16 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

सीओ पर मनमानी का लगाया आरोप

मधुबनी : साहरघाट निवासी सरदार हरिवंश सिंह ने सीओ पर मनमानी और घुस मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीओ मनमाने तरीके से हाईकोर्ट द्वारा लगे रोक वाले ज़मीन पर जबरन सरकारी निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया। जबकि उक्त जमीन पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

हालांकि संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में सीओ सुधीर कुमार ने लगाए गये आरोप को बेबुनियाद बताया है। सीओ ने बताया कि  उक्त जमीन पर कोई रोक नहीं लगी है। हरिवंश सिंह ने मात्र अर्जी डाली है। माननीय न्यायालय का जो आदेश होगा, उस पर अमल किया जायेगा।

swatva

निःशक्तता आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

मधुबनी : प्रखंड कार्यालय परिसर बेनीपट्टी में जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग मधुबनी के तत्वावधान में राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं दिव्यांगजनों के साथ समीक्षात्मक सह जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य आयुक्त ने कहा कि सभी गरीबी उन्मूलन सरकारी योजनाओं में दिव्यांगजन को 5 प्रतिशत आच्छादित करना है। सभी भूमिहीन दिव्यांगजन को 3 डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा देना है।

वहीं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिनियम 2016 की जानकारी देते हुए आयुक्त ने कहा कि इस अधिनियम में दिव्यांगजन के अधिकार और सम्मान की रक्षा का विशेष प्रावधान है, उन्हें उनका अधिकार उनके पास जाकर देना है।

मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना 2016 कि जानकारी देते हुए बताया कि हर दिव्यांग को विवाह के लिए 1 से 3 लाख तक प्रोत्साहन राशि मिलेगा।

आयुक्त ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी दिव्यांग की सूची बनाए एवं निरंतर अंतराल पर उनकी खोज-खबर लेते रहे।

खाद्यान नहीं मिलने पर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

मधुबनी : लदनियाँ प्रखंड के गिदवास पंचायत के महादलित टोले के दर्जनों राशनकार्ड धारी ने डीलर द्वारा तीन महीने से अनाज नहीं दिए जाने के विरूद्ध एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। तथा एसडीएम शंकर शरण ओमी से मिलकर शिकायत का एक आवेदन दिया।

एसडीएम ने तुरंत एमओ लदनिया को शिकायतकर्ताओं को अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तब जाकर वे लोग शांत हुये। गिदवास गांव के महादलित टोले के राशनकार्ड धारी सुनिता देवी, समुन्द्री देवी, गुलाब देवी, शुभकला देवी, कारी देवी, राम प्रकाश सदाय, बामो देवी, प्रमीला देवी, रेखा देवी, राजकुमार सदाय, सलौना देवी समेत अन्यो ने बताया कि उनके पंचायत के डीलर सुर्य नारायण यादव द्वारा सितंबर, अक्टूबर तथा नवम्बर का अनाज नही दिया है।

उनके समर्थन में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सत्यनारायण साफी, राम अशीष पासवान भी मौके पर मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि एमओ लदनिया को शीध्र अनाज दिलाने का निर्देश दिया गया है।

विशेष अभियान में पकडाए 105 बेटिकट यात्री

मधुबनी : डीआरएम स्काईर व फ्लाइंग स्काईर की टीम ने शुक्रवार को जयनगर दरभंगा रेल खंड के विभिन्न ट्रेनो व स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए छापेमारी किया। जिसमें 105 बेटिकट यात्री पकड़े गये। जिनसे रेल एक्ट के तहत 45 हजार रूपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। तथा अनबूकिंग समानो के 20 अदद पकड़े गये। जिनसे एक हजार रूपये जुर्माना वसुले गये।

इस टीम का नेतृत्व फ्लाइंग स्काईर सीआईटी प्रभारी रामचंद्र पासवान व डीआरएम स्काईर के प्रभारी कपिलेश्वर राम तथा टीटीई समस्तीपुर सुमन कुमार कर्ण के संयुक्त रूप से किया।

इस टीम में टुनटुन राय, धर्मवीर कुमार, सुरज, नवीन, राजुसाह, अर्जुन बैठा समेत अन्य कर्मी शामिल थे। बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध छापेमारी की खबर से विभिन्न ट्रेनो व स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों में हड़कंप थी। यह टीम दो बजे स्वतंत्रता सेनानी से वापस समस्तीपुर की ओर चली गयी। स्काईर प्रभारी ने बताया अभियान से अबतक करीब 46 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसुली हुयी है।

