13 मई : नवादा की मुख्य ख़बरें

0

फूड प्वाइजिंग से एक ही परिवार के सात बीमार

नवादा : नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के कोशला पंचायत की रामे गांव में सोमवार को एक ही परिवार के सात लोग फूड प्वाइजिंग के शिकार हो गये। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़पड़े, परिजनो मे कोहराम मच गया, इसी बीच उपस्थित ग्रामीणो ने तत्काल पीड़ित अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नारदीगंज स्थित सीएचसी मे दाखिला कराया।

केन्द्र मे कार्यरत चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने सभी पीड़ितों का इलाज कर उनके। नाजुक स्थिति को नियंत्रित किया। चिकित्सा के उपरांत उन्होने बताया की सभी फूड प्वाइजिंग के शिकार हो चुके थे, जो अब खतरे से बाहर है।

swatva

इस घटना मे रामे निवासी गृहस्वामी जेठू मांझी(40वर्ष) व उसकी पत्नी अंशु कुमारी के अलावे पुत्र मणिचंद्र मांझी, शनिचंद्र मांझी, हरिचंद्र मांझी, पुत्रीभोली देवी के साथ नाती सुरज कुमार भी फ़ूड प्वाइजिंग का शिकार हो गये। पीड़ित परिजनो ने बताया की सोमवार की सुबह नाश्ते के लिए घर पर रोटी और आलू का चोखा बना था हमलोग सपरिवार रोटी व चोखा खाकर काम करने के लिए जा रहे थे। खाना खाने के बाद ही हमलोगो के पेट मे काफी जोरों की दर्द शुरू हो होने लगा। दर्द से बैचने होने पर घर मे कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पडोसी दौड़ पड़े और किसी तरह इलाज के लिए सीएससी मे लाया गया। अब स्थिति ठीक है।

कोर्ट निर्णय पर शिक्षक ने की प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से मुक्त करने की मांग

नवादा : नियोजित शिक्षकों का बहुप्रतीक्षित मांग समान काम समान वेतन को कोर्ट ने निरस्त करते हुए बिहार सरकार के पक्ष में  निर्णय दिया है। इस अप्रत्याशित फैसले से समस्त नियोजित शिक्षक समुदाय मर्माहत और अपमानित महसूस कर रहा है। किसी को भी इस तरह के फैसले की उम्मीद नहीं थी।

रजौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ऐदल बिगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित शिक्षक रवि रंजन रत्नाकर ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से आवेदन देकर अपने को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से विमुक्त करने की प्रार्थना की है। इन्होंने आवेदन में आगे लिखा है कि चूंकि सरकार नियोजित शिक्षक को नियमित के समकक्ष नहीं समझकर केवल शिक्षण कार्य के लायक समझती है तो फिर हमसे सरकारी योजनाओं का वितीय कार्य क्यों करवाया जाता है।

रजौली प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजित कुमार ने शिक्षक के इस कार्य की सराहना करते हुए उनको शिक्षकों का हीरो कह कर सम्मान दिया है। इन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के निर्णय और सरकार के रवैये से सम्पूर्ण नियोजित शिक्षक समुदाय व्यथित और चिंतित है लेकिन न तो हम कामचोर हैं और न हमारी हौसलों में कमी है। अब आगे की रणनीति के लिए संघ का जो भी निर्णय होगा उसपर अमल किया जाएगा।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत

नवादा : जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जिले के वारिसलीगंज, हिसुआ और रोह थाना क्षेत्रों में घटनाएं हुईं। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वारिसलीगंज में किशोर की मौत

वारिसलीगंज-बरबीघा एसएच 83 से लिक साम्बे-ठेरा पथ पर शेरपुर गांव के पास शनिवार की शाम दो बाइक की टक्कर में प्रिस कुमार नामक एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। जख्मियों में एक की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की साम्बे गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र सन्नी पासवान की शादी थी। बारात रविवार को जानी थी। शादी समारोह व बारात में शरीक होने के लिए गोविदपुर थाना अंतर्गत बखरा निवासी अनिल पासवान का 16 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार अपने रिश्तेदार के घर साम्बे गांव आया था। शनिवार की शाम में शादी से पहले की रस्म चल रही थी। उसी दौरान पान के पत्ते की जरूरत पड़ी।

