15 मई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0

रामायाण केंद्र के रूप में जाना जाएगा बक्सर : अश्विनी चौबे

बक्सर : केंद्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूरी दुनिया में बक्सर रामायाण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन के क्षेत्र में इस नगरी को अहम स्थान मिलेगा। इसे रामायण सर्किट से जोड़ा जा चुका है। पूरे क्षेत्र को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां मेगा फूड पार्क बनने से किसानों की दशा सुधरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा में इसे मजबूती से रखा भी था। बक्सर में विकास के लिए जो रोडमैप 5 सालों में तैयार किया।  उसे एक विस्तृत रूप देने की आवश्यकता है। 19 मई हम सभी के लिए अहम है। इस दिन कमल निशान के सामने बटन दबाकर देश में एक मजबूत सरकार बनाने में आप सभी महत्वपूर्ण योगदान दें।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के राजपुर विधानसभा के सगराव, कजरिया, सोनी खीरी, कोनौली, उत्तमपुर, नोनौरा, हेठुआ, सिसराढ़, जयपुर इटाढ़ी, वसुधर, नारायणपुर आदि गांवों में अपने विकास के एजेंडे से जनता को अवगत करा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है।  चुनाव वाले दिन को सभी काम छोडक़र पहले मतदान करें। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। एक-एक सीट और एक-एक वोट से फिर एक बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। विश्व में एक महाशक्ति के रूप में अपना भारत उभरेगा।

swatva

प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी सभा में पहुंचने पर आभार जताया

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र बड़ी संख्या में अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए भीषण व चिलचिलाती धूप में सभी पहुंचे थे। मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बक्सर भी भारत के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही है। उससे हर वर्ग ने लाभ उठाया। चौसा पावर प्लांट से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एनडीए प्रत्याशी चौबे के पक्ष में चलाया सघन जनसंपर्क

बक्सर : एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के पक्ष में बुधवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान देश के विभिन्न हिस्सों से आए भाजपा नेताओं ने चलाया। विधायक हरभूषण ठाकुर बचौल, उत्तराखंड के विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक सहरसा डॉ. आलोक रंजन झा, पूर्व कुलपति बीएन मंडल विश्वविद्यालय डॉ. प्रोफेसर विनोद कुमार, उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह संयोजक मनीष तिवारी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हेमंत कुमार झा, झारखंड के वरिष्ठ नेता प्रेम वर्मा, उत्तरप्रदेश झांसी से युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता विवेक अवस्थी आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाकर बक्सर से चौबे को जीताने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here