16 जुलाई : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत

आरा : भोजपुर के कुल्हड़िया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ।कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया में गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। काफी प्रयास के बाद गड्ढे से बालक के शव को बाहर निकाला गया.घटना कोइलवर थाना इलाके के कुल्हड़िया ईंट भट्ठे के पास की है जहां भट्ठे में ईंट निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे में जमे बारिश के पानी मे डूबकर कुल्हड़िया हाई स्कूल के पास रहनेवाले काशी राय के 8- साल के बेटे दीपू विनोद की मौत हो गई।

दीपू के पिता के मुताबिक वो थोड़ी देर पहले ईंट भट्ठे के पास ही खेल रहा था, तभी पैर फिसलने से गड्ढे में डूबकर उसकी मौत हो गई.पिता के मुताबिक बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उसे गड्ढे से बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.सूचना मिलने पर कुल्हड़िया मुखिया सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.इस दर्दनाक घटना के बाद से ही मृतक के घर मे कोहराम मचा है।

swatva

लॉकडाउन : चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

आरा : कोरोना के बढते संक्रमण को रोकने को लेकर गुरुवार से लागू राज्यव्यापी लॉक डाउन के मद्देनजर भोजपुर पुलिस प्रशासन चौकस हो गया। गुरुवार की सुबह से ही पुलिस प्रशासन सडको पर उतर आया। आरा शहर के शिवगंज मोड़ पर पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस मौके पर आरा अंचलाधिकारी कमल किशोर एवं आरा टाउन थाना इंचार्ज जन्मेजय राय मौजूद रहें। चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहन के चालकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना मास्क पहनकर सड़क पर घूमने वालों से 50 रुपया जुर्माना वसूला गया।

सुबह के 10 बजते ही पुलिस की टीम आरा सब्जी गोला में पहुंच गई। पुलिस ने माइकिंग कर लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने को कहा। इस दौरान नियम कानून को ताक पर रख कर बाइक पर ट्रिपल सवारी करने वालो की जमकर क्लास लगायी।

सड़क किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

आरा : भोजपुर जिला में गुरुवार की सुबह हत्‍या कर फेंके गए एक युवक के शव को देखकर सनसनी फैल गई। घटना से गुस्‍साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लॉककडाउन के बावजूद भीड़ लग गई। लॉकडाउन की सख्‍ती की घोषणा के बावजूद पहले ही दिन इसके प्रावधान हवा हो गए। घटना भोजपुर जिले के धोबहा ओपी क्षेत्र क्षेत्र अन्तर्गत कड़रा मठ के समीप की है।

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के कड़रा मठ के पास बुधवार की देर रात एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे से उसका शव बरामद किया गया। मृतक 20 वर्षीय राकेश गोसाई धोबहा ओपी भदेयां गांव निवासी अशोक गोसाईं का पुत्र था। उसे सिर के पास गोली मारी गई।

बताया जा रहा कि धोबहा ओपी के भदेयां गांव निवासी राकेश गोसाईं बुधवार को घर से आरा शहर गया था। रात में वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कड़रा मठ के समीप उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब बारह बजे के बाद ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव और बाइक पर पड़ी। इसके बाद भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर धोबहा पुलिस गुरुवार की सुबह पहुंची। धोबहा ओपी प्रभारी लक्ष्मी पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस स्‍वजनों व अन्‍य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दया है। वे वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम खत्म हो सका| बाद में पुलिस शव को आरा सदर अस्पताल लेकर आई जहां उसका अन्त्यपरीक्षण कराया गया |

मारपीट की घटनाओं में आठ लोग जख्मी

आरा : आपसी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं समेत 8 लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार घाघा गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में मटरमाला देवी, जितेन्द्र साह, सोनी कुमारी, कमला देवी व संध्या देवी जख्मी हो गये।

वहीं गुरुवार की सुबह महुआंव गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में ददन सिंह, संतोष सिंह व भीमा सिंह जख्मी हो गये. सभी जख्मी व्यक्तियों का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया. पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

एसबीआई की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित

आरा : आरा शहर की एसबीआई पकड़ी शाखा की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक के अन्य कर्मियों एवं ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। महिला कर्मी के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो दिन के लिए बैंक को सील कर दिया गया।

