिल किया गया। इस बैठक में आये दोनों पदाधिकारियों ने शहर भर के व्यापारियों के हर सवाल और मन में उठे दुविधा और आशंका को जानकारी देकर दूर किया।

इस बैठक में शवल राउत, शीतल राउत, सतेंद्र जयसवाल, अमरजीत पूर्वे, उमेश जयसवाल, नारायण बेसबाल, विशंभर बंका, रंजीत गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

इंद्रपूजनोत्सव को लेकर शुरू हुयी तैयारी, कमिटी गठित

मधुबनी : शहर के कमला रोड में हर वर्ष की भांति इंद्रपूजा व मेला के संचालन को लेकर रामजानकी मंदिर परिसर में बैठक हुयी। जिसकी अध्यक्षता संरक्षक सह पुर्व उप मुख्य पार्षद अशोक पासवान ने किया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रपूजनोत्सव व मेला की तैयारी को लेकर समीक्षा किया गया, तथा नये कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें संरक्षक अशोक पासवान पूर्व उप मुख्य पार्षद, अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, उपाध्यक्ष वकिल पासवान, राजू राउत, गुड्डू साह, हैप्पी महतो, अंकित महतो, सचिव रुपेश कुमार, मनोज कुमार, संतोष साह, सोनू महतो, राहुल कुमार, विकास पासवान, पिंटू संतोष, धर्म वीर, विकास, विमलेश, मिथिलेश, सुनील महतो, पिंटू महतो, राहुल, विकास, रवि, दीपू, जीतेन्द्र, विवेक, रवि गुप्ता, आनन्द महासेठ, सुधीर कुमार, चंदन पासवान, प्रेम पासवान, आशीष कुमार, मुकेश राय, धर्मेंद्र कुमार, गौतम कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, कन्हैया मंडल, भुल्ला कुमार, लाल कुमार, सुशील महतो, चंदन, रवि, रोशन, अनीस, रोहन प्रधान कार्यकारिणी सदस्य चयन किये गये। इस मौके पर दर्जनो सदस्य व मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मधुबनी : भारत विकास परिषद एवं रेडक्रॉस मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 16 अगस्त, 2019 को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मधुबनी के ओझौल (गोपालखा) में आयोजित किया गया। शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉo गोपेश्वर कुमार घोष एवं डॉo गिरीश पाण्डेय के द्वारा बाढ़ पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं दवा वितरित किया गया। शिविर में 200 मरीजों का इलाज किया गया। ज्ञात हो कि पिछले महीने बांध टूटने के वजह से इस गांव में नुकसान हुआ है। सैकड़ो घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मौके पर संगठन के अध्यक्ष ज्योति रमन झा (बाबा) ने कहा कि भारत विकास परिषद मधुबनी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा। ओझौल गांव में अभी भी राहत की आवश्यकता है। इससे पूर्व 2017 के बाढ़ में भी भारत विकास परिषद के द्वारा राहत सामग्री वितरित किया गया था।

शिविर का संयोजन संगठन के पूर्व सचिव मुकेश पंजियार ने किया। साथ मे मधुबनी शाखा के सचिव कपिलदेव झा, संगठन मंत्री विजय कुमार रमन, अभ्युदय शाखा के अध्यक्ष सुखदेव राउत, सक्रिय सदस्य शंकर प्रसाद, जिला परिषद सदस्य शुभंकर झा, सीताराम झा आदि ने शिविर को सुचारू रूप से आयोजित होने में सहयोग किया गया।

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

मधुबनी : बिस्फी औंसी ओपी थाना क्षेत्र में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। नरेश कुमार जिरोमाईल चौक पर श्री कृष्णा लाइन होटल के नाम से ढाबा चलाया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह को दूध लेकर दुकान पर उसका भाई उमेश कुमार पहुंचा तो देखा कि नरेश फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना अपने परिवारों को एवं औंसी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच गये। वहीं सूचना मिलते ही बिस्फी थाना अध्यक्ष उमेश पासवान एएसआई सुरेश चौधरी, रबिंद्र चैधरी पतौना ओपी अध्यक्ष बिजय पासवान ने भी घटना स्थल पे पहुंच गए। जब होटल के अंदर देखा गया तो नरेश फंदे से झूलता हुआ मिला। साथ ही इस घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगो मे भगदड़ मच गई। औंसी ओपी अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया की मृतक नरेश अपने गर्दन में गमछा लगा फंदे में लटका हुआ था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संदर्भ में कुछ बताया जा सकता है। लोगों का कहना है कि मृतक कुछ दिनों से परेशान रहता था और उसकी मानशिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं था। वहीं मृतक के भाई उमेश यादव के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।

एबीवीपी ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मधुबनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झंझारपुर के द्वारा ललित नारायण जनता कॉलेज झंझारपुर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन धारण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक गीतेश झा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के नगर उपाध्यक्ष रोहित आंनद बर्णवाल, नगर मंत्री संदीप झा, नगर सह मंत्री नितिन कुमार मंडल पूर्व नगर सह मंत्री औऱ वर्तमान कार्यकर्ता रंजन बर्णवाल, नगर कार्यकारणी सदस्य, आशीष कर्ण, बिमल किशोर, सुजीत कुमार, सोनू कुमार राम, संदीप कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मधुबनी : रामजानकी मंदिर, कमला रोड के प्रांगण ने भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर, दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष विकास चंद्रा ने बताया कि राजनीति के अज्ञातशत्रु कहलाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी और राजनीतिक कुशलता में माहिर स्व० अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के लिए जो सपना द्वख था, आज वो साकार हो रहा है। उनके पुण्यतिथि पर हमसब उनको याद कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष विकास चंद्रा, उपाध्यक्ष राजकुमार साह, सुधीर खरगा, अमित मांझी, सूरज महासेठ, गंगा साह समेत कई कार्यकर्ता औए नेतागण मौजूद रहे।

नगर पंचायत की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मधुबनी : जयनगर नगर पंचायत सभागर में जयनगर नगर पंचायत के बोर्ड कमिटी की साधारण बैठक हुई। बैठक मुख्य वार्ड पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अलावा शहर के वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

इस बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई

  1. गत बैठक की सम्पुष्टि प्रदान करना।
  2. 14वे वित्त आयोग की प्राप्त राशि से विभिन्न योजनाओं पर व्यय करना।
  3. नगर पंचायत कार्यालय के विभिन्न कार्यों वास्ते एक चार चक्का गाड़ी खरीद करने पर विचार करना।
  4. नए बने सामुदायिक विवाह भवन को लीज पर लगाने पर विचार करना।
  5. नवनिर्मित मार्केट काम्प्लेक्स के पूरब में बने तीन दुकानों का प्राक्कलन के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किराया लगाने पर विचार करना।
  6. नवनिर्मित बने मार्केट काम्प्लेक्स के पश्चिम में खाली जगह पर नया मार्किट काम्प्लेक्स के प्राक्कलन के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किराया लगाने पर विचार करना।
  7. पुराने नगर पंचायत में निर्मित मार्केट को स्क्वायर फ़ीट के आधार पर किराए पर लगाने पर विचार करना।
  8. शहर में सड़कों पर ठेला, चार चक्का वाहन, तीन चक्का वाहन, दो चक्का वाहन एवं साईकल खड़ा पाये जाने पर जुर्माना लगाने पर विचार करना।
  9. मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को मानदेय बढ़ाने पर विचार करना।
  10. नगर पंचायत के जेसीबी ड्राइवर का वेतन बढ़ाने पर विचार करना।

नगर पंचायत की बोर्ड कमिटी की बैठक में उपरोक्त सभी मुद्दों पर ससहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here