11 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

अत्याधुनिक हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने कई मामलों में फ़रार चल रहे वांछित अपराधी को अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस इसकी तलाशी में लगातार छानबीन कर रही थी।

बताया गया कि असावं थाने के बभनौली निवासी शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे असावं थाना कांड संख्या 37/20 एवम 41/20 में लंबे समय से फरार चल रहे थे।इनके विरुद्ध रघुनाथ पुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उनके घर छापेमारी कर हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके आवास से 1 देशी लोडेड कट्टा ,2 जिंदा कारतूस,यूएस निर्मित लोडेड पिस्टल, एक हैंडग्रेनेड तथा हैंडग्रेनेड का फ्यूज कभर 5 वरामद किया है। वैसे सूत्रों की माने तो इन्हें पटना से 2 रोज पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

swatva

इस गिरफ़्तारी के साथ ही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने एक टीम गठित कर इस अभियान को अंजाम दिया है।

डॉ विजय कुमार पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here