Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

नवादा बिहार अपडेट

12 मार्च : नवादा की मुख्य ख़बरें

गैस सिलेंडर फटने से 13 घायल

नवादा : सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग जख्मी हों गए। घायलों को हिसुआ पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया जहां से नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घर में मंगलवार को बारात अनी है। बताया जाता है कि बोखरा गांव के चन्द्रेव चौधरी की पुत्री मुनिया की शादी की तैयारियां की जा रही थी। भोजन बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। आग देख आसपास के लोग बचाव में दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में तेरह लोग जख्मी हों गए जिनका ईलाज हिसुआ पीएचसी में कार्य गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद नवादा रेफर कर दिया गया।

घायलों में देव चौधरी समेत कई हालत गंभीर बताई गयी है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस प्रकार शादी का माहौल मातम में बदलने के बाद फिलहाल शादी को टाल दिया गया है। झुलसे लोगों में देव चौधरी, गोरेलाल चौधरी, मोना देवी, खुशबू देवी, घौली देवी, मुना देवी, सुनीता देवी, रामवति देवी, मोहन चौधरी, निर्मला देवी, रुबी देवी, खुशी कुमारी व पायल कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।