12 सितंबर : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

बक्सर स्टेशन परिसर में लहराएगा सौ फीट की उंचाई पर तिरंगा

  • अश्विनी चौबे ने किया एक साथ तीन कार्यों का शुभारंभ

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्य भवन के सामने अब सौ फीट की उचाई पर तिरंगा फहराने लगा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका लोकार्पण किया।

बक्सर सदर विधानसभा सीट पर दिलचस्प हुई उम्मीदवारी की लड़ाई

swatva

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तीन योजनाओं को शुभारंभ किया। जिसमें यहां के प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर डिस्प्ले बोर्ड एवं कुशलपुर हाल्ट पर बनकर तैयार हुआ बुकिंग काउंटर शामिल है। दोपहर 12 बजे के लगभग आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे के अधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

वहीं दिल्ली कार्यालय से वीडियो संवाद के माध्यम से श्री चौबे ने अपना संक्षिप्त संबोधन भी दिया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया। आज पूरे बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर इस तरह के छोटे कार्यक्रम आयोजित थे। जिसका शुभारंभ उस क्षेत्र के सांसद व केन्द्रीय मंत्रियों ने किया।

नाथ घाट पर डूबने से हुई 13 वर्षीय किशोर की मौत

बक्सर : नाथ घाट पर शुक्रवार की सुबह तेरह वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर की पहचान कोइरपुरवा निवासी हृदयानंद महतो का पुत्र अटल बिहारी महतो के रूप में हुई है है। सूचना के अनुसार अटल बिहारी महतो अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया।

इसकी खबर दोस्तों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिजन घाट की ओर दौड़े, परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की। खबर लिखे जाने तक उसके शव की बरामदगी नहीं हो पाई है।

बंद बोरी में मिला महिला का शव, सनसनी

बक्सर : एनएच-30 पर स्थित परमानपुर गांव के समीप एक बंद बोरी से महिला का शव बरामद हुआ है जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। शुक्रवार की सुबह गांव से बाहर निकले लोगों ने बोरी को देखा। किसी ने कौतूहल वस उसे खोल भी दिया है। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। फिर खबर आग की तरह फैल ही और नवानगर थाने जा पहुंची।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूछने पर वहां पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने बताया महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। लाश को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। हत्या आज ही रात हुई है। उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाके के लोगों को तस्वीरें भेजी जा रही है।

प्रत्याशियों के सोशल एकाउंट पर प्रशासन रखेगी नजर

बक्सर : विधानसभा चुनाव का असर प्रशासन पर दिखने लगा है। बुधवार को जिला प्रशासन ने एमसीसी के गठन सूचना जारी की।  जिसके पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी अमन समीर ने मंत्रणा की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरुप इस सेल को मीडिया एवं सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए बनाया गया है।

साथ ही यह प्रत्याशियों के सोशल एकाउंट पर भी नजर रखेगी। कौन किस तरह की प्रचार सामग्री का प्रयोग कर रहा है। टीम को कई बिंदुओं पर निगरानी रखने के निर्देशित किया गया है । साथ ही मीडिया में आने वाले पेड न्यूज पर भी उसका विशेष ध्यान होगा। पेड न्यूज का अभिप्राय किसी के समर्थन में लगातार खबर लिखने से जुड़ा है। इसके कई आयाम है। जिसकी जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन विभाग मीडिया प्रतिनिधियों से आने वाले दिनों में बैठक भी करेगा। जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन से सभी को अवगत कराया जाएगा।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here