11 नवंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

अयोध्या मामले पर फैसले के बाद प्रशासन रहा हाई अलर्ट

मधुबनी : अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद जयनगर और बॉर्डर के इलाकों में जनजीवन अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा।

वहीं एतिहातन पुलिस व एसएसबी के जवान इंडो नेपाल बॉर्डर पर सधन चौकसी व गश्ती की। फैसला आने के एक दिन पुर्व से ही एसएसबी व स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर था। शनिवार को सुबह से ही बीडीओ चंद्रकांता कुमारी व अपर थानेदार एस एन.सारंग समेत अलग अलग मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

swatva

बॉडर पर सुरक्षा के ख्याल से एसएसबी के जवानों ने नेपाल से आने वाले नागरिको के आईडी चेक कर रहे तथा बिना आईडी के कोई भी नागरिक बॉर्डर पार नही करने दिया जा रहा है। दुसरी ओर खुफिया तंत्र के माध्यम से बॉर्डर पर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

एसएसबी ने बॉर्डर पर 24 घण्टे गस्त बढ़ाने के साथ साथ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जयनगर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया स्थिति सामान्य है, प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। सभी संवेदनशील जगहो पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी समुदाय के लोगो से दो दिन पुर्व से संवाद कार्यक्रम कर आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालो पर  पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार एवं भड़काव कंटेंट के प्रसार पर उनके विरुद्ध सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जायेगी। चौकीदारों को अलर्ट पर रखा गया है। कोई भी सुचना को तुरंत अवगत कराने को कहा गया है।

गुरुनानक की 550 वीं प्रकाश पर्व पर निकाली शोभा यात्रा

मधुबनी : जयनगर में गुरुनानक देव जी के 550 वीं प्रकाश पर्व (जन्मदिन) पर सिख समुदाय के लोगों ने निकाला शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर यह शोभायात्रा गुरुद्वारा से शुरू होते हुए शेर के में रोड-शहीद चौक, महावीर चौक, मैन रोड होते हुए वापस गुरुद्वारे पर आया।

इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे। इन्होंने शोभायात्रा के दौरान पूरी सजावट के साथ गुरुनानक देव जी की रथ को भी घुमाया ओर बच्चों ने पटाखे फोड़ खुशि जाहिर की।

इस मौके पर गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इस पर्व को सिख समुदाय बड़े चाव ओर भाव से मानते हैं, ओर इनसे इनकी आस्था भी जुड़ी हुई है। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

आयुक्त ने दिव्यंगो के साथ बैठक कर लिया जायजा

मधुबनी : जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के डॉ० शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त निःशकता, बिहार) की अध्यक्षता में जयनगर प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं दिव्यांग समूह के साथ हुई बैठक।

इस बैठक में डॉ० शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त निःशकता, बिहार) ने दिव्यांगों से सीधी बात की और उनके तकलीफों और सरकारी योजना मिल रही है या मिलने में क्या दिक्कत हो रही है, ये पूछा।

दिव्यांगों ने प्रखंड के पदाधिकारियों की शिकायत की और कहा कि सर हमारी कोई नही सुनता है। इस बाबत राज्य आयुक्त डॉ०शिवजी कुमार बिफर पड़े। और उन्होंने कहा कि जब तक अपना कार्य सही तरीके से नही करते हैं, तब तक मनरेगा पीओ ओर पंचायत सेवक और बीईओ(जयनगर) का वेतन रोकने का आदेश दिया। ओर उन्होंने कहा कि आप पदाधिकारी होक दिव्यांगों को दिव्यांग नही इंसान समझिये ओर इनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाइये।

इस बाबत वहां सभी दिव्यांगों को अपना नंबर और पटना ऑफिस का पता देते हुए कहा कि कोई परेशानी हो तो सीधा मुझसे संपर्क करें और में खुद उसको मोनिटर करूँगा।

इस कार्यक्रम में जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता देवी, जयनगर अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार, जयनगर मनरेगा पीओ, जयनगर पंचायत सेवक, बीईओ(जयनगर), स्वास्थ विभाग के डॉक्टर्स और प्रभारी, सहायक थानाध्यक्ष जयनगर मौजूद रहे। वहीं, बांकी के जो पदाधिकारी ओर कर्मचारी गैर-मौजूद रहे उनपर शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है, ओर अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने को कहा गया है।

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मधुबनी से रामबाबू साहनी(लेखपाल), डॉ० जगमोहन, डॉ० शिवशंकर प्रसाद, एलईओ सरफराज खान, समाजसेवी मुकेश पंजियार मौजूद थे।

जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मधुबनी : बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तर्ज पर प्रखंड के हरिणे गांव स्थित ब्रहमस्थान के समीप जागरूकता अभियान संस्था के तत्वावधान में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के खुशबु झा ने की।