बैठक में डीलरों व गैस वितरकों पर मामला गरमाया

मधुबनी : एसडीएम कार्यालय के सभागार में अनुमंडलस्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुयी, जिसकी अध्यक्षता जयनगर एसडीएम शंकर शरण ओमी ने की। इस बैठक में जयनगर, लदनिया, बासोपट्टी के बीडीओ, एमओ, एजीएम समेत अनुश्रवण सदस्य उपस्थित थे।

सदस्यों ने पीडीएस पॉस मशीन का प्रयोग प्रोपर नही करने, रसौई गैस का वितरण सही तरीके से नही करने, डीलरों की मनमानी, समय-समय पर बैठक का आयोजन करने तथा लोगो की समस्याओं का निदान ससमय करने, लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिलने समेत अन्य मामलों पर मामला गरमाया। एसडीएम श्री ओमी ने संबंधित अधिकारी व कर्मियो, डीलरों, गैस वितरकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये, ताकि लोगों की शिकायतों दूर हो सके।

सदस्यों ने पॉस मशीन के डाटा में सुधार हो, पदाधिकारी और कर्मी, डीलर, लाभुकों और आम लोगो से व्यवहार सही रखें की मांग किया। एसडीएम ने कहा कि मामलों की जाँच कर करवाई की जाएगी। अनुश्रवण सदस्य भुषण सिंह ने कहा कि बार-बार आधार देने के बाबजूद डीलरों के द्वारा परेशान करने के उद्देश्य से डाटा फीड नहीं किया जा रहा है।

राजकुमार सिंह ने भी कहा कि अभी भी दर्जनों अपात्र लोगो के पास राशन कार्ड है, व राशन का उठाव किया जा रहा है। इस बैठक में जयनगर बीडीओ चंदकांता कुमारी, जयनगर प्रखंड प्रमुख सचिन सिंह, जयनगर नगर पंचायत मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, लदनिया प्रमुख प्रतिनिधि सत्यनारायण साफी, एमओ अजीत झा, राम अशीष पासवान, प्रदीप पासवान, रामचंद्र साह,राजकुमार सिंह,राजीव सिंह, सोनफील सहनी, रंजन बाबु, रामलाल पासवान, मिथिलेश पासवान, राजकुमार सिंह, भुषण सिंह, हरी नारायण महरा, संजीव कुमार समेत अन्य सदस्य व संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

उड़ान एक नारी शक्ति की टीम को डीएम ने किया सम्मानित

मधुबनी : टाऊन हॉल में आयोजित भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’  कार्यक्रम में मधुबनी जिला पदाधिकारी के शीर्षत कपिल अशोक ने जिला की एकमात्र संस्था उड़ान एक नारी शक्ति के सामजिक कार्यो से प्रभावित होकर संस्था की अध्यक्ष विजयेता जायसवाल, सचिव सविता महासेठ, कोषाध्यक्ष ज्योति सर्राफ, उपाध्यक्ष बेनजीर खालिद सहित पूरी टीम को सम्मानित किया।

उड़ान नारी एक शक्ति संस्था उस समय सुर्ख़ियों में आई थी, जब मधुबनी जिला में भयंकर बाढ़ आई हुई थी। उस समय संस्था के सदस्यो ने मिलकर बिना किसी से सहायता राशि लिये मधुबनी के बिस्फी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर 500 बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री अन्न, मच्छरदानी, चटाई एवं अन्य जरूरत की सामग्रियाँ बाँटी थी।

समाजिक कार्यो मे सहयोग के लिये उड़ान नारी एक शक्ति की अध्यक्ष विजयेता जायसवाल ने संस्था की शुरुआत की थी। संस्था मे नौकरीपेशा महिला, व्यवसाई महिला एवं घरेलु महिला बतौर सदस्य जुड़ी हुई है। संस्था का चुनाव भी हो चुका है, जिसमे अलग-अलग पद पर रहकर ये महिला सदस्य अपने-अपने कामो को बखूबी अंजाम दे रही है। समय-समय पर कई सामाजिक कार्यक्रम संस्था के द्वारा की जाती रहती है।

बहुत ही कम समय मे ‘उड़ान-एक नारी शक्ति’ संस्था पूरे जिले में अपने किये कार्यो की बदौलत ख्याति पा चूकी है। संस्था की अध्यक्ष विजयेता जायसवाल ने बताया कि बहुत ही जल्द संस्था की बेहतरीन एजेंडा समाज के सामने रखेगी।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here