13 फ़रवरी को अरवल की प्रमुख ख़बरें

0

बिहार का बजट ऐतिहासिक; भाजयुमो

अरवल: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि बिहार विधान मंडल में पेश बजट का मैं स्वागत करता हूँ, यह बजट ऐतिहासिक बजट है| एनडीए सरकार ने सभी वर्गों और क्षेत्रों के लिए बजट में दरियादिली दिखायी है। बिहार हर दिन तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बजट से बिहार न सिर्फ तरक्की करेगा बल्कि विकास दर में भी छलांग लगाएगा। देश में बिहार पहला राज्य है जिसका विकास दर 11.30 फीसदी है। यह बजट गरीबों किसानों, मजदूरों, आधी आबादी और नौकरीपेशा वालों के लिए नया सवेरा लेकर आएगा। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी का विजन विकास पर है, बिहार देश का एकमात्र राज्य है जहां ग्रोथ रेट डबल डिजिट में है, फिर भी विपक्ष बजट को सियासी चश्में से देख रहा है। वहीं भाजपा युवा उपाध्यक्ष अमृत राज उपाध्याय ने बताया कि बिहार का बजट ऐतिहासिक है और सभी का ख्याल रखा गया है राज्य की एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के शिक्षा, ग्रामीण, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण पर जोर दे रही है। भाजपा सरकार राज्य और देश की विकास के लिए अग्रसर है।

“विकास के प्रति प्रतिबद्धता उजागर करने वाला बजट -पीयूष “

अरवल: बिहार के समावेशी विकास के प्रतिबद्ध सर्व समावेशी बजट के लिये बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी को बधाई देते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष ने कहा कि यह बिहार को लालटेन के अंधकार से उजाले मे लाने के प्रति संकल्पित केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार के कार्यों का नमूना है। केन्द्र की एनडीए सरकार के सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ बिहार सरकार शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य व समाज कल्याण पर विशेष रूप से ध्यान दिया है। यह बजट बिहार के विकास में कीर्तिमान स्थापित करेगा। पीयूष ने कहा कि कल उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील मोदी के द्वारा पेश किये गये बजट अबतक का सबसे बड़ा 2 लाख 501 करोड़ का बजट यह दर्शाता है कि यह एक ऐतिहासिक बजट है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभागवार आवंटन राज्य सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड के लिये 833 करोड़ रुपए, शिक्षा, स्वास्थ्य पर 34 हजार 798 करोड़ रुपए, राज्य को 11नये मेडिकल कॉलेज की सौगात, वर्ष 2019-20 मे 70 हजार स्थायी नियुक्तियाँ करना, विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट किसान व कृषि के लिए ऐतिहासिक बजट है। किसानों को डीजल अनुदान पर विशेष ध्यान, सूखागरस्त किसानों को अनुदान, स्वास्थ्य विभाग मे वृहद पैमाने पर नियुक्तियाँ, स्किल पर विशेष आकर्षण युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षित कर उन्हें रोजगार मुहैया कराना बजट का उद्देश्य रहा है। विपक्ष को आलोचना से पहले एक बार आकड़ो पर ध्यान देना चाहिए। पीयूष ने इस बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को बधाई देते कहा कि यह बजट  किसान, गरीब, युवा ,बेरोजगार, उद्यमी सभी लोगों के लिए जनहितकारी बजट है ।

swatva

बिहार का ग्रोथ रेट सब्सेज्यदा

अरवल: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि बिहार विधान मंडल में पेश बजट का मैं स्वागत करता हूँ, यह बजट ऐतिहासिक बजट है| एनडीए सरकार ने सभी वर्गों और क्षेत्रों के लिए बजट में दरियादिली दिखायी है। बिहार हर दिन तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बजट से बिहार न सिर्फ तरक्की करेगा बल्कि विकास दर में भी छलांग लगाएगा। देश में बिहार पहला राज्य है जिसका विकास दर 11.30 फीसदी है। यह बजट गरीबों किसानों, मजदूरों, आधी आबादी और नौकरीपेशा करने वालों के लिए नया सवेरा लेकर आएगा। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और माननीय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी का विजन विकास पर है, बिहार देश का एकमात्र राज्य है जहां ग्रोथ रेट डबल डिजिट में है, फिर भी विपक्ष बजट को सियासी चश्में से  देख रहा है। वहीं भाजपा युवा उपाध्यक्ष अमृत राज उपाध्याय ने बताया कि बिहार का बजट ऐतिहासिक है और सभी का ख्याल रखा गया है। राज्य की एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के शिक्षा, ग्रामीण, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण पर जोर दे रही है। भाजपा सरकार राज्य और देश की विकास के लिए अग्रसर है।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए महानिरीक्षक ने दिया निर्देश

अरवल: पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार ने समाहरणालय अवस्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि 2019 लोक सभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अक्षरस: अनुपालन के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। चुनाव के दौरान अशांति एवं गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई के साथ साथ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके तहत चिन्हित लोगों से टाइम बाउंड भरवाया जाएगा अवांछित तत्वों की पहचान कर सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। क्षेत्र में लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन करने के लिए कठोर निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के पुलिस कर्मियों ने तत्परता पूर्वक कार्य करते हुए लंबित कांडों के निष्पादन में तत्परता दिखाई है। जिले क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं अवैध रूप से बिक्री करने वाले लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर करवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति इसे वर्ष चोरी डकैती अपहरण के अलावे अन्य मामलों में गिरावट आई है। विधि व्यवस्था किसी भी कीमत पर बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा गया है।

(राहुल हिमांशु)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here