इस दौरान संस्था के द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी, प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी साह एवं कार्यकारिणी गिरीजा कुमारी के द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों सहित सभी ग्राम वासियों को सामाजिक कुरीति जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, स्वच्छता, शिक्षा ,समाजिक अफवाह,  महिलाओं का अधिकार, इन सब पर जागरूक किया गया। और खासकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महत्व को बताते हुए अपने अपने बेटी एवं बहू को आगे बढ़ाकर बेरोजगारी मुक्त बनाने हेतु साहस दिलाने की अपील की।

इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान दर्जनों महिलाएं एवं लड़कियों को समाज के कुरीतियों को जड़ से खत्म कराने की शपथ दिलाई गयी।

इस मौके पर संचालिका बिट्टू कुमारी ने कहा कि यू तो हमारी संस्था विगत पांच वर्षों से समाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ती आ रही है, लेकिन हरिणे गांव में यह पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करना अत्यंत जरुरी है, इसलिए हमारी संस्था प्रखंड के सभी गावों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी.कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों महिलाओं ने भढ-चढ कर भाग लिया।

35वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का हुआ आयोजन

मधुबनी : बेनीपट्टी मुख्यालय स्थित श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के द्वारा तीन दिवसीय 35वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, एसडीएम मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार, संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन सहित अन्य गणमान्यों ने दीप जलाकर किया।

इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार पाग दोपटा व माला से सम्मानित किया गया।भाषण सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री झा ने कहा कि महाकवि विद्यापति सभी विभूतियों के आदि पुरूष के रूप में माने जाते हैं। मिथिला के विद्वांनो की काफी विशेताएं रही हैं। वे सभी कई किताबे लिख मैथिली को मजबूती प्रदान करने का काम किये, पर खूद पर एक जीवनी तक नही लिखे।

इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महाकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धरोहर सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने लोक नृत्य जट-जटिन सहित अन्य प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

पीसीसी सड़क का प्रमुख ने किया उद्घाटन

मधुबनी : बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सिघासो पंचायत के छछुआ में पीसीसी सड़क का उद्घाटन प्रमुख शीला देवी ने फीता काट कर किया। सड़क का निर्माण मो. जाहिद के घर से हसन फातिमा इंग्लिश स्कूल के निकट तक किया गया है। जिस पर पांच लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

इस अवसर पर हसन फातिमा विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आगत अतिथियों को पाग-चादर और माला पहना कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि सड़क के बनने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों के अलावे गांव के लोगों को फायदा होगा। इस अवसर उप प्रमुख चांद उस्मानी मनोज कुमार यास्मीन परवीन, सोभिता खातून, रामउदगार यादव (मुखिया), किरण देवी, बाबू लाल महतो, मो० सैफुद्दीन, मो० असलम, शक्ति लाल यादव, रामउदगार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बैठक में पंचायत अध्यक्ष का नाम हुआ प्रस्तावित

मधुबनी : लदनियां प्रखंड में  राजद के द्वारा पंचायत स्तरीय संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर कुमरखत पूर्वी पंचायत के दोनवारी सामुदायिक भवन परिसर में प्रखंड राजद कार्यालय के द्वारा प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी अमर विहारी कामत, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी हरे कृष्ण यादव के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव के उपस्तिथि में आयोजित बैठक में वार्ड सदस्य मो० सलीम के द्वारा पंचायत अध्यक्ष हेतु मुकेश कुमार यादव का नाम प्रस्ताव रखा गया। जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्वनि मत से सहमति दिया और निर्वाची पदाधिकारी ने निर्विरोध पंचायत राजद अध्यक्ष हेतु मुकेश कुमार यादव के नाम का घोषित कर दिया।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राहुल कुमार मंडल, सरपंच बीरेन्द्र कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य दिलिप कुमार यादव, राजद के वरिष्ठ नेता नाथ प्रसाद, हरी लाल यादव, नवीन कुमार, अरूण कुमार सहित कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

मधुबनी में विश्व हिन्दु परिषद व  बजरंगदल की हुई बैठक

मधुबनी : अंकुरित भगवती, शंभुआर में विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल की बैठक हुई। जहाँ संगठन बिस्तार के तहत रहिका प्रखंड की समिति में प्रखंड अध्यक्ष धर्मजीत मंडल, उपाध्यक्ष तरुण राठौर एवं अनमोल शुक्ला मंत्री राजा यादव, सहमंत्री प्रवीण मंडल एवं अनिल राम थे।

वहीं,  बजरंगदल संयोजक रंजन कुमार, सह-संयोजक भोला यादव एवं कृष्णा मिश्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष महेश कुमार, उपाध्यक्ष रतीश मिश्रा, सहमंत्री आदित्य सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज सिंह एवं राकेश रंजन, अनिल, प्रकाश पूर्वे मौजूद रहे। साथ ही दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुमित राउत 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here