12 दिसंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली के तहत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मधुबनी : राजनगर अंचल के सिमरी पंचायत स्थित सरकार भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज गुरूवार को अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा द्वारा जल-जीवन-हरियाली एवं सात निश्चय तथा मौसम आधारित कृषि, मियावाकी की पद्धति से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि का अवलोकन किया गया। जापानी वनस्पति शास्त्री ककिरा मियावाकी द्वारा प्रतिपादित मियावाकी विधि के द्वारा स्थानीय पौधों का जंगल तैयार किया गया है। इस विधि में पौधे 10 गुणा तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 30 गुणा ज्यादा सघन वन बनाते है। कम जगह में वन तैयार करने की यह आधुनिक विधि है।

swatva

मौसम आधारित कृषि संबंधी प्रदर्शनी के तहत जलवायु परिवत्र्तन के अनुकूल कृषि यथा जीरो टीलेज पद्धति से गेहू, धान, मसूर आदि फसल की खेती तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों यथा हैप्पी सीडर, स्ट्रोरिपर, स्ट्राॅबेलर तथा कृषि यांत्रिकरण बैंक आदि का प्रदर्शन भी किया जायेगा। फसल चक्र के अनुसार खरीफ, रबी एवं गरमा मौसम में की जानेवाली फसलों हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण भी किया जायेगा।

इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में नवान्मुखी कार्यक्रम के तहत टेरेस गोर्डेनिंग, भर्टिकल गार्डेनिंग, हैगिंग गार्डेनिंग, हाईड्रोपोनिक खेती, सौर उर्जा चालित शीतगृह आदि का भी प्रदर्शनी लगाया जायेगा। ड्रीप सिंचाई पद्धति एवं मल्चिंग पद्धति द्वारा कम लागत में सब्जी, पुष्प आदि की खेती का भी प्रदर्शनी लगाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा सिमरी पंचायत सरकार भवन के पूर्ण क्रियान्वयन तथा आरटीपीएस काउंटर का भी शुभारंभ किया गया। विद्युत विभाग, मधुबनी के द्वारा इ-काॅस्ट के तहत सोलर प्लेट द्वारा विद्युत आपूर्ति का प्रदर्शनी एवं शिक्षा विभाग के द्वारा उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत जल-जीवन-हरियाली अभियान का प्रचार-प्रसार का।

तत्पश्चात जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए 19 जनवरी, 2020 को होनेवाली मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं डाॅ0 सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, दुर्गानंद झा, अपर समाहर्ता, मधुबनी, अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त, मधुबनी, सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी समेत जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा इस अवसर पर विभिन्न विभागों यथा-समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिथिला चित्रकला संस्थान, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हैंडीक्राॅफ्ट विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के के स्टाॅल का निरीक्षण किया गया।

भारतीय मित्र पार्टी ने मोटर वाहन एक्ट व महंगाई पर पीएम का पुतला फूंका

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा केवटि ब्लॉक पर मोटर वाहन एक्ट बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।

भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री दोनों ही जुमलेबाज हैं। जनता को ठगना बेवकूफ बनाना ही इनका एक काम है, गरीब आदमी के थाली से प्याज तक गायब कर दिया गया है। वास्तव में केंद्र सरकार कुछ उद्योगपति कालाबाजारीओं की कठपुतली है  और उन्हीं के लिए यह काम करती है। नीतीश कुमार बिहार में मोटर वाहन एक्ट लागू करके बिहार के जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। दारूबंदी पूरी तरह से इनकी फ्लॉप है। हर गांव में चौक चौराहे पर खुलेआम दारू बिकता है, और प्रशासन की चांदी हुई पड़ी है। कालाबाजारीओ की चांदी हुई पड़ी है।

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतनी यूपी के अंदर रेप की वारदात होती है। वह कहते हैं कि हम इंसानों की फिक्र नहीं करते हैं, हम जानवर की फिक्र करते हैं। योगी आदित्यनाथ को जानवरों से ही वोट लेना चाहिए था और यह कहे कि हम जानवर के ही मुख्यमंत्री हैं, इंसानों के नहीं हैं। जनता से बहुत बड़ी भूल हुई है, जो ऐसे नेताओं को उन्होंने चुना।

इस मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमेतयाज उर्फ भोला, युवा दरभंगा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनवर उर्फ चांद, राजेश कुमार महतो, मोहम्मद नूरेन, जावेद मोहम्मद, अलार्म राम, लखन महतो, विश्वनाथ महतो, नवीन भंडारी, प्रकाश चौधरी, लालबाबू यादव सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के एक अस्पताल पर हुई करवाई, आर्थिक दंड के साथ दिया गया चेतावनी।

निजी अस्पताल पर सिविल सर्जन ने लगाया अर्थ दंड

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल में कुछ दिन पहले शुरू हुए नगर परिषद बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार छोड़ प्रति दिन 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे के लिए चालू रहेगा।

अस्पताल प्रबंधक डॉ० शैलेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ह्यूमन रिसोर्स की कमी और लोगों के भारी दवाब के कारण इसको केवल दो घंटे के लिए शुरु किया गया है। यहां ओपीडी से संबंधित सभी सेवाएं दी जाएगी। जिसमें चेकउप व दवा वितरण शामिल किया गया है।

पिछले दिनों निजी अस्पतालों के खिलाफ़ एक लिखित आवेदन मिला था जिसके आलोक में जयनगर स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में छापा मारा गया। जहां भारी अनियमित्ता पाई गई। सिविल सर्जन ने अस्पताल पर ₹50,000 हजार रुपए का आर्थिक दंड और व्यवस्था सुधारने को कहा गया है। ऐसा नहीं  किए जाने पर अस्पताल बंद करने की भी बात कही गई है।

जयनगर प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी नदारद, लोग परेशान

मधुबनी : जयनगर प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों के नदारद रहने के कारण आम लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जयनगर प्रखंड में पूरे प्रखंड से लोग प्रति दिन आते है पर यहाँ अधिकारियो के नहीं होने के कारण उनका काम लटक जाता है। इस संबंध में जयनगर उप-प्रमुख ने बताया कि जयनगर एसडीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ के कई बार अनुपलब्ध रहने के कारण जरूरी कई काम महीनों से पेंडिंग पड़ा हुआ है। कभी भी पदाधिकारियों की अनुपस्थिति तो कभी अधिक व्यस्तता के कारण इस तरह की परेशानियों का आम जनों को सामना करना पड़ रहा है और जल्द ही ये परेशानी दूर हो जाएगी।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here