13 जून : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में दो मासूम सगे भाइयों की मौत

सिवान : सिवान -गोपालगंज मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी सरसर गावँ के पास आज हुई एक सड़क दुर्घटना में दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। वही इस घटना में उनके माता पिता एवम एक अबोध बच्ची भी घायल हो गई। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृत सेज भाइयों का अंत्यपरीक्षण कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि एमएच नगर थाने के शेखपुरा गावँ निवासी दिलशाद खान अपनी पत्नी अंजुम और तीन बच्चों के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गोपालगंज जिले के उचकागांव जा रहा था। इसी बीच उपरोक्त घटना स्थल पर सामने से शराब के नशे में धुत एक मोटरसायकल सवार युवक ने टेम्पो में धक्का मार दिया। जिसे टेम्पो में सवार दिलशाद खान के दो पुत्र क्रमशः शाबीर और शाकिर की गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

swatva

वही उसकी पत्नी अंजुम्म और पुत्री शाकिया भी गंभीर रूप से घायल हो गई।सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।वही इस घटना के आरोपी युवक को भी नशे की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉ विजय कुमार पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here