16 अगस्त : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

जयनगर नगर पंचायत सशक्त कमिटी की बैठक

जयनगर : जयनगर अनुमंडल में आज शुक्रवार को नगर पंचायत की सशक्त कमिटी की बैठक हुई। यह बैठक मुख्य वार्ड पार्षद कैलाश पासवान के प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अलावा शहर के वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
इस बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई:-
1) गत बैठक की सम्पुष्टि प्रदान करना।
2) डी०डी०टी० की खरीद को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करना।
3) खरीद की गयी पम्पिंग सेट की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करना।
4) हर घर जल नल योजना के बनाये गये प्राक्कलन को किये गए भुगतान का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
5) बाढ़ राहत सामग्री भुगतान राशि पर स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
6) पिछले दिनों शहर में लगाये गये प्याऊ पर खर्च किये गए राशि की भुगतान के लिए प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
7) जुलाई-2019 में एन०जी०ओ० नही होने पर डोर टू डोर कचड़ा संग्रहण एवं सफाई कार्य मे लगाए गए मजदूरों के राशि भुगतान करने की प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
8) 14वें वित्त की राशि से एक छोटा ट्रैक्टर खरीद की राशि भुगतान पर प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
9) शहर के वार्ड नं-13 एवं 14 में रिपेयरिंग नाला के प्राक्कलन के आधार पर राशि की स्वीकृति प्रदान करना।
10) बाढ़ के समय शहर के कुछ वार्डों में पानी निकासी हेतु भाड़े पर लिए पम्पिंग सेट के भुगतान की राशि पर प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। उपरोक्त सभी मुद्दों पर सहसहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।

सुमित राउत

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here