मृतक किशोर अपने रिश्तेदार मनोज पासवान के पुत्र 15 वर्षीय सोम कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर शेरपुर मोड़ से पान का पत्ता लाने जा रहा था। रास्ते में शेरपुर गांव के पास पहुंचते ही अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पास के बलवापर गांव के एक व्यक्ति की बाइक की टक्कर प्रिस कुमार की बाइक से हो गई। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी प्रिस और सोम कुमार को नवादा रेफर कर दिया। चिताजनक हालत में नवादा से पटना जाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर प्रिस कुमार की मौत हो गई। जबकि बुरी तरह से घायल सोम का इलाज पटना में चल रहा है। तीसरा बाइक सवार इलाज के पूर्व ही गायब हो गया। शादी का उत्सवी माहौल मातम में तब्दील। रिश्तेदार के घर के किशोरी की मौत के बाद वारिसलीगंज नगर पंचायत की साम्बे ग्रामीण मनोज पासवान के शादी के उत्सव की जगह मातम पसर गया। मनोज के एकमात्र पुत्र सनी कुमार की बारात रविवार को घर से निकलनी थी। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। शादी समारोह में आए रिश्तेदारों के कारण घर में उत्सवी माहौल कायम था। लेकिन शनिवार की शाम अचानक दुर्घटना में एक रिश्तेदार प्रिस की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार गोविदपुर थाना क्षेत्र के बखरा निवासी अनिल पासवान बंगलुरू में रहकर नौकरी करते हैं। जिन्हें पांच पुत्री के बाद एकमात्र पुत्र प्रिस कुमार था। जो अपने रिश्तेदार भाई के शादी में शरीक होने साम्बे गांव आया था।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

हिसुआ-नवादा पथ पर खानपुर पुल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान  नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोन्दरा निवासी प्रकाश यादव के पुत्र भोंदु यादव रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा से वापस घर लौट रहा था। खानपुर के पास हिसुआ की ओर से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। सर में चोट लगने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

रोह थाना क्षेत्र के रोह-कौआकोल पथ पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोह निवासी 60 वर्षीय गिरजा साव के रूप में की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गिरजा साव की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

औषधि विभाग से परेशान दवा दुकानदारों ने दी हड़ताल की चेतावनी

नवादा : दवा बिक्रेता संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जैन धर्मशाला मंदिर सभागार में हुई। इस बीच संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश राय ने फार्मासिस्ट के मुद्दे पर कार्यकारिणी सदस्यों व प्रखंड से आए दवा विक्रेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आए दिन औषधि विभाग के द्वारा दवा दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी हर रोज जांच के नाम पर दवा दुकानदारों को परेशान करते हैं। ब्रजेश राय ने कहा दुकानदारों से फार्मासिस्ट की उपस्थिति दिखाने के नाम पर परेशान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह सरकार को भी पता है कि पूरे बिहार में फार्मासिस्ट की कमी है। अकेले नवादा जिले में करीब 100 दवा दुकानदार हैं। जबकि फार्मासिस्ट मुश्किल से 100 के करीब हैं। नवादा दवा विक्रेता संघ ने सरकार से मांग किया कि ऑनलाइन के पहले का जो लाइसेंस बना है और जो केमिस्ट है सरकार उन्हीं को ट्रेनिग दे। कहा कि यदि दवा दुकानदारों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो एक अगस्त से जिले के तमाम दवा विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कोई भी दुकानदार दवा का क्रय-विक्रय नहीं करेंगे।

हड़ताल से पहले काला बिल्ला लगाने व जुलूस जैसे कार्यक्रम होंगे

संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश राय ने कहा कि एक अगस्त से पहले संघ की ओर से विरोध स्वरूप कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें काला बिल्ला लगाने से लेकर जुलूस निकाला जाएगा। इस बैठक में संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव योगेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, विनोद कुमार, अजीत कुमार, गोरेलाल, जवाहर लाल, अश्वनी कुमार, उदय जैन, दीपक कुमार, परवेज अहमद, धमेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, श्रीलाल मेहता, अजीत कुमार राय, राहुल, शंभु सिंह, विरेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

इधर, नवादा सदर के ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि हाल ही में विभाग से दवा दुकानों की विभिन्न बिदुओं पर जांच करने का आदेश प्राप्त हुआ है। उसी के आलोक में जांच की जाती है। फार्मासिस्ट को लेकर भी सरकार ने नियम तय किए हैं। नया जो लाइसेंस बनता है उसमें फार्मासिस्ट का आधार कार्ड मांगा जाता है। विभागीय स्तर से कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है।

मिर्जापुर मुहल्ले में निकली शिक्षा जागरुकता रैली

नवादा : जिले के बुद्धिजीवि विचार मंच की और से नगर के मिर्जापुर मुहल्ले में शिक्षा जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इसके जरिए गरीब टोले में जाकर वहां के बच्चों को पढ़ने-लिखने के प्रति जागरूक किया गया। उनके अभिभावकों से मंच के लोगों ने प्रभातफेरी के माध्यम से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जरूर भेजे। यह प्रभातफेरी पूरे मोहल्ले के विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। जिसमें छोटे बच्चों समेत मंच से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों ने अपना योगदान दिया।

