10 वर्ष पुराने मामले में फरार महिला व दो अन्य गिरफ्तार

0

देवधा (जयनगर, मधुबनी) : मधुबनी जिले के जयनगर के देवधा थाने की पुलिस द्वारा आज दो वारंटियों को गिरफ्तार करने के अलावा 10 वर्ष पुराने मामले में फरार एक महिला को धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी पंचू दास का बेटा धनिकलाल दास तथा गंगाई पासवान का बेटा बौकू उर्फ जामुन पासवान बताया जाता है। दोनों देवधा थाना के धमियापट्टी गांव के रहनेवाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर 10 वर्ष पुराने एक मामले के नामजद आरोपी मो. रहीम की बीवी हसीना खातून जो बासोपट्टी के छतौनी गांव की रहने वाली है, को गिरफ्तार किया गया है। हसीना खातून पर देवधा थाना में 2009 के केस संख्या 37/09, दिनांक:- 01 सितम्बर 2009 को दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह 10 वर्षों से फरार चल रही थी। उस पर भा.द.वि.(IPC) की धारा 34, 307, 323, 324, 326, 341 के तहत मामला दर्ज है। दोनों कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने दी है।

(सुभाष सिंह यादव)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here