10 जनवरी : जमुई की मुख्य ख़बरें

0

जमुई पहुंचे नीतीश जल-जीवन-हरियाली योजना का किया अवलोकन

जमुई : गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत बानाडीह गाँव में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का आगमन हुआ। उन्होंने जल-जीवन-हरियाली योजना का अवलोकन किया। साथ ही कोसमा आहर एवं ओलाई बियर का जीर्णोद्धार, सोखता निर्माण तथा पौधारोपण का अवलोकन किया।

कृषि विभाग के अंतर्गत मृदा संरक्षण योजना के तहत सिंचाई, कुंआ का निर्माण, जैविक खेती और  कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रयोग का अवलोकन किया। कोसमा आहर तीन करोड रुपए  की  लागत से बनी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी निरिक्षण किया।

swatva

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुलहक मेगनु, एडीएम कुमार संजय, उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर, अनुमंडलाधिकारी लखींद्र पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह, डी़ओ़ बिजय कुमार हिमांशु, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, झाझा विधायक  रविंद्र यादव, पूर्व  विधायक अजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुमित कुमार, भाजपा जिलाधयक्ष कन्हैया प्रसाद सिंह पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष ब्रम्हदेव रावत एवं अन्य मौजूद रहे।

सुधीर विश्वकर्मा  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here