17 अगस्त : जमुई की मुख्य ख़बरें

0

प्रकाश कुमार भगत बने जमुई के सांसद प्रतिनिधि

जमुई  : चिराग पासवान द्वारा प्रकाश कुमार भगत (भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य) को जमुई के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर द्वारिका विवाह जमुई में हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा बुके देकर फूल माला पहनाकर प्रकाश कुमार भगत का जोरदार अभिनंदन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं में शनिवार को उत्सव का माहौल था इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गा केसरी, जिला महामंत्री कार्तिक वर्मा, जिला मंत्री राहुल भावेश लोजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान, व्यवसाई प्रकोष्ठ के अध्यक्षमुकेश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, बरहट प्रखंड प्रमुख रूबेन  कुमार सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, विवेक कुमार सिंह मुंगेर भाजपा जिला अध्यक्ष पूनम झा सहित सभी नेतागण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। प्रकाश कुमार भगत ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया की वह हमेशा सबके लिए सांसद प्रतिनिधि के रूप में उपलब्ध रहेंगे एवं उन्होंने सांसद चिराग पासवान को धन्यवाद दिया।

सुधीर विश्वकर्मा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here