12 जनवरी : वैशाली की प्रमुख ख़बरें

0
vaishali news

शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद से बच्चों का मानसिक विकास होता है

वैशाली : शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद एवम विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चो का मानसिक विकास होता है। इनके बिना केवल किताबी ज्ञान से शिक्षा अधूरा माना जाता है। उक्त बातें रविवार को एम पी एस एकेडमी शीतल भकुरहर में हस्त, शिल्प कला, पाक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के उद्धघाटन के बाद विद्यालय के सचिव मुरारी प्रसाद ने कहा। एम पी एस एकेडमी शीतल भक़ुरहर के प्रागंण में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम का प्रदर्शन कर अभिभावकों को चकित कर दिया। विज्ञान मॉडल,हस्तकला, पाककला में अपने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया कि छोटे – छोटे बच्चे देहाती क्षेत्र में यह भी कर सकते है।

वर्ग 7 की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने जल जीवन हरियाली का नवीनतम मॉडल प्रस्तुत कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वाहन किया। वर्ग 9 के अनिकेत ने वायो गैस मॉडल, वर्ग 6 बी के सुरजांशु सत्यम ने तार रहित ऊर्जा स्थानांतरण मॉडल, जबकिं वर्ग 9 के छात्र अनिकेत ने वायो गैस मॉडल,रितिक ने रोचेस्टर का मॉडल, वर्ग 7 के साक्षी प्रिया एवम स्वेता ने प्रदुषण नियंत्रण यंत्र,अफसाना अफरीन हाइड्रोलिक लिफ्ट बनाये।

swatva

हस्तशिल्प कला में रेशमा, अमीषा निक्की,एवम काशीक ने स्पोकिंग फ्लावर बनाया। पुष्पा,सिमरन मंतसा ने अवशिष्ट पदार्थो से विभिन्न प्रकार के हस्त शिल्प बनाकर लोगो को आश्चर्य में डाल दिया।पककला में बचो ने लिट्टी चोखा,रसीले गुलाब जामुन,मसालेदार टिक्की चाट ,चटपटे गोलगप्पे सहित विभिन व्यंजन की विक्री की गई। पाक कला में सौरभ,रौशन अंकित,गौरव, विशाल,मुस्कान,खुशी, सुंदरम चंचल, संगीता का दबदबा रहा।

कार्यकर्म में छात्र छात्रायों को विजय कुमार चौधरी, विपुल कुमार,अमन कुमार,मुकेश श्रीवास्तव,ऋचा पांडेय विकास,खुशबू पांडेय, महाराज,सहित शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा .

प्रतियोगिता की भवन रहने से विकास होता है

वैशाली : किसी भी प्रतियोगिता से बच्चो में आत्म बल बढ़ता है। जब तक बच्चों में प्रतियोगिता की भावना नहीं रहेगा। तब तक प्रगति के लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन कार्य है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्रायों को अपने आपको आंकने का मौका मिलता है। उक्त बातें प्रखंड के शम्भूपूर कोयारी भगवनपुर में विवेकानंद जयंती में अपने संबोधन में लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय भगवनपुर के प्रो ताराकांत ने कही। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अत्यधिक ठंड होने के बाबजूद भी हर्सोल्लाष के साथ विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य आयोजन प्रखंड के शम्भूपूर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई।

सबसे पहले विवेकानद के चित्र पर पुष्पार्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्रों के लिए प्रखंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र छात्राएं भाग लिए। परीक्षा के परिणाम के बाद टॉपर छात्रों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया और शेष सभी छात्रों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र नेता नीरज निराला ने कहा कि आज के युवाओं को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके जैसा व्यक्तिव को खुद में विकसित करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ताराकांत बिस्वाल(प्रो एलएन कॉलेज भगवानपुर) मनोज सिंह(आकाशवाणी संवादाता) प्रमोद कुमार प्रमोद(वरिष्ठ शिक्षक) ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह में अभाविप के कार्यकर्ता,शिक्षक और ग्रामीण प्रगति कुमार अभिनन्दन,पंकज सिंह,शत्रुधन सिंह,संतोष कुमार,रमेश कुमार, ब्रजेश, राजेश, गौतम, विकाश, चंद्रकांत,अमितेश,मनीष इत्यादि लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर नागरिक विकास परिसद के अध्यक्ष केदार ओरसड यादव एवम उपाध्यक्ष मंजू सिंह के अगुआई में राष्ट्रीय रणमार्ग भगवनपुर के आस पास बृक्षारोपण कर विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

 

dilip 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here