प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने हाथों में जागरूकता तख्ती थाम रखी थी। शिक्षा है अधिकार हमारा, आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे नारे को बुलंद किया गया। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवि विचार मंच के सक्रिय सदस्य डॉ. सुनीति कुमार, केएलएस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिवाकर, शिक्षक अवधेश कुमार, राजू रंजन कुमार, पवन कुमार, पुष्कर कुमार अरुण, ए.के गुरु, ओंकार निराला, समाजसेवी राम लखन प्रसाद यादव, उदय शंकर सिंह, शंभू विश्वकर्मा, अरुण कुमार लहरी, उमेश यादव, दिनेश अकेला, दिनेश सिंह, चंद्रिका यादव ने अपना योगदान दिया। महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुष्पा व गायत्री ने किया। प्रभातफेरी के दौरान राजू रंजन और चंदेश्वर के गीत ने लोगों को जागरूक किया।

विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार दे रहा मौत को आमंत्रण

नवादा : नगर के वार्ड संख्या 22 में 33 हजार विद्युत प्रवाहित तार कई लोगों के घर से होकर गुजरा है। इस तार की चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। इसके अलावा कई मवेशियों की जान जा चुकी है। वार्ड पार्षद द्वारा हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार को हटाने के लिए विभागीय पदाधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन पदाधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या जस का तस बना है। जिसके कारण लोगों को हमेशा बड़ी दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। इसके साथ ही सफाई कर्मियों द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती है। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाली हमेशा जाम पड़ा रहता है। गंदगी के कारण मच्छरों का भी प्रकोप काफी बढ़ गया है। बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

पेयजल की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासी

लोगों ने बताया कि जलस्तर में गिरावट आने से मोहल्ले में लगा कई सरकारी चापाकल खराब पड़ा है। इसके साथ ही घर में लगा चापाकल से भी पानी गिरना बंद हो गया है। पेयजल के लिए दूसरों के घर से पानी लाना पड़ रहा है। हालांकि सरकार के हर-घर जल-नल योजना के तहत वार्ड के अधिकांश इलाका में पाइप बिछा दिया गया है। इसके साथ पानी सप्लाय का काम भी चालू कर दिया गया। लेकिन लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

वार्ड पार्षद का कहना है कि पानी सप्लाई के लिए टंकी नहीं बनाया गया। बोरिग से सीधा पानी सप्लाई चालू कर दिया गया। जिसके कारण लोगों के घर तक पानी नहीं पा रहा है। पार्षद ने बताया कि नप कार्यालय द्वारा पानी टंकी निर्माण कराने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर होने के बाद टंकी निर्माण कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बाकी बचे इलाके में पाइप बिछाया जाएगा। कहते हैं मोहल्लेवासी

33 हजार विद्युत प्रवाहित तार लोगों के घर से होकर गुजरा है। इस तार की चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। इसके अलावा कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। विद्युत प्रवाहित तार के कारण हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। राजकुमार राजा,मिर्जापुर।

सफाई कर्मियों द्वारा गलियों की नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती है। जिसके कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाली हमेशा जाम पड़ा रहता है। मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। नप पदाधिकारी को इस ध्यान देना चाहिए। सुशीला देवी,मिर्जापुर।

जलस्तर में गिरावट आने से कई सरकारी चापाकल खराब पड़ा है। घर में लगा चापाकल से भी पानी गिरना बंद हो गया है। हर-घर जल-नल योजना के तहत पानी सप्लाय शुरू किया गया। लेकिन लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पेयजल के लिए दूसरों के घर पानी लाना पड़ रहा है। मनोरमा देवी,मिर्जापुर।

हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार लोगों के घर से होकर गुजरा है। इस तार की चपेट में आने से अबतक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। कई मवेशी की मौत हो चुकी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को तार हटवाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।रंजीत पांडेय,मिर्जापुर।

क्या कहते हैं वार्ड पार्षद

मोहल्ले के घर से होकर गुजरा हाइटेंशन विद्युत प्रवाहित तार को हटवाने के लिए विभागीय अधिकारी से शिकायत की गई। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या जस का तस बना है।

इस वार्ड में नप कार्यालय द्वारा नियमित सफाई कर्मी नहीं पहुंचते हैं। जिसके कारण गलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। नाली हमेशा जाम रहता है। इसके लिए नप पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई। लेकिन इस ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलस्तर में गिरावट आने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। लोगों के घर में लगा चापाकल से पानी गिरना बंद हो गया है। हर-घर जल-नल योजना के तहत वार्ड के अधिकांश इलाका में पाइप बिछा दिया गया है। बोरिग से पानी की आपूर्ति भी चालू कर दी गई है। लेकिन लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके लिए पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा। टंकी निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर होने के बाद टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे मोहल्ले में पीसीसी व नाली का निर्माण कराया गया है। गलियों में रोशनी के लिए पर्याप्त लाइट लगाया गया है। इसके साथ ही वार्ड के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सिल्पी कुमारी,वार्ड पार्षद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here