14 दिसंबर : नवादा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

पैक्स चुनाव के परिणाम आते ही कही खुशी तो कही गम का महौल

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखण्ड में पैक्स चुनाव के परिणाम की घोषणा होते ही शनिवार को कही खुशी तो कही गम का माहौल हो गया। प्रखण्ड के 9 पंचायतों में पैक्स चुनाव कराया गया था।

मतगणना के दौरान सात पैक्स का परिणम सामने आया। जिसमें नारदीगंज पैक्स चुनाव में पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष बिपिन कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी गौतम कुमार को 149 वोट से पराजित किये।वे दूसरी वार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। ओड़ो पैक्स में पूर्व मुखिया रीना देवी अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी नरेंद्र कुमार को 187 वोट से पराजित किया। इस पंचायत में इसके पूर्व रीना देवी के पति पंकज कुमार पैक्स अध्यक्ष पद चुनाव जीते थे।  हंडिया में निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने अपना सीट को बरकरार रखे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अनिल सिंह को 141 वोट से पराजित कियें। वे दूसरी वार इस सीट पर कब्जा किया।

swatva

  मसौढ़ा में पैक्स अध्यक्ष पद पर सिद्वेश्वर प्रसाद ने तीसरी वार जीत हासिल किया,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी श्लोक यादव को 197 वोट से शिक्सत दिया। इचुआकरना पैक्स से बीरेन्द्र सिंह ने दूसरी वार पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किये। उन्हांने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी उमापति देवी को 61 वोट से हरा कर सीट पर कब्जा जमा लियें। वही डोहड़ा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष पद पर संजू देवी ने 13 वोट से जीत हासिल कियें। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी अशोक कुमार को हरा कर सीट पर कब्जा लिया।

इसके पूर्व अशोक कुमार पैक्स अध्यक्ष थे। कोशला पैक्स में निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष नीलम देवी 39 वोट से विजय हासिल कर सीट को बरकरार रखा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी झमन मांझी को हराया। खबर लिखे जाने तक पंचायत कहुआरा व परमा का चुनाव परिणाम घोषित नहींं किया गया था।

पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो नये चेहरे

नवादा : जिले के में शनिवार को नारदीगंज के सात पैक्स का चुनाव परिणाम सामने आया। जिसमें अघ्यक्ष पद पर पांच पुराने चेहरे को मतदाताओं ने पंसद किया,और उन्हें दोवारा प्रतिनिधि करने का मौका दिया वही दो नये चेहरे को भी मतदाताओं ने सिर पर ताज दिया।

सनद रहें कि पैक्स अध्यक्ष पद पर पुराने चेहरे में मसौढा पैक्स से सिद्वेश्वर प्रसाद,कोशला पैक्स से नीलम देवी,नारदीगंज पैक्स से विपिन कुमार के अलावा इचुआकरणा पैक्स से बीरेन्द्र सिंह का नाम शामिल है। इन्होने पुन; अपनी सीट  जीत कर बरकरार रखा।

वही  पैक्स अध्यक्ष पद पर नये चेहरे में ओड़ो पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद पर रीना देवी व डोहड़ा पैक्स से संजू देवी ने पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया है।

मुख्यमंत्री के स्वागत को जदयू ने कसी कमर

नवादा : जिले के रजौली में 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आगमन के स्वागत की तैयारी में जद यू ने कमर कस ली है। नवादा विधायक कौशल यादव खुद प्रत्येक प्रखंडों का दौरा कर लोगों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं।

इस क्रम में उन्होंने रजौली अनुमंडल मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने की अपील की। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में जद यू की मजबूती के लिए और अधिक काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज राजद जद यू के विरुद्ध खड़ा है। उसका अपना जनाधार है जिसमें सेंध लगाने की आवश्यकता है। इसमें अगर हम सफल रहे तो बिहार में एक बार फिर जद यू की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए अभी से ही तैयारी की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री रजौली से कुछ लेने नहीं बल्कि करोड़ों का सौगात देने आ रहे हैं। ऐसे में उनका स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। मौके पर जिप अध्यक्ष पिकी भारती,अवधेश कुमार यादव, रविन्द्र यादव , रौशन कुमार आदि मौजूद थे।