भोजपुर जिले में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में कोविड-19 के 44 पॉजिटिव केस पाए गये हैं। इसके साथ ही भोजपुर जिले में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 467 हो गयी है। इनमें 326 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये। कोरोना से जिले में अब तक ग्यारह व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। आरा जिले में कोविड-19 के 138 एक्टिव मामले हैं। वही पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद आइसोलेशन सेंटर से छोड़ा गया। वही 24 घंटे में जिले में 25 नये कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

पीएनबी के मुख्य प्रबंधक व तरारी थानाध्यक्ष समेत 23 लोग मिले पॉजिटिव

आरा : भोजपुर जिले में कोरोना का वायरस काफी तेज गति से बढ़ रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में आरा पीएनबी मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक और तरारी के थानाध्यक्ष समेत 23 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 467 तक जा पहुंची है। एक साथ 23 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पीएनबी मंडल कार्यालय, तरारी, इमादपुर और सीकरहट्टा थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

संक्रमित की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ विभाग के द्वारा संबंधित अफसरों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को होम आइसोलेशन रहने के साथ भर्ती होने का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरी तरफ संबंधित सभी कार्यालयों को आज सैनिटाइज भी किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 घंटे में कुल 44 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें 23 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को आई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार रीगल होटल स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक, तरारी के थानाध्यक्ष, चालक, दो सैप जवान और इमादपुर थाना के तीन सिपाही वही सीकरहट्टा थाना के एक चौकीदार में भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वही जज कोठी मोड़ स्थित एसबीआई की शाखा में एक महिला कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज करते हुए दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। गुरुवार को भी आरा के सांस्कृतिक भवन और सदर अस्पताल में 200 से ज्यादा लोगों की कोरो ना जांच करने के लिए सैंपल लिया गया।

भोजपुर जिले में विगत 24 घंटे के दौरान 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण 25 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। प्रशासन के द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की घोषणा के बाद भी अधिकांश स्थानों पर किसी प्रकार की कोई रोक- टोक नहीं हो रही है।

पटना के गाड़ी मालिक को बंधक बनाकर छड़ लदा ट्रैक्टर लूटा

आरा : सहार थाना अन्तर्गत आरा- अरवल मुख्य मार्ग पर गुलजारपुर के समीप बुधवार की देर शाम को बेखौफ हथियार बंद अपराधी पटना से आ रहे छड़ लदे एक ट्रैक्टर को लूट कर फरार हो गए। अपराधियों ने ट्रैक्टर के चालक सह ऑनर को पवना थाना क्षेत्र पवना बाजार के समीप फेंक दिया। अपराधी पांच की संख्या में थे जो स्कार्पियो पर सवार थे। अपराधियों ने ट्रैक्टर मालिक के पास से भी दस हजार नकद एवं मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसे ट्रैक्टर चालक सह मालिक विकट राय द्वारा सहार थाना में मामला दर्ज कराया गया है। तकनीकी सूत्र की मदद से भी क्लू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पटना जिला के मनेर थाना के हल्दी छपरा गांव निवासी गाड़ी ऑनर विकट राय बुधवार की दोपहर बाद पटना से करीब नौ टन तीन सौ किलो छड़ अपने स्वराज ट्रैक्टर पर लोडकर भोजपुर के गड़हनी बाजार लेकर जा रहा थे। इस दौरान देर शाम को आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर गुलजारपुर पेट्रोल पंप के पास पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने चालक सह मालिक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद गाड़ी मालिक को बंधक बनाकर स्कार्पियो गाड़ी पर बैठा लिए। छड़ लदा ट्रैक्टर लूटकर चलते बने।

इस दौरान नकद दस हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद अपराधी चालक को पवना बाजार के समीप फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद चालक सह गाड़ी ऑनर द्वारा सहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद सहार पहुंच गए। गाड़ी ऑनर से पूछताछ कर मामले की छानबीन की। सहार थानाध्यक्ष मनिद्र कुमार ने बताया कि चालक सह ऑनर द्वारा लूटपाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच की जा रही है

मामूली विवाद में लोजपा नेता के पुत्र को पीटा

आरा : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी बिलौटी गांव निवासी लोजपा नेता मुनमुन पासवान का पुत्र लालू पासवान है। बताया जाता है कि बुधवार की रात जब वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके दरवाजे के पास आकर गाली-गलौज करने लगा।जब उसने विरोध किया, तो युवक द्वारा पिटाई कर दी गई।

राजीव एन अग्रवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here