13 मार्च : बेगूसराय की मुख्य ख़बरें

0

सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रयोग पर हुई कार्यशाला

बेगूसराय : 2019 के आम चुनाव मे सोशल मीडिया की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भुमिका होगी, भाजपा सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगे। उक्त बातें आइटी एवं सोशल मीडिया सेल के  जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी नीरज गौर ने कही। जिला संयोजक रामकल्याण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को सोशल मीडिया में  कार्य करने के तरीके बताये गए। फेसबुक, व्हाइटऍप आदि सोशल मीडिया माध्यम का संगठन सही उपयोग करने वाले कार्यकर्ता की सूची बनाकर बुथ स्तर पर चुनावी तैयारी में लगने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मनीष पाण्डेय ने उपस्थित साइबर योद्धा को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह, झुठ से बचकर नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करना पहला काम है, हमलोगों को अफवाह और झुठ से बचना होगा। जबकि शिक्षक नेता डॉ सुरेश राय ने कहा कि सोशल मीडिया अपने आप में एक युनिवर्सिटी है जिसके हम सभी छात्र है। इस युनिवर्सिटी में उम्र की सीमा नहीं होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा के युवाओं को सोशल मीडिया मे सकारात्मक काम करने का आह्वान किया। कार्यशाला को पुर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता ने संबोधित किया, संचालन प्रदीप भारद्वाज कर रहे थे। कार्यक्रम में सह संयोजक रमण कुमार, कमल नयन, धीरज भारद्वाज, जिला महामंत्री राजेश अम्वष्ट, जिला मंत्री रौनक कुमार, अजित झा, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन, भाजयुमो बिहार मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती, भूपेश सिंह,

भाजपा नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार बंटी, उज्ज्वल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति, बाद जिला संयोजक राम कल्याण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

swatva

 

 

(राम लखन सिंह)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here