बेसिक स्कूल बगोदर के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल का शैक्षणिक परिभ्रमण किया

नवादा : जिले के हिसुआ राजकीय बुनियादी विद्यालय बगोदर में आठवें वर्ग में पढ़नेवाले छात्र छात्राओं ने आज  ट्विनिंग ऑफ स्कूल योजना के तहत हिसुआ स्थित इंटर स्कूल में शैक्षणिक परिभ्रमण करके शिक्षा प्राप्त किया।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी जयंती और वरीय शिक्षक उपेन्द्र कुमार की देखरेख में बेसिक स्कूल के आठवें वर्ग में पढ़नेवाले  करीब 30 छात्र छात्रा इंटर  विद्यालय आकर चेतना सत्र में शामिल हुए। तदोपरांत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रयोगशाला में बच्चों को विज्ञान के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें इंटर विद्यालय के शिक्षक मधुकांत, नीतू कुमारी, नूतन कुमारी, भूलेन्द्र मिश्रा, मुकेश कुमार, बीरेन्द्र मिश्रा आदि शिक्षकों की भूमिका अहम रही। बाद में छात्रों को पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया जहां पुस्तकालयाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुस्तकालय की महत्ता  और कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके बाद स्मार्ट क्लास में गणित समेत कई विषयों की जानकारी दी गयी। शैक्षणिक परिभ्रमण में इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा और अरविन्द कुमार, कुमार, दयानंद चौरसिया आदि शिक्षकों  की भूमिका भी सराहनीय रही।

बेसिक स्कूल के संध्या कुमारी, रविशंकर कुमार, देव कुमार, मुनमुन कुमारी, ललिता कुमारी, तुलसी कुमारी,रौशन कुमार, मुन्नी कुमारी,दुलमत कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने बताया कि इंटर विद्यालय में आज प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास आदि पहली बार देखा और बहुत सारी जानकारी मिली । पहले केवल वर्ग में जय पढ़ाया जाता था पर आज देखकर पढ़ने से ज्यादा लाभ मिला।

डॉ सुधीर होंगे हिसुआ विधानसभा के शोसद प्रत्याशी

नवादा : शोषित समाज दल नवादा जिला इकाई की बैठक शनिवार को साहू सदन नवादा में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक नरेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रो उमाकांत राही उपस्थित थे।

बैठक में शोसद के संगठन की मजबूती व आसन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में  सर्वसम्मति से हसुआ विधानसभा क्षेत्र से डॉ सुधीर कुमार को 2020 के विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने जाने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में अभी से ही जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।  तथा शोसद के नीतियों से भी आम लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ उपस्थित लोगों ने तन मन और धन से शोसद उम्मीदवार को जिताने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में सहसंयोजक राजेश प्रसाद के अलावा डॉ सुधीर कुमार, द्वारिका प्रसाद, अनिल कुमार,असगर अली, श्रीकांत कुशवाहा, सुकेश मांझी, अबधेश शर्मा, राजीव राज, रविन्स कुमार आदि उपस्थित थे।

सेना में बहाली के लिए 19 जनवरी तक आवेदन

नवादा : भारतीय सेना में बहाली के लिए नवादा जिले के स्थायी भारतीय निवासी योग्य पुरूष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रीत किये गये हैं।

भारतीय सेना का बहाली कार्यक्रम सेना भर्ती कार्यालय, गया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण दिनांक 06 दिसंबर 2019 से प्रारंभ कर दिया गया है।

आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2020 निर्धारित कि गई है। बहाली प्रक्रिया 04 फ़रवरी, 2020 से 18 फ़रवरी, 2020 तक बिहार सैन्य पुलिस-03 ग्राऊंड, बोधगया (जिला-गया) में आयोजित किया गया जायेगा। सेना बहाली पूर्णतया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। दलालों से सावधान रहें। विस्तृत अधिसूचना के लिए अखवारो में विज्ञापन का इंतजार कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तीन ठगों को दबोचा

नवादा : आंध्र प्रदेश की पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव में छापेमारी कर मेडिकल कॉलेज में नामांकन के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपित सूरज कुमार, राकेश कुमार व रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को आंध्र प्रदेश की पुलिस अपने साथ ले गई।

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम थाना के इंस्पेक्टर वेंकट नारायण के नेतृत्व में आए तीन पुलिसकर्मियों ने वारिसलीगंज सहायक थाना अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से शाम में आरोपितों को घर से गिरफ्तार किया है।

आंध्रा पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने के नाम पर आरोपितों ने नागेश्वर राव से रुपये की ठगी किया था। नागमोहन नामक व्यक्ति की फर्जी आइडी का उपयोग कर फर्जी अकाउंट नंबर पर 14 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी कर लिया था। इस बावत प्राथमिकी मछलीपट्टनम थाना में दर्ज कराई गई थी। बताया कि अगस्त माह में आरोपितों के द्वारा नामांकन कराने के नाम पर ठगी की गई थी। लेकिन पैसा लेने के बाद अपने आप को ठगी का शिकार होने के संदेह होने पर पीड़ित द्वारा मामला दर्ज कराया था।

बाद में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने वारिसलीगंज पहुंचकर आरोपी की रेकी की थी, लेकिन आरोपित उस दिन पुलिस पकड़ में नहीं आ सका था। दूसरे प्रयास में  गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

बता दें वारिसलीगंज में ठगी करने वालों का गिरोह सक्रिय हैं, जो लोगों को मेडिकल इंजीनियरिग व अन्य उच्च शिक्षा संस्थान सहित पेट्रोल पंप व अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा कर ठगने में लगा है।

प्रोन्नति के बाद न्यायाधीशों ने दिया योगदान

नवादा : व्यवहार न्यायालय के न्यायकर्ता कुमार अविना को पदोन्नति पश्चात अवर न्यायाधीश बनाया गया है। जिन्होने शुक्रवार को व्यहार न्यायालय में ही द्वितिय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह चतुर्थ अवर न्यायाधीश पद पर अपना योगदान दिया। वहीं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अरविन्द कुमार गुप्ता को पदोन्नति पश्चात चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह पंचम अवर न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि न्यायायिक दंडाधिकारी, द्वितिय श्रेणी अदिति कुमारी, रूपा रानी, कंचन प्रभा व राजीव कुमार को उच्च न्यायालय ने प्रथम श्रेणी के न्यायायिक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान कर दी है।

नौ पैक्स में 63 प्रतिशत हुआ मतदान

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखण्ड के 9 पैक्स में शुक्रवार कों पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चौक चौबंद सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। इस दौरान 63 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 70 प्रतिशत महिलाओं ने चुनाव मे अपनी भागीदारी दिखाई। वही 61 प्रतिशत पुरू मतदाता अपना वोट डालें।

यह जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन ने दिया। उनके देखरेख में चुनाव कराया गया। सात बजे सुबह से मतदान शुरू हुआ,जो तीन बजे तक मतदान हुआ। पैक्स चुनाव के लिए 18 मतदान केंद्र पर चुनाव कराया गया। नौ पैक्स मेंं पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य अजमा रहे थे। वही प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य पद के प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे।  14 दिसम्बर को मतों की गिनती होगी।   चुनाव के दौरान  मतदाता अपना वोट डालने के लिए कतारबद्ध दिखें। पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।अहले सुबह से झमाझम बारिश हो रही थी। जिस कारण सुबह में मतदान की गति घीमी रही।

