13 सितंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

मधुबनी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर मधुबनी जिले के लदनियां के कुम्हारखत पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, जिला पार्षद रामाशीष पासवान, बाबूबरही के पूर्व विधायक प्रो० उमाकांत यादव, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष झमेली महरा, राजद के पूर्व अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू, राम औतार यादव, युवा राजद के वरिष्ठ नेता मोहम्मद नूरेन, ओम प्रकाश पासवान, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, मुखिया राहुल कुमार मंडल, दिलीप कुमार यादव,अजय कुमार साह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ही नहीं सम्पूर्ण देश ने राजनीति के प्रखर वक्ता को खो दिया है।

swatva

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here