16 जून : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

अपनी मांगों के समर्थन में सेविकाओं ने किया हंगामा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा करती सेविकाएं

सिवान : एमएच नगर हसनपुरा प्रखंड में सेविका सहायिकाओं ने अपनी मांगों को ले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चार सूत्रीय मांगों को सीडीपीओ को सौंपा। मांगों में सेविकाओं का कहना है कि सरकार हम लोगों का मानदेय बढ़ाये। इस कोरोना काल में भी हम सभी से कार्य लिया गया। मगर हम सभी के मानदेय के बारे में सरकार कुछ नही सोचती।

वहीं पोषाहार की राशि लाभुकों के खाते में भेजने के लिए घर घर जाकर लाभुकों का बैंक खाता लेने को आदेश दिया गया है। मगर कुछ अभिभावकों द्वारा नही दिया जा रहा है। अगर दिया भी जा रहा है तो उसके खाते का आधार लिंक नही रह रहा है। जिसे परेशानी हो रही है। इधर कार्यालय से इस कार्य के लिये दबाव बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सेविकाओं में विद्यावती देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, तबस्सुम खातुन, कुसुम लता देवी, गिरजा देवी, संजू देवी, रौशन आरा, छोटी कुमारी, तारा कुमारी, सुनीता देवी, काश्मीरी जहां, नुरेशा खातुन, सरिता देवी, बबिता देवी, नगमा खातुन शहीत सैकड़ो सेविका सहायिका उपस्थित थी।

swatva

डॉ विजय कुमार पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here