10 बजे के आसपास मतदान की गति बढ़ी और मतदाता अपने घर से निकल कर मतदान केंद्र पर पहुंचे। उसके बाद पैक्स गोदाम पर बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डालें। इस दौरान सदर एसडीओ अनु कुमार,लाइन डीएसपी मदन कुमार के अलावा उड़दस्ता पुलिस के जवानों ने चुनाव का जायजा लेते रहे।

मौके पर सीओ कुमार विमल प्रकाश,हिसुआ थानाध्यक्ष राजकुमार,थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव,जेएसएस दिनेश कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार,जीपीएस उमेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मुस्तैद रहे। पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिस भी चुनाव में मुस्तैद रही।

टकराव बढ़ा : आशा संघ की प्रदेश महामंत्री समेत तीन पर प्राथमिकी

नवादा : आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु देवी समेत तीन आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अन्य दो लोगों में वारिसलीगंज नगर की आशा संजू रानी और बाघीबरडीहा की गायत्री कुमारी का नाम शामिल हैं।

बिहार मेडिकल अधिनियम 2011 समेत भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वारिसलीगंज के पीएचसी प्रभारी डॉ. रामकुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीएचसी प्रभारी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 12 दिसंबर को बंध्याकरण की तिथि निर्धारित थी। एक आशा कार्यकर्ता द्वारा लाए गए मरीज को बंध्याकरण के लिए वे अपने साथ ऑपरेशन थिएटर ले गए।

इसी दौरान आशा फैसलीटेटर इंदु देवी, संजू रानी व गायत्री कुमारी अंदर घुस गईं और ऑपरेशन से संबंधित सामान को इधर-उधर फेंक दिया और गाली-गलौज करने लगी। इसके भय से अन्य स्वास्थ्यकर्मी ओटी से बाहर चले गए। ऐसी परिस्थिति में मरीज की जान जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि किसी तरह अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाकर लाए और बंध्याकरण किया। इस दौरान वे तीनों आशा गाली-गलौज करती रहीं। पीएचसी प्रभारी ने तीन आशा पर मरीज की जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अमर्यादित व्यवहार करने और मरीज की जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीएचसी प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आशा के साथ मारपीट की दर्ज नहीं की गई प्राथमिकी, थाना घेरा

नवादा : जिले के वारिसलीगंज पीएचसी में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा की गई मारपीट की प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई।

इससे क्षुब्ध करीब एक सौ की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना गेट को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक थाना गेट पर आशा डटी रहकर न्याय मांगती रही।

बाद में रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बाघी बरडीहा पंचायत की पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बीच बचाव किया। उसके बाद आशा संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु झा का जब्त मोबाइल फोन को पुलिस ने वापस किया। इसके बाद महिलाएं थाने से लौटीं।

 क्या है मामला :

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा गाली-गलौज व दु‌र्व्यवहार करने से आहत वारिसलीगंज पीएचसी से जुड़ी करीब 180 आशा पिछले 22 दिनों से कार्य बहिष्कार कर रही हैं। आशा प्रभारी चिकित्सक को स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ी है। समझौता नहीं होने पर संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु झा के नेतृत्व में आशा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही हैं।

गुरुवार को प्रभारी डॉ. रामकुमार ने संघ की कार्यकर्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। आशा का कहना है कि बकाए राशि का भुगतान तथा भविष्य में अभद्रतापूर्ण व्यवहार नहीं करने का लिखित आश्वासन मांगने पर प्रभारी भड़क गए और अभद्रता करते हुए गंदी गंदी गालियां बकने लगे। वहां से सभी को भगाने लगे। नहीं हटने पर प्रभारी ने हाथ चला दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में आशा को फंसाने की धमकियां दी।

शिकायत को सीएम तक पहुंचाने की बात कहने पर अस्पताल प्रभारी आग बबूला हो गए और गाली बकते हुए मारपीट करने लगे। घटना में बाघी बरडीहा की आशा गायत्री कुमारी व कोचगांव की आशा अन्नपूर्णा कुमारी चोटिल हो गई।

पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप :

अस्पताल प्रभारी द्वारा मारपीट की घटना का लिखित आवेदन आशा द्वारा दिए जाने के बाद भी पुलिस ने चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं किया। जबकि प्रभारी चिकित्सक के आवेदन पर संघ की प्रदेश महामंत्री इंदु झा, आशा संजुरानी तथा बाघी बरडीहा की आशा गायत्री कुमारी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आशा कार्यकर्ताओं की माने तो प्रभारी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज होने के भय से खुद सर्जरी रूम की ऑपरेशन उपकरणों को तितर बितर कर प्राथमिकी दर्ज करवाएं हैं।

पुलिस पर लगाया गाली-गलौज का आरोप :

आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गुरुवार की देरशाम पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के कहने पर थाना पहुंची। जहां पुलिस द्वारा गाली गलौज किया गया। प्रभारी पर केश नहीं किया गया। आशा ने कहा की नि:शुल्क 24 घंटा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा करने वाली महिला कार्यकर्ताओं की सुरक्ष

सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय

 नवादा : विधायक कौशल यादव ने शुक्रवार को गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के युगलकिशोर यादव पुस्तकालय गोविदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली यात्रा पर रजौली आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन 18 दिसंबर को रजौली में होने जा रहा है। उनके कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर सफल बनाना है। जिले के अन्य प्रखंडों की भांति गोविदपुर से भी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सीएम को देखने-सुनने पहुंचे।

मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा प्रखंड के मुखिया ने विधायक को आश्वत करते हुए कहा कि यहां से 7000 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, कॉपरेटिव उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव, मुखिया अफरोजा खातून, प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, अरुण कुमार, उमेश यादव, पूर्व मुखिया सरकंडा पारसनाथ यादव, शिवनंदन यादव, अनिल राम, कमलेश यादव, संजय सिंह समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

जदयू की बैठक में शामिल  हुए विधायक

नवादा : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रजौली आगमन की सफलता को लेकर अकबरपुर प्रखंड के पांती बाजार स्थिति सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को जदयू से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक कौशल यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता पर घंटों चर्चा चली। अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

मौके पर जिला पार्षद राजकिशोर प्रसाद दांगी, पांती पंचायत की नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार यादव, रामस्वरूप यादव, उदय कुमार, पूर्व मुखिया  नरेश मालाकार उर्फ कारु माली, भोलू मियां, बाल्मिकी प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, सुनील कुमार, अजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, राजेंद्र राम, आनंदी प्रसाद, दसरथ प्रसाद, अशोक यादव, उदय यादव, रामबालक यादव, श्यामदेव प्रसाद यादव, राजेश पासवान, प्रसादी यादव आदि लोग उपस्थित थे।

सकरी नदी से बालू उठाव के लिए लगी 36.8 करोड़ की सबसे ऊंची बोली

नवादा : जिले में सभी सात नदियों के बालू घाटों की बंदोबस्ती हो गई है। गुरुवार की देर रात 11 बजकर नौ मिनट पर बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी हो सकी है। सबसे ऊंची बोली लगाने वालों के नाम से नदी घाटों की बंदोबस्ती हुई है।

जिले की सकरी नदी की सबसे ऊंची बोली यानि उच्चतम डाक बोली 36 करोड़ 8 लाख 93 हजार 460 रुपये की लगी है। इसके साथ ही पंचाने, ढाढ़र, खुरी, धनार्जय, नाटी और तिलैया नदी की भी उच्चतम बोली लगाकर बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बंदोबस्ती को लेकर कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के द्वारा ई-ऑक्सन की मॉनीटरिग की गई। देर रात तक जिला खनन पदाधिकारी व एनआईसी के आईटी मैनेजर इस बंदोबस्ती की प्रक्रिया को मॉनिटर करते रहे।

गुरुवार की सुबह में साढ़े 10 बजे से शुरू हुई ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया दोपहर 1.30 तक तय थी, लेकिन इस बीच तक निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर 5-5 मिनट का समय और विस्तार दिया जा रहा था। इसी बीच रह-रहकर लिक और सर्वर की समस्या भी बाधक बन रही थी। सर्वर भी डाउन हो जा रहा था। इस तरह की तकनीकी समस्या से भी कर्मियों को परेशानी हुई।

विभागीय स्तर से निविदाधारकों का नाम प्रकाशित नहीं :

जिला खनन पदाधिकारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि जिले की नदियों के बालू घाटों को लेकर बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से अभी निविदाधारकों का नाम घोषित नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि एवार्ड नहीं जारी होने के कारण अभी नाम नहीं बताए जा सकते हैं। संभावना है कि शनिवार तक सभी निविदा धारकों के नाम घोषित कर दिए जाएं।

बालू उठाव होने में लग सकते हैं तीन महीने :

जिले में नदी घाटों की जो नई बंदोबस्ती फिलहाल हुई है, उस प्रक्रिया के तहत बालू का उठाव होने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है।

इस बारे में जिला खनन पदाधिकारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि बंदोबस्ती होने के बाद अब निविदा धारकों को माइनिग प्लान बनाकर विभाग को देना है। इसके बाद वे वन एवं पर्यावरण विभाग से एनओसी हासिल करेंगे। पैसा जमा करने के बाद वर्क आर्डर दिया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम तीन माह का समय लगेगा।

31 दिसंबर को खत्म हो रही लीज अवधि, विस्तार की संभावना :

नवादा जिले में नदी बालू घाटों का जो स्वामित्व फिलहाल मिला हुआ है, उसकी अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विभागीय स्तर से तत्काल पुराने निविदाधारक को ही बालू उठाव के लिए कुछ महीने विस्तार दिया जाएगा। हालांकि, यह सब निर्णय विभागीय स्तर से होना है।

ऑनलाइन बोली से खनन विभाग मालामाल :

जिले में इस बार जो ऑनलाइन बोली लगाई गई है उससे खनन विभाग मालामाल दिख रहा है।

अधिकांश नदियों की बोली में प्राक्कलित राशि विभाग की ओर से तय की गई थी उससे दो गुना-दस गुना ऊंची दाम पर बंदोबस्ती हुई है। अलग-अलग जगहों पर रहकर बोली लगा रहे आवेदकों ने ऊंची बोली लगाने में जरा सा भी हिचक नहीं दिखाई। निर्धारित समय 1.30 बजे दोपहर के बाद समय बढ़ता गया। और रात के 11 बजे तक ऊंची-ऊंची बोली लगती रही।

इधर, इस बार की ऊंची बोली के बाद जो जानकारों की राय है, उसके अनुसार बालू की कीमत और बढ़ेगी। आम जनों को पहले की तुलना में एक ट्रैक्टर बालू के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

नदी——- सरकार द्वारा तय राशि—————- उच्चतम डाक बोली

पंचाने—– 76 लाख 24 हजार 220 ———— 12 करोड़ 78 लाख 24 हजार 220

ढाढ़र——-1 करोड़ 90 लाख 60 हजार 540 —12 करोड़ 10 लाख 60 हजार540

सकरी—–12 करोड़ 38 लाख 93 हजार 460 —–36 करोड़ 8 लाख 93 हजार 460

तिलैया—–1 करोड़ 33 लाख 42 हजार 380 ——1 करोड़ 43 लाख 42 हजार 380

खुरी——–76 लाख 24 हजार 220 —————– 82 लाख 24 हजार 220

धनार्जय—–1 करोड़ 14 लाख 36 हजार 320 —— 1 करोड़ 39 लाख 36 हजार 320

नाटी——–76 लाख 24 हजार 220 —————– 80 लाख 24 हजार 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here